सदरी वाला सरप्राइज! जब नेतन्याहू ने डिनर में PM मोदी को चौंका दिया

पीएम मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान एक खास पल आया, जब इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय परिधान पहना. उन्होंने इसका वीडियो शेयर किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने PM मोदी के स्वागत में पारंपरिक भारतीय जैकेट पहनकर खास सम्मान दिया
  • नेतन्याहू ने अपने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के लिए पहने गए भारतीय परिधान का वीडियो शेयर कर दोस्ती का संदेश दिया
  • आज दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच होगी अहम बैठक
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान उनके मित्र और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कुछ ऐसा किया, जो चर्चा का विषय बन गया. उन्होंने पीएम मोदी के लिए खास डिनर का इंतजाम किया. जब पीएम मोदी डिनर के लिए पहुंचे तो नेतन्याहू ने उनको चौंका दिया. दरअसल नेतन्याहू ने पीएम मोदी के स्वागत में भारतीय परिधान पहना था. वो भारत-इजराइल मित्रता के प्रतीक के रूप में पारंपरिक भारतीय परिधान जैकेट पहने दिखे.

बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने एक्स अकाउंट पर इसका वीडियो भी शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया.'
 

कल भी आया था ऐसा खुशनुमा पल

जब पीएम मोदी इजरायल पहुंचे तो वहां के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी के साथ उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे. विमान से उतरते ही नेतन्याहू ने गले लगकर पीएम मोदी का स्वागत किया. दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और गले मिले. इस दौरान भी एक खास पल आया. दरअसल नेतन्याहू ने की पत्नी सारा ने भगवा (सैफरन) रंग का फॉर्मल सूट पहना था. इस पर नेतन्याहू ने पीएम मोदी के जैकेट पर लगे पॉकेट स्क्वायर की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह उससे मैच कर रहा है. इस पर दोनों प्रधानमंत्री ठहाके लगाकर हंस पड़े. 

Advertisement

आज दोनों नेताओं की होगी अहम बैठक

बता दें कि पीएम नेतन्याहू ने ही प्रधानमंत्री मोदी को इजरायल आने का न्यौता दिया था. उनके आग्रह पर ही वो दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हैं. तय कार्यक्रमानुसार दोनों के बीच एक छोटी सी मुलाकात हुई. इसके बाद पीएम मोदी ने इजरायली संसद नेसेट को संबोधित किया. गुरुवार सुबह दोनों प्रधानमंत्री याद वाशेम होलोकॉस्ट मेमोरियल सेंटर जाएंगे. आमतौर पर इजरायल आने वाले राष्ट्राध्यक्ष यहां जाते हैं. इजरायली पीएमओ के अनुसार, सुबह 11 बजे, वे किंग डेविड होटल में एक बड़ी बैठक करेंगे.

Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | युद्धविराम के ऐलान के बाद शेयर मार्केट में उछाल | Share Market Today | BREAKING
Topics mentioned in this article