खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती बम धमाका: 8 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए, कई घायल

इससे पहले इसी महीने 6 फरवरी को इस्लामाबाद के इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा मस्जिद में सुसाइड अटैक में 31 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं 169 लोग बुरी तरह घायल हुए. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
धमाके के बाद स्थानीय लोग घायलों की मदद करते नजर आए.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हमले के तुरंत बाद स्थानीय लोग घायल सुरक्षाकर्मियों की मदद के लिए पहुंचे और पुलिस तथा दमकल टीमों को सूचना दी गई
  • मदरसा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और हमलावर के संगठन या पहचान का अभी तक पता नहीं चल पाया है
  • इसी महीने इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में 31 लोग मारे गए और 169 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले के मामुंद इलाके में एक धार्मिक मदरसे में वाहन से किए गए आत्मघाती बम हमले में 8 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए हैं. बचाव अभियान जारी है. घटना के बाद आसपास राख ही राख दिख रहा है. रात के समय हुए धमाके में मदरसे भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.

किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी

धमाके के तुरंत बाद स्थानीय लोग घायलों को बचाने की कोशिश करते दिखे. आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस और दमकल की टीमें पहुंची तो लोगों को अस्पताल भेजने का काम शुरू हुआ. अब तक पता नहीं चल पाया है कि हमलावर कौन था और किस संगठन से उसका संबंध था.

इसी महीने मस्जिद में हमला

इससे पहले इसी महीने 6 फरवरी को इस्लामाबाद के इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा मस्जिद में सुसाइड अटैक में 31 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं 169 लोग बुरी तरह घायल हुए. क्षेत्रीय इस्लामिक स्टेट से संबद्ध संगठन (जिसे पाकिस्तान में इस्लामिक स्टेट के नाम से जाना जाता है) ने अमाक न्यूज एजेंसी पर जारी एक बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली है. बयान में कहा गया है कि हमलावर ने मुख्य द्वार पर उसे रोकने की कोशिश कर रहे सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की और मस्जिद के भीतरी द्वार पर पहुंचकर अपनी विस्फोटक जैकेट में विस्फोट कर दिया. 

ओबामा ने एलियंस को देखा है? US राष्ट्रपतियों के एलियन से संपर्क की बात पर जानिए क्या बोले

वसीम अकरम-वकार यूनुस ने इमरान खान पर दिया बयान तो पाकिस्तानी सरकार ने चली दूसरी चाल

इजरायली पर्यटक से गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपियों को मौत की सजा, जानिए कोर्ट ने क्यों माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट केस

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Lebanon में जहां हुआ Attack वहां से देखें NDTV के Nazir Masoodi की Ground Report