एस. जयशंकर ने बताया कि 312 भारतीय मछुआरों को ईरान से आर्मेनिया के रास्ते सुरक्षित भारत लाया गया. आर्मेनिया सरकार और अरारत मिर्जोयान को ईरान से नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए धन्यवाद दिया गया है. ईरान से अब तक 1200 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया है, जिनमें से 996 आर्मेनिया गए थे.