- ग्रीनलैंड दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप, 21.6 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला, डेनमार्क का स्वायत्त क्षेत्र है
- न्यू गिनी द्वीप दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित है और इसका क्षेत्रफल 7.8 लाख वर्ग किलोमीटर है
- बोर्नियो द्वीप इंडोनेशिया, मलेशिया और ब्रुनेई के बीच बंटा हुआ है और इसका क्षेत्रफल 7.4 लाख वर्ग किलोमीटर है
दुनिया में किसी न किसी स्तर पर, हम सभी जल से घिरे भूभागों पर रहते हैं. पृथ्वी के महाद्वीप, वे भी जो जमीन से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं, विश्व के महासागरों से घिरे हुए हैं. आज हम आपको द्वीपों के बारे में जानकारी देंगे. दुनिया के वो पांच द्वीप जो एरिया के हिसाब से इतने बड़े हैं कि इसकी कल्पना भी मुश्किल है. तो आइए आपको बताते हैं.
1.ग्रीनलैंड
इसे दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप कहा जाता है. भौगोलिक रूप से उत्तरी अमेरिका का हिस्सा है पर फिलहाल राजनीतिक रूप से डेनमार्क का एक स्वायत्त क्षेत्र है. इसी ग्रीनलैंड पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजर है. यह 21.6 लाख वर्ग किमी तक फैला हुआ है.
2. न्यू गिनी(New Guinea)
दूसरे नंबर आता है दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित न्यू गिनी आईलैंड. यह 7.8 लाख वर्ग किमी तक फैला हुआ है. इसका पश्चिमी भाग इंडोनेशिया में और पूर्वी भाग पापुआ न्यू गिनी में पड़ता है.
3. बोर्नियो (Borneo)
तीसरे नंबर पर आता है इंडोनेशिया, मलेशिया और ब्रुनेई के बीच बंटा बोर्नियो द्वीप. इसका क्षेत्रफल 7.4 लाख वर्ग किमी तक फैला हुआ है. यह एशिया का भी सबसे बड़ा द्वीप है.
4. मेडागास्कर (Madagascar)
हिंद महासागर का सबसे मशहूर द्वीप का क्षेत्रफल 5.8 लाख वर्ग किमी तक फैला हुआ है. यह द्वीप अपने अद्वितीय वन्यजीवों (जैसे लेमूर) के लिए प्रसिद्ध है.
5. बैफिन द्वीप (Baffin Island)
यह कनाडा का सबसे बड़ा और दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा द्वीप है. इसकी खास बात यह है कि इसका हिस्सा बर्फ से ढंका रहता है.
क्षेत्रफल की बात करे तो ये 5.07 लाख वर्ग किलोमीटर तक फैला है.














