41 minutes ago

Nepal Flash Floods LIVE Updates: नेपाल में बुधवार, 26 अगस्त को अचानक आए जबरदस्त बाढ़ के कारण सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं. कम से कम 46 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है. इस बाढ़ ने तिब्बत की सीमा से लगे इलाके में कई गांवों और प्रोजेक्ट साइट्स को बहा दिया. बाढ़ का पानी सुबह करीब 9 बजे (स्थानीय समय) भोटे कोशी नदी में तेजी से बढ़ा.

बताया जा रहा है कि यह पानी तिब्बत की तरफ से आया था. नेपाल सेना ने एक बयान में कहा कि पानी के अचानक बढ़ने से रसुवा जिले के तिमुरे और आस-पास के स्याफ्रुबेसी इलाके में भारी तबाही हुई, जिसमें गाड़ियां, सामान और अन्य संपत्तियां बह गईं. प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि इस विनाशकारी बाढ़ को देखते हुए बचाव और राहत कार्यों को तेज करने के लिए रसुवा और आस-पास के इलाकों में नेपाल सेना, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है.

Nepal Flash Floods LIVE: Follow Latest Rescue, Relief and Weather Updates

Aug 26, 2026 19:28 (IST)

Nepal Flood News LIVE: नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 72 हुई

भोटेकोशी बाढ़ से मरने वालों की संख्या 72 हो गई है. नेपाल पुलिस ने रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, चितवन, तनहुन, गोरखा और नवलपरासी ईस्ट से 55 लोगों के शव बरामद की हैं. पुलिस के मुताबिक, चितवन में 28, धाडिंग में 18, नुवाकोट में 11, गोरखा में 9, तनहुन में 4 और रसुवा और नवलपरासी ईस्ट में 1-1 लाश मिली है.

Aug 26, 2026 19:15 (IST)

Nepal Flood LIVE: नेपाल बाढ़ में 46 लोगों की मौत

नेपाल में बाढ़ की वजह से कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई है. सरकार ने लोगों को नदी के किनारों से दूर रहने की सलाह दी है. सरकार ने कहा है कि जिन जिलों में बाढ़ आई है वो अगले तीन महीने तक आपदा संभावित क्षेत्र बने रहेंगे. 

Aug 26, 2026 18:24 (IST)

Nepal Flood LIVE: नेपाल से भारतीयों को निकालें: DMK MP दयानिधि मारन ने एस. जयशंकर को लिखा खत

DMK MP दयानिधि मारन ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को लेटर लिखकर नेपाल में अचानक आई बाढ़ में फंसे/लापता भारतीय टूरिस्ट को बचाने और सुरक्षित वापस लाने के लिए तुरंत दखल देने की अपील की है.

उन्होंने लिखा, "मैं DMK पार्टी प्रेसिडेंट एम.के. स्टालिन के गाइडेंस में आपका ध्यान तमिलनाडु के करीब 50 टूरिस्ट समेत भारतीय टूरिस्ट की बुरी हालत और नेपाल में आई भयानक अचानक आई बाढ़ से पैदा हुई गंभीर स्थिति की ओर दिलाने के लिए लिख रहा हूं. रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कई लोगों की जान चली गई है और तमिलनाडु के करीब 50 टूरिस्ट समेत कई दूसरे लोग अभी भी लापता हैं, जबकि मुश्किल इलाके और लगातार बाढ़ के हालात की वजह से बचाव के काम में बहुत दिक्कत आ रही है."

Aug 26, 2026 18:04 (IST)

नेपाल में आपदा के बीच स्टैंडबाय पर इंडियन एयर फोर्स के विमान

इंडियन एयर फोर्स ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण राहत कार्यों के लिए अपने ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट फ्लीट को स्टैंडबाय पर रखा है. इस फ्लीट में C-17, C-130J और C-295 शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक, एक C-130 J ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट आज देर शाम तक राहत सामग्री लेकर नेपाल के लिए उड़ान भरेगा. 

