दुबई में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, 26 करोड़ यात्रियों की क्षमता, अंदर 14 स्टेशनों पर ऑटोमेटिक ट्रेनें भी चलेंगी

दुबई में बन रहा अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कुल क्षेत्रफल करीब 70 वर्ग किलोमीटर का होगा और यह मौजूदा दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब 5 गुना बड़ा होगा. जब यह पूरी तरह तैयार हो जाएगा तब यहां से हर साल 26 करोड़ यात्री ट्रेवल कर सकेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Al Maktoum International Airport: दुबई में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट (फोटो- AI)

UAE के शहर दुबई में दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है. इस एयरपोर्ट का नाम होगा अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Al Maktoum International Airport). यह इतना विशाल है कि इसे एयरपोर्ट नहीं प्लेनों का शहर कहा जा सकता है. यह इतना बड़ा एयरपोर्ट होगा कि यहां से एक साल में 26 करोड़ यात्री सफर कर सकेंगे. आपने किसी एयरपोर्ट पर एक साथ समानांतर दो रनवे देखे होंगे लेकिन अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुल 5 ऐसे समानांतर रनवे होंगे. यहां चार सौ एयरक्राफ्ट गेट होंगे. चलिए बताते हैं कि यह कितना खास एयरपोर्ट होने वाला है.

35 अरब डॉलर का आएगा खर्चा

दुबई सरकार का कहना है कि अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिर्फ दुबई के बढ़ते यात्रियों की जरूरत ही नहीं पूरी करेगा, बल्कि दुनिया के एविएशन इनोवेशन का बेस भी बनेगा. इसमें नए जमाने के स्मार्ट एयरपोर्ट सिस्टम और यात्रियों को ध्यान में रखकर बनाई गई सुविधाएं होंगी, जो यात्रियों को सबसे शानदार और आरामदायक तरीके से दुनिया भर की मंजिलों तक पहुंचाएंगी. 

इस एयरपोर्ट का वेस्ट टर्मिनल आने-जाने वाले यात्रियों के लिए होगा, जिसमें फर्स्ट, बिजनेस और इकोनॉमी क्लास के लिए अलग-अलग हॉल होंगे. जब यह पूरी तरह तैयार हो जाएगा तब यहां से हर साल 26 करोड़ यात्री ट्रेवल कर सकेंगे. बता दें कि मौजूदा दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने 2025 में 9.52 करोड़ यात्रियों को संभाला था. साथ ही इसे 1.2 करोड़ टन कार्गो (माल) को लाने ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है.

इसे बनाने में कुल 128 अरब दिरहम यानी करीब 35 अरब डॉलर का खर्च आएगा. भारतीय रुपयों में ये करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये होता है. 

Advertisement

2005 से ही काम शुरू

दुबई 2005 से ही अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दुबई वर्ल्ड सेंट्रल में कई चरणों में बना रहा है. कार्गो का काम 2010 में शुरू हुआ. पैसेंजर फ्लाइट्स 2013 में शुरू हुईं. दुबई ने 2024 में मौजूदा 35 अरब डॉलर के एक्सपेंशन प्रोग्राम को मंजूरी दी. इसका पहला फेज 2032 में शुरू होगा, जिसमें सालाना 15 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी. पूरा बनने पर ये एयरपोर्ट सालाना 26 करोड़ यात्री और 1.2 करोड़ टन कार्गो संभालेगा.

इन खास सुविधाओं से लैस होगा एयरपोर्ट

एयरपोर्ट का कुल क्षेत्रफल करीब 70 वर्ग किलोमीटर होगा. यह मौजूदा दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब 5 गुना बड़ा होगा. इसकी भारत के हावड़ा शहर से तुलना कर सकते हैं. दुबई का नया एयरपोर्ट करीब 70 वर्ग किलोमीटर जबकि हावड़ा नगर निगम करीब 63.55 वर्ग किलोमीटर का है,

Advertisement

एयरपोर्ट के चारों कॉनकोर्स में से हर की लंबाई 2.7 किलोमीटर होगी. हर कॉनकोर्स में 100 बोर्डिंग गेट होंगे. चारों में कुल मिलाकर 400 कॉन्टैक्ट गेट होंगे. खास बात है कि एयरपोर्ट का अंडरग्राउंड बैगेज सिस्टम हर घंटे 30,000 बैग प्रोसेस कर सकेगा. यात्रियों को टर्मिनल और कॉनकोर्स के बीच ले जाने के लिए एयरपोर्ट के नीचे 14 स्टेशनों वाली ऑटोमेटेड ट्रेन चलेगी. इससे यात्री सबसे छोटे और आसान रास्ते से अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट तक पहुंच सकें. 

यह भी पढ़ें | पहाड़ों के नीचे बन रही दुनिया की सबसे लंबी सुरंग, 58KM लंबी टनल में दौड़ेगी ट्रेन, घंटों का सफर मिनटों में

यह भी पढ़ें | दुबई में शाहरुख खान हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च, 50 करोड़ वाले सारे पेंटहाउस बिक गए, सबसे सस्ता कितने का मिलेगा?

Featured Video Of The Day
'100 से ज्यादा सीट'..SP प्रवक्ता ने सीट शेयरिंग पर खुद खोल दी अपनी पोल !

Topics mentioned in this article
Infrastructure Projects
Airport
Dubai Airport
New Airport

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं