'हमें नहीं पता आगे क्या होगा?' ईरान में फंसे भारतीय छात्रों ने जारी किया वीडियो, मांगी मदद

ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने मिलकर हमला कर दिया है. इससे वहां फंसे भारतीयों की परेशानी बढ़ गई है. ईरान में भारतीय छात्रों ने मदद की अपील की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले जारी हैं.
AP
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के विभिन्न इलाकों में हवाई हमलों के जरिए हमला किया है
  • अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमलों की पुष्टि करते हुए इसे सुरक्षा कारणों से आवश्यक बताया है
  • ईरान में फंसे कई भारतीय छात्रों ने वीडियो जारी कर भारत सरकार से तत्काल सुरक्षित निकासी की अपील की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
तेहरान:

हफ्तों से ईरान पर हमले की आशंका थी और शनिवार को हमला हो ही गया. ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने मिलकर हमला कर दिया है. राजधानी तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में लगातार धमाके हो रहे हैं. हवाई हमलों को लेकर सायरन बज रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर हमलों की पुष्टि की है. 

ट्रंप ने कहा कि हमारा मकसद ईरानी सरकार से आने वाले खतरों से अमेरिकियों की रक्षा करना है. वहीं, नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल और अमेरिका ने ईरान के आतंकी शासन से पैदा हुए अस्तित्व के खतरे को दूर करने के लिए एक ऑपरेशन चलाया है.

ईरान पर इजरायल और अमेरिकी हमले के बाद पूरे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है. ईरान में मध्य पूर्व में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमला करना शुरू कर दिया है. इस बीच ईरान में फंसे भारतीयों को लेकर भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है. लेकिन ईरान में कुछ भारतीय छात्र फंस गए हैं. उन्होंने एक वीडियो जारी कर मदद मांगी है.

'पता नहीं, क्या होने वाला है?'

ईरान पर हमले के बीच वहां फंसे कई भारतीय छात्रों ने वीडियो जारी कर मदद की अपील की है. एक छात्र ने वीडियो जारी कर कहा कि हमें नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है. उन्होंने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से जल्द से जल्द उन्हें यहां से सुरक्षित निकालने की अपील की है. छात्रों का कहना है कि हम बता भी नहीं सकते कि यहां क्या हो रहा है, क्योंकि लगातार हवाई हमले हो रहे हैं.

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

ईरान पर हमले के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी है. साथ ही सभी भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने को भी कहा गया है.

Advertisement

भारतीय दूतावास ने ईरान में रहने वाले भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. जरूरत पड़ने पर +989128109115, +989128109109, +989128109102 और +989932179359 पर कॉल कर सकते हैं.

इजरायल में रहने वाले भारतीयों के लिए भी तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है. सभी भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. सलाह दी गई है कि सभी भारतीयों को शेल्टर के पास रहना चाहिए और अपने आसपास की सुरक्षित जगहों के बारे में पता होना चाहिए.

Advertisement

भारतीय दूतावास ने इजरायल में रहने वाले भारतीयों के लिए भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिक +972-54-7520711 और +972-54-2428378 पर कॉल कर सकते हैं या फिर cons1.telaviv@mea.gov.in ईमेल कर सकते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Delhi CM Rekha Gupta Exclusive Interview : कोर्ट के फैसले के बाद क्या बोलीं CM रेखा गुप्ता? Kejriwal