Advertisement
Aug 26, 2026 17:14 (IST)

Nepal Flash Floods LIVE: PM मोदी ने नेपाल बाढ़ को लेकर किया पोस्ट, बोले- हर मदद के लिए तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में आई आपदा के बाद एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ से हुई जान-माल के नुकसान पर दुख जताया. भारत के लोग इस मुश्किल समय में नेपाल में अपने भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं. भारत नेपाल को हर मुमकिन मानवीय मदद देने के लिए तैयार है. हमारी टीमें बचाव और राहत के कामों पर मिलकर काम कर रही हैं."

Aug 26, 2026 17:10 (IST)

चीन ने जारी किया अलर्ट, बोला- अभी पानी पूरी तरह नहीं निकला है

चीन ने नेपाल में आए बाढ़ को लेकर अलर्ट किया है. चीन ने कहा है कि अभी तक भोटेकोशी में खतरा बरकरार है. चीन ने कहा कि अभी ऊपर से पानी पूरी तरह नहीं निकला है. 

इसके साथ ही नेपाल के गृह मंत्रालय ने प्रभावित जिलों को तीन महीने के लिए 'आपदा संभावित क्षेत्र' घोषित कर दिया है. भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों के तटीय क्षेत्रों में अभी भी खतरा बना हुआ है. नेपाली गृह मंत्रालय ने नुवाकोट, धाडिंग, गोरखा और चितवन जिलों के नदी किनारे और तटीय क्षेत्रों में लोगों से अत्यधिक सतर्कता बरतने का आग्रह किया है.

Advertisement
Aug 26, 2026 16:59 (IST)

Nepal Flash Floods LIVE: नेपाल में आई बाढ़ के बाद बिहार में अलर्ट

बिहार में बाढ़ के खतरे पर डिप्टी सीएम सह जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी का बड़ा बयान. उन्होंने कहा कि लोग सतर्क रहें घबराएं नहीं , अगले 5–6 घंटे से लेकर पूरी रात अलर्ट रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि समस्या पहले से बड़ी है लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. गंडक नदी पर दबाव बढ़ने की उम्मीद है और वाल्मिकीनगर बराज पर पानी आने में 2-3 घंटों का वक्त लग सकता है. सरकार के तरफ से बाढ़ राहत के लिए अतिरिक टीम की तैनाती की गई है . बाढ़ राहत के लिए जरूरी सामग्री भी उपलब्ध कराया गया है.

Aug 26, 2026 16:57 (IST)

पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की बातचीत, नेपाल बाढ़ पर जताया दुख

पीएम मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ से हुई जानमाल की हानि पर संवेदना जाहिर की. एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि पीएम मोदी ने हर संभव मानवीय और राहत सहायता भी दी.

Aug 26, 2026 16:55 (IST)

नेपाल में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए जारी किया इमरजेंसी हेल्पलाइन

नेपाल में भारतीय दूतावास ने अचानक आई बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों की जानकारी के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं.

 

Aug 26, 2026 16:55 (IST)

पीएम नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम से की बात

नेपाल त्रासदी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह से फोन पर बात की है. सरकारी सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने इस त्रासदी में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया. पीएम मोदी ने इस त्रासदी में भारत की तरफ से हर मदद का भरोसा दिलाया. 

Advertisement
Aug 26, 2026 16:43 (IST)

नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में NDRF तैयार, बेतिया से मुजफ़्फरपुर तक टीमें तैनात

बिहार के डिज़ास्टर मैनेजमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी संतोष कुमार मल्ल ने कहा है कि बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए पूरी डिज़ास्टर मैनेजमेंट टीम हाई अलर्ट पर है. 

समचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए संतोष कुमार मल्ल ने कहा कि बाढ़ के खतरे वाले जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिए गए हैं. बेतिया, गोपालगंज और मुज़फ़्फ़रपुर में NDRF की और टीमें तैनात की गई हैं, जबकि बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में SDRF की टीमें पहले से ही तैनात हैं.

