इसी से शादी करूंगा, वरना कुंवारा रहूंगा... जब जेडी वेंस को ऊषा से हो गया था पहली नजर में प्यार

जेडी वेंस ने 2014 में उषा से शादी की थी और यह दंपत्ति जुलाई में अपने चौथे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं. अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा कि वह ईसाई धर्म को मानने वाले व्यक्ति से नास्तिक बने और फिर कैथोलिक धर्म के प्रति रुझान बढ़ा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी नयी पुस्तक में बताया है कि कॉलेज के दौरान उनकी मुलाकात उनकी पत्नी उषा से कैसे हुई और वह उनपर इतने फिदा कैसे हो गए थे.  उन्होंने अपने दोस्तों से तो यहां तक कह दिया था कि या तो वह उषा से शादी करेंगे या फिर जीवनभर शादी नहीं करेंगे.

अपने नए संस्मरण ‘कम्यूनियन : फाइंडिंग माय वे बैक टू फेद' में वेंस ने लिखा है कि वह उषा की सुंदरता, बुद्धिमत्ता और अलग अंदाज से कैसे आकर्षित हुए थे. उषा बाद में उनकी पत्नी बनीं. इस संस्मरण के कुछ अंश ‘यूएसए टुडे' ने प्रकाशित किए हैं.

पहली बार सच्चा प्रेम हुआ था

येल लॉ स्कूल में उषा बाला चिलुकुरी से मिलने वाले वेंस ने कहा कि वह पहली ऐसी व्यक्ति थीं, जिनके लिए उन्होंने सच्चा प्रेम महसूस किया. वेंस ने लिखा है, "मैंने अपने दोस्तों से कहा था कि मैं इस लड़की से शादी करूंगा, वरना मैं आजीवन कुंवारा रहूंगा."

बता दें यह पुस्तक अगले महीने प्रकाशित होगी. वेंस ने लिखा, "जब मैं पहली बार उषा से मिला, तो उनकी कई बातें मुझे असामान्य लगीं. उनमें से एक यह थी कि वह बेहद प्रतिस्पर्धी थीं, लेकिन मुझे यह आकर्षक से ज्यादा अजीब लगा."

उन्होंने लिखा, "उनमें ईर्ष्या नाम की चीज नहीं थी, जिसे मैं उनके अद्भुत आत्मविश्वास का नतीजा मानता था. लेकिन जब मैंने उनसे पूछा कि वह जीवन में क्या करना चाहती हैं तो मैं यह देखकर हैरान रह गया कि उन्हें तय की गई ट्रे़डिशनल सेक्सस में कोई लगाव नहीं था."

Advertisement

पहले भी लिख चुके हैं बेस्ट सेलर किताब

वेंस ने 2014 में उषा से शादी की थी और यह दंपत्ति जुलाई में अपने चौथे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं. अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा कि वह ईसाई धर्म को मानने वाले व्यक्ति से नास्तिक बने और फिर कैथोलिक धर्म के प्रति रुझान बढ़ा. उन्होंने 2019 में कैथोलिक धर्म अपनाया और कहा कि इस नए विश्वास ने उन्हें वह मकसद दिया, जो उन्हें येल विश्वविद्यालय की शिक्षा या वित्तीय क्षेत्र में काम करने से नहीं मिला था.

वेंस की पहली पुस्तक ‘हिलबिली एलेगी' है, जिसमें उनके बचपन की कहानी है जो हिंसा, शराबखोरी और गरीबी से प्रभावित था. उनकी यह पुस्तक काफी पंसद की गयी और उस पर एक फिल्म भी बनाई गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान जंग में झोंक दिए खरबों रुपये, पेंटागन के नए आंकड़े क्यों डराते हैं?

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Suvendu Adhikari के PA Murder Case पर एक्शन तेज! | Mamata Banerjee | Bengal Politics