ईरान और अमेरिका के बीच जंग को लेकर आज के दिन पूरी दुनिया की निगाहें मध्य पूर्व की ओर थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की सभ्यता को खत्म करने की धमकी दी थी और डेडलाइन दे दी थी कि अगर ईरान नहीं मानता तो अमेरिका भयानक हमले करेगा. हालांकि इस डेडलाइन के खत्म होने से पहले ही दोनों देश दो हफ्ते की सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं.
ईरान एक ओर इसे अपनी जीत बता रहा है और कह रहा है कि उसने ट्रंप को झुकने पर मजबूर कर दिया और अपने सभी शर्तों को मानने के लिए अमेरिका को विवश कर दिया. दूसरी ओर अमेरिका भी इसे अपनी जीत की तरह पेश कर रहा है. ट्रंप की शब्दों में कहें तो यह अमेरिका की 100 प्रतिशत जीत है. लेकिन इस बीच अमेरिकी मीडिया में क्या बातें हो रही हैं और किस तरह की कवरेज हैं.
जेडी वेंस पर उठते सवाल
अमेरिका अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा है कि ट्रंप इस बात पर सहमत हुए कि अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट खोलता है तो वे दो हफ्ते के लिए हमले रोक देंगे. हालांकि अखबार ने अपनी वेबसाइट पर दूसरी खबर अमेरिका रक्षा मंत्री की आलोचना करते हुए लगाई है. अखबार लिखता है, "अधिकारियों का कहना है कि ईरान युद्ध को लेकर रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के शेखी बघारने वाले दावे जमीनी हकीकत से इतर हैं."
इसके साथ ही अखबार ने 'वेंस और कितना अपमान सहेंगे' हेडलाइन के साथ ओपिनियन छापा है. इसमें अखबार ने लिखा है कि कैसे ईरान जंग में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को किनारे लगा दिया और काफी देर से उन्हें शांति वार्ताओं की कोशिशों में शामिल किया है.
अखबार लिखता है, "ईस्टर की रात को व्हाइट हाउस में सबके सामने ट्रंप ने जिस तरह वेंस का ईरान युद्ध वार्ता को लेकर मजाक बनाया उससे साफ है कि वेंस की लोकप्रियता गिर रही है. सर्वे में भी ट्रंप और वेंस की लोकप्रियता युद्ध की वजह से गिरी है."
Photo Credit: New York Times
अमेरिकी मैग्जीन न्यूजवीक ने ईरान और अमेरिका के बीच हुए सीजफायर की मियाद को लेकर संदेह जताया है. मैग्जीन ने 'ट्रंप का ये गुड न्यूज जल्द खत्म हो सकता है' हेडलाइन से खबर लगाई है.
न्यूजवीक ने लिखा है, "ईरान के साथ अस्थायी शांति समझौते से तेल की कीमतें तो गिर गई हैं, लेकिन यह देखना बाकी है कि क्या इसका फायदा अमेरिकी जनता को समय पर मिल पाएगा या फिर यह शांति केवल कुछ दिनों का दिखावा साबित होगी. ट्रंप प्रशासन को बहुत संभलकर चलना होगा अगर वे चाहते हैं कि इस गिरावट का सीधा फायदा अमेरिकी जनता की जेब तक पहुंचे."
Photo Credit: New York Post
होर्मुज शूटर
न्यूयॉर्क पोस्ट अखबार ने 'War Pause' यानी जंग थम गई की बोल्ड हेडलाइन लगाई है. ऐसी हेडलाइन अखबार कभी-कभार लगाता है. अपनी खबर में अखबार ने ट्रंप की रायफल तानने जैसी भंगिमा बनाए तस्वीर छापी है.
इसके साथ ही अखबार ने लिखा है कि ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को भेद (शूट) दिया. अखबार ने ट्रंप के युद्धविराम के बयान को विस्तृत तरीके से छापा है. इसके साथ ईरानी अधिकारियों के हवाले से कुछ खबरों को भी छापा है.
Photo Credit: CNN
'दोनों देश कर रहे जीत का दावा'
अमेरिका न्यूज चैनल सीएनएन ने भी ईरान के साथ सीजफायर पर व्यापक कवरेज दी है. अपनी मुख्य खबर में सीएनएन लिखता है कि ईरान और अमेरिकी दोनों ही इस सीजफायर को अपनी जीत बता रहे हैं.
इसके साथ ही सीएनएन ने एक एनालिसिस न्यूज में बताया है कि अमेरिका की अलग-अलग पार्टियों के ग्रुप ने अचानक 25वें अमेंडमेंट का इस्तेमाल करके ट्रंप को हटाने की मांग की है.
यह भी पढ़ें: ईरान के साथ सीजफायर में पाकिस्तान मध्यस्थ है या मोहरा? चीन-अमेरिका का एहसान चुका रहा पाक