Aug 26, 2026 16:33 (IST)

भारत ने काठमांडू में जारी किए इमरजेंसी नंबर

काठमांडू में भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी नंबर जारी कर दिए हैं. ताकि इस आपदा में घायल या लापता भारतीय लोगों की जानकारी मिल सकते. गौरतलब है कि नेपाल फ्लश फ्लैड हादसे में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं. करीब 105 भारतीय इसमें लापता हैं. इमरजेंसी नंबर नीचे हैं. 

977 985 131 6807  

977 970 910 7500

Advertisement
Aug 26, 2026 16:26 (IST)

नेपाल के फ्लश फ्लैड में कम से कम 16 की मौत, 32 सुरक्षाकर्मी भी लापता

नेपाल के बागमती प्रांत पुलिस के प्रवक्ता एसएसपी राजेंद्र प्रसाद धमाला ने कहा कि एक शव रासुआ में मिला है, 9 शव नुवाकोट और 6 शव धाडिंग में मिला है. उन्होंने बताया कि भटेकोसी बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 16 पहुंच गई है. 

Aug 26, 2026 16:00 (IST)

नेपाल से सटे यूपी के इलाकों में हाई अलर्ट, सीएम योगी ने दिए निर्देश

नेपाल में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने चिंता जताई है. सीएम योगी ने भगवान पशुपतिनाथ से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की है. 

नेपाल में बाढ़ के प्रभाव से महाराजगंज-कुशीनगर में गंडक-नारायणी का जलस्तर  बढ़ सकता है. बाढ़ की प्रबल संभावना के चलते स्थानीय प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.  महाराजगंज और कुशीनगर में आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के सीएम योगी ने निर्देश दिया है. 

Aug 26, 2026 16:08 (IST)

कैलाश मानसरोवर जा रहे कई तीर्थयात्री लापता, नेपाल टूरिस्ट बोर्ड ने 400 लोगों का जारी किया आंकड़ा

तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे लगभग 400 तीर्थयात्री रसुवागढ़ी में अचानक आई बाढ़ के बाद लापता बताए जा रहे हैं. काठमांडू पोस्ट के अनुसार, इस बाढ़ ने रसुवा में नेपाल-चीन सीमा के कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया और सड़कों को तबाह कर दिया  है.

काठमांडू स्थित टच कैलाश ट्रेवल्स एंड टूर्स के प्रबंध निदेशक बाशु कुमार अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 93 नेपाली तीर्थयात्रियों सहित 390 तीर्थयात्रियों के सीमा पार करने का कार्यक्रम था. 

अधिकारी ने कहा, "दोपहर 3 बजे तक कुछ तीर्थयात्रियों को छोड़कर, हम उनसे संपर्क स्थापित नहीं कर पाए हैं."

कैलाश मानसरोवर जाने वाले लोग ट्रैवल एजेंसियों के जरिए जा रहे थे.

नेपाल में बाढ़ की वजह से कई लोग लापता हैं
Photo Credit: Nepal Handout

नेपाल टूरिस्ट बोर्ड ने ट्रैवल एजेंसियों से डेटा लोगों का डेटा मांगा है. इसके अनुसार,  सम्राट टूर्स एंड ट्रेवल्स के 71 क्लाइंट हैं, लीफ हॉलिडेज़ के 55, काठमांडू हॉलिडेज़ के 17, कैलाश जर्नी के 31, एक्सप्लोर वेकेशन के 7, ट्रेकर्स सोसाइटी के 92, रिचा टूर्स के 12, फिशटेल टूर एंड ट्रेवल्स के 27, हिमालयन ग्लेशियर के 62 और एल्पाइन इको ट्रेक के 16 ग्राहक हैं.


बोर्ड के अनुसार, जिन पर्यटकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनमें से सबसे अधिक संख्या भारत से है, जिनमें से 100 से अधिक अनिवासी भारतीय हैं. इसके अतिरिक्त, बोर्ड ने बताया है कि संबंधित ट्रैवल कंपनियों द्वारा 37 अनिवासी भारतीयों को सूचित कर दिया गया है.

