46 minutes ago
नई दिल्ली:

Middle East Ceasefire Talks LIVE: ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता को लेकर सस्पेंस अब भी बरकरार है. दो हफ्ते का सीजफायर खत्म होने की घड़ी नजदीक है, लेकिन बातचीत का दूसरा दौर होगा या नहीं, इस पर तस्वीर साफ नहीं है. अमेरिका पाकिस्तान में वार्ता फिर शुरू होने का दावा कर रहा है, जबकि ईरान ने अब तक भागीदारी की पुष्टि नहीं की और धमकी के माहौल में बातचीत से इनकार दोहराया है. नाकेबंदी, चेतावनियां और युद्ध की आशंका का तनाव अपने चरम पर है. हर पल बदलते हालात से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स यहां पढ़ते रहें.

Apr 21, 2026 09:09 (IST)

ईरान को अच्छी डील ऑफर की हैः व्हाइट हाउस

Apr 21, 2026 08:51 (IST)

ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी, ‘गलत आकलन हुआ तो भुगतना होगा परिणाम’

ईरान के सर्वोच्च नेता को सलाह देने वाली संस्था के सदस्य और पूर्व कार्यकारी राष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर ने अमेरिका को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका की ओर से किसी तरह की 'गलत गणना' हुई, तो उसका जवाब 'अंतिम दंड' के रूप में दिया जाएगा.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए मोखबर ने कहा कि ईरान इस बात को लेकर पूरी तरह सतर्क है कि बातचीत को युद्ध को खींचने या ‘वॉर ऑफ एट्रिशन’ की रणनीति का जरिया न बनाया जाए. उन्होंने लिखा, 'कूटनीति केवल मैदान में ही मायने रखती है और ताकत राष्ट्र के लिए आवश्यक है.'

मोखबर ने यह भी चेतावनी दी कि ईरान की प्रतिक्रिया सिर्फ क्षेत्रीय स्तर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वह 'दुनिया के भविष्य के समीकरणों को बदल सकती है.' उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका‑ईरान के बीच सीजफायर की मियाद खत्म होने वाली है और शांति वार्ता को लेकर गहरा सस्पेंस बना हुआ है.

Apr 21, 2026 08:48 (IST)

जंग में नया कार्ड तैयार हैः ईरान

Apr 21, 2026 07:33 (IST)

सीजफायर आगे बढ़ने की गुंजाइश कमः ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अब वह ईरान के साथ सीजफायर को बुधवार शाम (वॉशिंगटन के समय के अनुसार) खत्म मान रहे हैं, लेकिन अगर कोई डील नहीं होती है, तो इस बात की बहुत कम संभावना है कि वह इसे आगे बढ़ाएंगे. ट्रंप ने ब्लूमबर्ग को फोन पर दिए एक इंटरव्यू में कहा, इस बात की बहुत कम संभावना है कि मैं इसे आगे बढ़ाऊंगा. ट्रंप ने इंटरव्यू में कहा, मैं जल्दबाजी में कोई बुरी डील नहीं करूंगा. हमारे पास दुनिया का सारा समय है.

Advertisement
Apr 21, 2026 07:23 (IST)

सीजफायर की डेडलाइन नजदीक, UK ने बताया ‘गंभीर’ कूटनीतिक मोड़

अमेरिका‑ईरान के बीच 14 दिन के युद्धविराम की मियाद खत्म होने से पहले ब्रिटेन ने हालात को बेहद संवेदनशील बताया है. ब्रिटेन की विदेश सचिव यवेट कूपर ने कहा कि यह एक 'क्रिटिकल डिप्लोमैटिक मोमेंट' है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाए रखना जरूरी है. उन्होंने बताया कि बीते छह दिनों में उन्होंने पांच देशों का दौरा किया और एक दर्जन से ज्यादा विदेश मंत्रियों से बातचीत की. होर्मुज वैश्विक शिपिंग के लिए अहम रास्ता है, जिसकी सुरक्षा को लेकर ब्रिटेन और फ्रांस ने 10 अप्रैल को पेरिस में करीब 40 देशों का सम्मेलन भी आयोजित किया था.

Apr 21, 2026 07:03 (IST)

Iran US War LIVE Update: होर्मुज की नाकाबंदी तेज, अमेरिकी नौसेना ने 27 जहाज लौटाए

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अमेरिकी नाकाबंदी शुरू होने के करीब एक हफ्ते में अमेरिकी नौसेना ने ईरानी बंदरगाहों में आने‑जाने की कोशिश कर रहे 27 जहाजों को रोककर वापस भेज दिया है. US सेंट्रल कमांड के मुताबिक, कड़ी निगरानी के बीच रविवार को ओमान की खाड़ी में एक ईरानी कार्गो जहाज तुस्का को नाकाबंदी से बचने की कोशिश के बाद निष्क्रिय कर जब्त किया गया. अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने बताया कि मरीन टीम जहाज पर मौजूद बड़ी संख्या में कंटेनरों की तलाशी और स्कैनिंग कर रही है.

Featured Video Of The Day
Jashpur Plane Crash Breaking News: जशपुर में प्लेन क्रैश, जमीन से 30 फीट ऊपर उड़ रहा था