पाक लड़ाकू विमानों के पहरे में इस्लामाबाद में उतरा जेडी वेंस का प्लेन, F-16 फाइटर जेट्स ने किया एस्कॉर्ट

Iran-US Talks: वीडियो में देखा जा सकता है कि पांच पीएएफ एफ-16 विमान पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में अमेरिकी एयरफोर्स के बोइंग सी-32ए विमान को एस्कॉर्ट कर रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस्लामाबाद पहुंचे जेडी वेंस को पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने दी सुरक्षा.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस के विमान को पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर 5 एफ-16 लड़ाकू विमानों ने एस्कॉर्ट किया
  • वेंस ईरान के साथ वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे, उनके साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, जेरेड कुशनर भी मौजूद हैं
  • ईरानी डेलिगेशन का नेतृत्व पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद बगेर गलिबफ और विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची कर रहे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इस्लामाबाद:

मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच ईरान के साथ वार्ता के लिए अमेरिकी डेलिगेशन के साथ जेडी वेंस जब पाकिस्तान पहुंचे तो उनके विमान के चारों तरफ सुरक्षा का सख्त पहरा था. पहरेदार बने थे पाकिस्तान लड़ाकू विमान F-16. जेडी वेंस इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं. इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि इस्लामाबाद के पास नूर खान एयरबेस पर उतरने से पहले US एयरफोर्स के बोइंग सी-32 ए विमान को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में पांच F-16 विमानों ने सुरक्षा प्रदान दे रहे हैं.

पाक फाइटरजेट F-16 ने किया वेंस को एस्कॉर्ट

ईरान संग इस वार्ता की अगुवाई उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं. वेंस को इस्लामाबाद लेकर जा रहे विमान की सुरक्षा पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमानों ने की.जेडी वेंस ईरानी डेलिगेशन के साथ वार्ता करेंगे. इस दौरान उनके साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर भी शामिल रहेंगे. वहीं ईरानी पक्ष का नेतृत्व पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद बगेर गलिबफ और विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची करेंगे. 

ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं

बातचीत की टेबल भले ही इस्लामाबाद में सज चुकी है लेकिन भरोसे की कमी अब भी दिखाई दे रही है. ईरानी सरकारी मीडिया ने ग़ालिबफ़ के हवाले से कहा, "हमारी मंशा अच्छी है, लेकिन हमें भरोसा नहीं है. अमेरिकियों के साथ बातचीत में हमारा अनुभव हमेशा असफलता और टूटे वादों से भरा रहा है."

Advertisement

इस्लामाबाद में जेडी वेंस का शानदार स्वागत

बता दें कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस का स्वागत पाकिस्तान के मिलिट्री हेड असीम मुनीर, देश के विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार और इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास की चार्ज डी'अफेयर्स नैटली बेकर ने किया. सरकारी मीडिया तस्नीम ने शनिवार को बताया कि इस्लामाबाद में ईरान के डेलिगेशन में 71 लोग हैं.  इनमें नेगोशिएटर, एक्सपर्ट, मीडिया रिप्रेजेंटेटिव और सिक्योरिटी वाले लोग शामिल हैं.

Advertisement

ये भी पढे़ं-जानी दुश्मन अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से ही क्यों बात करने के लिए तैयार हुआ ईरान? इस्लामाबाद से NDTV LIVE

Featured Video Of The Day
होर्मुज पर आज दुनिया के लिए आ सकती है खुशखबरी, इस्लामाबाद में क्या हो रहा है?