- ट्रंप ने हालिया ईरान युद्धविराम के बाद पश्चिमी सैन्य गठबंधन की एकता पर गंभीर सवाल उठाए हैं
- ट्रंप ने ग्रीनलैंड को एक बड़ा और अव्यवस्थित बर्फ का टुकड़ा बताते हुए इसे खरीदने की पुरानी योजना को याद किया
- ट्रंप ने NATO को कागजी शेर करार दिया और ब्रिटेन की नौसेना तथा विमान वाहक क्षमता पर भी सवाल उठाए
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से सीजफायर के बीच NATO देशों पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर कहा है कि NATO तब भी नहीं था जब हमें उनकी जरूरत थी और NATO आगे भी तब हमारे साथ नहीं होगा जब हमें उनकी जरूरत होगी. आपको ग्रीन लैंड तो याद है ना वही जो बर्फ का एक बड़ा सा टुकड़ा है. आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने NATO देशों पर निशाना साधा हो. उन्होंने गुरुवार सुबह भी एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था. इस पोस्ट में भी ट्रंप ने न सिर्फ NATO सहयोगियों पर तीखा हमला बोला था बल्कि ग्रीनलैंड को लेकर अपनी पुरानी महत्वाकांक्षा को भी जाहिर किया था. उनके बयान से साफ संकेत मिल रहा है कि युद्धविराम के बाद अमेरिका की रणनीति अब नए भू-राजनीतिक मोर्चों की ओर मुड़ रही है.
इससे पहले खबर आई थी कि ट्रंप NATO से बाहर निकलने का मूड बना रहे हैं. ब्रिटिश अखबार 'द टेलीग्राफ' को ट्रंप ने इंटरव्यू दिया था. इसमें ट्रंप ने कहा था कि वह NATO से अमेरिका को बाहर निकालने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. ट्रंप ने इंटरव्यू के दौरान NATO का 'कागजी शेर' बताया और दावा किया कि यूके के पास कोई नेवी नहीं है.
ट्रंप ने NATO पर क्या कहा था?
इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया था कि क्या मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बाद वे NATO में अमेरिका की मौजूदगी पर दोबारा विचार करेंगे? तो ट्रंप ने कहा था कि मैं कहूंगा कि यह दोबारा विचार करने की बात से भी परे है.उन्होंने कहा था कि मैं NATO से कभी प्रभावित नहीं हुआ. मुझे हमेशा से पता था कि वे एक कागजी शेर हैं और वैसे पुतिन भी यह बात जानते हैं.उन्होंने ब्रिटेन की नेवी और एयरक्राफ्ट कैरियर का जिक्र करते हुए कहा था कि आपके पास तो नेवी भी नहीं है. आप बहुत पुराने हो चुके हैं और आपके पास ऐसे एयरक्राफ्ट कैरियर हैं जो काम ही नहीं करते.
यह भी पढ़ें: 'हमारी उंगलियां अभी भी ट्रिगर पर हैं', लेबनान पर हुए हवाई हमले के बाद ईरान के राष्ट्रपति की चेतावनी
यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान पर किया ऐतिहासिक जीत का दावा, लेकिन क्या ये है पूरी सच्चाई? जानें इस सीजफायर के 5 बड़े सच













