ये तो नरसंहार है... लेबनान पर 10 मिनट में 100 एयरस्ट्राइक पर फूट-फूटकर रोईं मिया खलीफा

मिया खलीफा ने कहा कि इजरायल दशकों से लेबनान पर हमले कर रहा है, लेकिन अब हम अपनी आंखों से नरसंहार होते देख रहे हैं. महज 10 मिनट के अंदर 160 एयरस्ट्राइक की गईं... ये देखना भयावह है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

लेबनान पर इजरायल की भीषण एयरस्ट्राइक की आलोचना के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने अपने मूल देश लेबनान में हुए इन हमलों पर इमोशनल वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मिया खलीफा  काफी भावुक और रोती हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने हमलों को नरसंहार बताते हुए कहा कि इजरायल दशकों से हमले कर रहा है, लेकिन अब हम अपनी आंखों से नरसंहार होते देख रहे हैं. पिछले तीन-चार वर्षों में हालात भयावह हो गए हैं. 

मिया खलीफा ने कहा कि महज 10 मिनट के अंदर 160 एयरस्ट्राइक की गईं. सीजफायर के बीच रिहायशी इमारतों, स्कूलों, अस्पतालों और सिविलियन इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया. यहां तक कि कब्रिस्तान और अंतिम संस्कार की जगहों को भी नहीं बख्शा गया. ये सब देखना भयानक है. 

अमेरिका में रहने वाली मिया खलीफा ने कहा कि उनके लिए यह स्वीकार करना बेहद मुश्किल है कि उनके द्वारा दिए गए टैक्स के पैसों का इस्तेमाल उनकी अपनी ही मातृभूमि (लेबनान) को तबाह करने के लिए किया जा रहा है. मिया ने कहा कि उनके पास हालात को बयां करने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि इस मुद्दे पर खुलकर बात करना और अपनी आवाज उठाना बेहद जरूरी है.

Advertisement

मिया खलीफा ने कहा कि वह उन लोगों की बातों और आवाजों को अक्सर शेयर करती हैं, जो उनके देश के दर्द को भावनात्मक तरीके से सामने रखते हैं. अपने आंसू रोकते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ये सब हो क्या रहा है, ये सिलसिला कब थमेगा? 

देखें- ग्राउंड रिपोर्ट: US-Iran सीजफायर के बीच लेबनान में 'कयामत', 10 मिनट में 100 मिसाइलें, धुआं-धुआं हुआ बेरूत

इंस्टाग्राम पर पोस्ट वीडियो में मिया खलीफा ने कैप्शन में लिखा कि ये हमले आतंकवाद से कम नहीं है,  जिसे उन दो देशों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है जो युद्ध अपराध करने में बराबर के दोषी हैं. उन्होंने अमेरिका और इजरायल को आतंकवादी, फासीवादी देश बताया और कहा कि एक दिन हेग (अंतरराष्ट्रीय कोर्ट) में इनका फैसला होगा.

Advertisement

बता दें कि मिया खलीफा मूल रूप से लेबनान की रहने वाली हैं. उनका जन्म बेरूत में हुआ था. उसके बाद वह अमेरिका आकर बस गईं. बुधवार को अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर पर सहमति बनने के कुछ ही देर बाद इजरायल ने लेबनान पर जबरदस्त बमबारी की थी. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इन हमलों में 203 लोगों की मौत हो चुकी है और एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. 

इजरायल इन हमले को जायज बता रहा है और कह रहा है कि ईरान से सीजफायर में लेबनान में हमले रोकने की बात शामिल नहीं थी. वहीं कई यूरोपीय देशों ने इजरायल के हमलों की खुलकर निंदा की है और सीजफायर के तहत लेबनान में भी हमले रोकने की मांग की है. 

ये भी देखें- 

पश्चिम एशिया में कायम रहेगा शांति का माहौल, भारत ने जताई उम्मीद; होर्मुज टोल विवाद पर तोड़ी चुप्पी

पाकिस्तान के प्रयासों की आलोचना नहीं, सम्मान होना चाहिए... जानें NDTV से ऐसा क्यों बोले शशि थरूर
 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: Ceasefire के बीच जब लाइव डिबेट में हुआ ईरान Vs इजरायल! |Trump
Topics mentioned in this article