यूएस-इजरायल के हमले में ईरान का सबसे ऊंचा पुल B1 हुआ तबाह

ये ब्रिज ईरान के करज में स्थित था. इसे बनाने में 400 मिलियन यूएस डॉलर का खर्च आया है. यह पुल 1050 मीटर लंबा और इसमें कुल आठ खंड थे. ईरान के लिए ये ब्रिज बेहद खास था. ईरान की मीडिया ने इस हमले के बाद इस ब्रिज का फोटो भी शेयर किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इजरायल और अमेरिका के हमले ईरान के सबसे बड़े ब्रिज को हुआ बड़ा नुकसान
NDTV

ईरान-इजरायल के बीच बीते एक महीने से ज्यादा समय से जारी है. इस युद्ध के दौरान दोनों तरफ से लगातार एक दूसरे पर हमले हो रहे हैं. अमेरिका और इजरायल जहां ईरान को निशाना बना रहा है वहीं ईरान भी जवाबी हमले कर रहा है. गुरुवार को अमेरिका और इजरायल ने ईरान एक बड़ा हमला करते हुए उसके B1 ब्रिज को तबाह कर दिया है. इस हमले के बाद इलाके में बिजली गुल हो गई. 

आपको बता दें कि जिस ब्रिज को अमेरिका और इजरायल ने अपने हमले में तोड़ दिया है वो मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा ब्रिज था. ये ब्रिज ईरान के करज में स्थित था. इसे बनाने में 400 मिलियन यूएस डॉलर का खर्च आया है. यह पुल 1050 मीटर लंबा और इसमें कुल आठ खंड थे. 

इस पर हुए हमले को लेकर ईरान की मीडिया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया है. इस पोस्ट में लिखा गया है कि अमेरिका-इजरायल के दुश्मन ने ईरान के B1 पुल को निशाना बनाया — जो अल्बोर्ज़ प्रांत में इंजीनियरिंग की एक बड़ी उपलब्धि और एक अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है. यह पुल, जिसका काम लगभग पूरा होने वाला था, इस हमले में क्षतिग्रस्त हो गया, और कई इलाकों में बिजली गुल होने की खबरें मिलीं. इस सोशल मीडिया पोस्ट में प्रेस टीवी की तरफ से कुछ तस्वीरें भी साझा की गई हैं. जो दिखाती हैं कि अमेरिका और इजरायल का वो हमला कितना खौफनाक था.इन तस्वीरों में दिख रहा है कि इस हमले में B1 ब्रिज का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. 

Advertisement

आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट में चल रहे भयानक युद्ध के बीच अमेरिका ने इराक के बगदाद में रह रहे अपने नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने को कहा है. बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने सभी अमेरिकी नागरिकों से इराक छोड़ने की अपील की है और चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटों के भीतर राजधानी में संभावित हमले हो सकते हैं. अमेरिका ने चेतावनी दी कि इराक में ईरान समर्थक हथियारबंद गुट अगले एक-दो दिनों में शहर पर हमला कर सकते हैं.

'ईरान समर्थक हथियारबंद गुट कर सकते हैं हमले'

दरअसल ईरान और अमेरिका-इजरायल के युद्ध में इराक भी घसीटा गया है. ऐसे में अब इराक में ईरान समर्थक हथियारबंद गुट हमले कर सकते हैं. बगदाद में शहर के बीचों-बीच स्थित अमेरिकी दूतावास को बार-बार निशाना बनाया गया है. इस बीच गुरुवार को अमेरिका ने राजधानी के मध्य हिस्सों में और हमलों की चेतावनी दी.दूतावास ने एक्स पर एक बयान में कहा, 'ईरान से जुड़े इराकी आतंकवादी मिलिशिया गुट अगले 24-48 घंटों में मध्य बगदाद में हमले करने की योजना बना सकते हैं.' इसने इराक में मौजूद अमेरिकियों को देश छोड़ने की अपनी पिछली सलाह को दोहराया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान में अमेरिका की बड़ी तैयारी, ‘टैंक किलर' A-10 विमान तैनात, जान लीजिए क्यों है ये इतना खास

यह भी पढ़ें: ट्रंप बोले ईरान का एयर फोर्स तबाह, कुछ ही घंटे बाद इजरायल पर बरसी मिसाइलें, दावे में कितना दम?

Featured Video Of The Day
Dhurandhar 2 ने बढ़ाए हौंसले, अब मैं बनाऊंगा Rehman Dakait पर फिल्म Prince Kanwaljit Singh Interview
Topics mentioned in this article