बोर्ड के अनुसार, संपर्क में न आए 17 अन्य पर्यटक मलेशिया से, 12 ब्रिटेन से और 4 दक्षिण अफ्रीका से हैं. हालांकि, बोर्ड ने कहा कि लगभग 100 लोगों की राष्ट्रीयता की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है. तिब्बत में कैलाश मानसरोवर और रसुवा में गोसाईंकुंडा जाने वाले तीर्थयात्री, साथ ही लांगटांग राष्ट्रीय उद्यान में ट्रेकिंग के लिए जाने वाले लोग रसुवा आते हैं. 

Aug 26, 2026 15:45 (IST)

Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में हाई अलर्ट पर प्रशासन

नेपाल के तिब्बत की सीमा से सटे क्षेत्रों में अचानक आई भीषण बाद के बाद मुजफ्फरपुर प्रशासन हाई अलर्ट पर है. जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक संबंधित अधिकारियों के साथ की हाई लेबल मीटिंग हुई है.  बाढ़ प्रभावित इलाकों में माइकिंग कराई जा रही है. निचले इलाकों में रहने वालो लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की जा रही है.  जिलाधिकारी कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा संबंधित अधिकारियों के साथ अलग अलग प्रखंडों का निरीक्षण कर रहे हैं. मुजफ्फरपुर के सरैया साहेबगंज और पारू इलाके में पुलिस और जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है.

नेपाल में बाढ़ की तस्वीरें

 

Aug 26, 2026 14:48 (IST)

Nepal Flash Floods LIVE: नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने जताया दुख

नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने X पर पोस्ट करके दुख जताया है. उन्होंने लिखा कि, "रसुवा और नुवाकोट से होकर बहने वाली भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से जान-माल के नुकसान की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है. संकट की इस घड़ी में, मैं सरकार, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, सुरक्षा बलों समेत सभी एजेंसियों और आम जनता से बचाव और राहत कार्यों को तेज करने की अपील करता हूं."

Aug 26, 2026 14:41 (IST)

Nepal Flash Floods LIVE: नेपाल में हजारों लापता, सेना के 41 जवान भी नहीं मिल रहे

स्थानीय लोगों के अनुसार, नेपाल के चार जिलों में नदी के किनारे रहने वाले हजारों लोग लापता बताए जा रहे हैं. नदियों के किनारे बड़ी बस्तियां और बाजार हैं और इन इलाकों में सरकारी दफ्तर, सुरक्षा एजेंसियां, जेल, स्कूल और अस्पताल भी स्थित हैं. इसके अलावा 41 सुरक्षाकर्मी लापता हो गए हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, नेपाल पुलिस के 32 और आर्म्ड पुलिस फोर्स के नौ जवानों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है.

Aug 26, 2026 14:57 (IST)

Nepal Flash Floods LIVE: नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में अलर्ट

नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने X पर पोस्ट करके दुख जताया है. उन्होंने लिखा कि, "रसुवा और नुवाकोट से होकर बहने वाली भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से जान-माल के नुकसान की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है. संकट की इस घड़ी में, मैं सरकार, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, सुरक्षा बलों समेत सभी एजेंसियों और आम जनता से बचाव और राहत कार्यों को तेज करने की अपील करता हूं."

ANI की रिपोर्ट के अनुसार आपदा प्रबंधन विभाग के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नेपाल में गंडक नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में अचानक बाढ़ की स्थिति बनने और पानी के बहाव में अचानक तेजी आने की संभावना के कारण बिहार में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. गंडक नदी के किनारे बसे जिलों में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं. बयान में कहा गया है कि नेपाल के रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, गोरखा, लमजुंग और तनहुं जिलों (गंडक जलग्रहण क्षेत्र) और दोलखा तथा सिंधुपालचोक जिलों (कोसी जलग्रहण क्षेत्र) में अचानक बाढ़ का ज्यादा खतरा होने का अनुमान है.

आज मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक हुई. बैठक में संबंधित जिलों के जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी/पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए.

Aug 26, 2026 14:25 (IST)

Nepal Flash Floods LIVE: नेपाल में कैसे आया जल बवंडर?

काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार नेपाल के बाढ़ पूर्वानुमान विभाग ने बताया कि बाढ़ तिब्बत की तरफ से सीमा पार करके भोटेकोशी नदी में आई और बुधवार दोपहर तक धाडिंग जिले के गल्छी इलाके तक पहुंच गई. इस बाढ़ से रसुवा जिले में, खासकर नदी के किनारे बसे इलाकों में भारी नुकसान हुआ है. उत्तरगया ग्रामीण नगरपालिका की डिप्टी चेयरपर्सन चमेली गुरुंग ने बताया कि लगभग एक दर्जन बस्तियां प्रभावित हुई हैं, जिनमें स्याफ्रुबेसी, बेत्रावती, मैलुंग, सल्लेतार, शांतिबाज़ार, पैरेबेसी, खालती बस्ती, सोले, त्रिशूली और बत्तार शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: नेपाल में आया सैलाब सब बहा ले गया, पुल गिरा, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के साथ कई घरों को बड़ा नुकसान, वीडियो वायरल

Aug 26, 2026 14:19 (IST)

Nepal Flash Floods LIVE: तिब्बत के ग्यिरोंग में मडस्लाइड से भारी नुकसान हुआ है

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि बुधवार को तिब्बत के गिरोंग काउंटी में चीन और नेपाल के बीच मुख्य बॉर्डर क्रॉसिंग पर मडस्लाइड (कीचड़ और मलबे का खिसकना) होने से कई लोगों के मारे जाने या लापता होने की आशंका है. शिन्हुआ ने बताया, "26 अगस्त को सुबह लगभग 10:30 बजे, नेपाल की तरफ मडस्लाइड होने के कारण तिब्बत के शिगात्से शहर की गिरोंग काउंटी में गिरोंग पोर्ट पर कई लोग हताहत हुए और लापता हो गए."

Aug 26, 2026 14:16 (IST)

Nepal Flash Floods LIVE: तिब्बत से आए सैलाब ने कैसे नेपाल में मचाई तबाही- VIDEO देखिए

Aug 26, 2026 14:12 (IST)

Nepal Flash Floods LIVE: सेना के दो हेलीकॉप्टर तैनात

 

नेपाल सरकार ने खोज और बचाव कार्यों (सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन) के लिए सेना के दो हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं. प्रधानमंत्री बालेनद्र शाह ने बाढ़ और सरकार की प्रतिक्रिया पर चर्चा करने के लिए एक बैठक भी बुलाई है.

Aug 26, 2026 14:11 (IST)

Nepal Flash Floods LIVE:  नेपाल में अचानक आई बाढ़ में 8 लोगों की मौत

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद कम से कम 8 शव बरामद किए गए हैं.

Aug 26, 2026 14:07 (IST)

Nepal Flash Floods LIVE: नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद हाई अलर्ट जारी

नेपाल में रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, गोरखा और चितवन जिलों में नदी के किनारे बसे उन इलाकों के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है, जहां बाढ़ का खतरा है. निचले इलाकों और नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे तुरंत सुरक्षित और ऊंची जगहों पर चले जाएं. अधिकारियों ने लोगों से पृथ्वी हाईवे और नदी के किनारे वाले दूसरे रास्तों पर बिना जरूरत यात्रा न करने को भी कहा है. बचाव और इमरजेंसी टीमें स्टैंडबाय पर हैं. जिला-स्तरीय आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रभावित इलाकों में बचाव कार्यों का तालमेल बिठा रहे हैं और इमरजेंसी संसाधन जुटा रहे हैं.

Featured Video Of The Day
कृति के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन पर डिबेट में मचा बवाल
Topics mentioned in this article
Nepal Flash Floods LIVE
Nepal Flood News
Bhote Koshi River Flood
Rasuwa Flood Updates