Ayatollah Ali Khamenei:खामेनई की मौत की खबरों के बीच क्यों वायरल होने लगा उनका सोशल मीडिया पोस्ट?

Ayotallah Khamenei News : ईरान के शीर्ष लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. खामेनेई की मौत की पुष्टि के दौरान उनके एक्स पोस्ट ने सबका ध्यान खींच लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
khamenei social media post
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत अमेरिका-ईरान संयुक्त हमले में हुई है
  • खामेनेई की अंतिम पोस्ट भारतीय समयानुसार रात तीन बजे की थी, जिसमें आधे शरीर के साथ तलवार की तस्वीर थी
  • ईरानी मीडिया में उनकी मौत पर कई पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिनमें उनकी ईमानदारी और प्रतीक्षा की बात कही गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई अब नहीं रहे. ईरान-अमेरिका के संयुक्त अटैक में उनकी मौत हो गई है. हालांकि खामेनेई की मौत की पुष्टि पर ईरानी सरकार शुरू में आनाकानी करती रही तो वहीं पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बाद में ईरानी मीडिया ने पुख्ता करते हुए बताया कि हां खामेनेई इस भीषण अटैक में मारे गए हैं. उनकी जगह सुप्रीम लीडर के चयन के बीच खामेनेई की सोशल मीडिया पोस्ट्स काफी वायरल हो रही हैं. इसके बाद कयास ये भी लगाए जा रहे कि क्या अयातुल्लाह खामेनेई जिंदा तो नहीं,उनकी मौत महज अफवाह तो नहीं. हालांकि उनकी मौत की पुष्टि हो चुकी है पर ये पोस्ट लोगों का दिमाग घुमा रहे हैं.

पोस्ट में ऐसा क्या लिखा है?

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की एक पोस्ट भारतीय समायनुसार रात के 3 बजे की गई थी. ये वो वक्त भी था जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई की मौत की पुष्टि की थी. खामेनेई की उस पोस्ट पर एक तस्वीर थी जिसमें आधा शरीर ही दिखाया गया था और उसके हाथ में तलवार थी. फोटो में लिखी भाषा को सरल शब्दों में कहें तो उसपर लिखा है कि नामी हैदर (अ.स.) के नाम पर... ईरान काफी देर तक अपने सुप्रीम लीडर की मौत को खारिज करता रहा और उन्हें सुरक्षित और स्वस्थ भी बताया. बाद में पुष्टि होने पर 40 दिन का शोक घोषित किया गया है. 7 दिनों की सार्वजनिक अवकाश भी घोषित है. 

एक और पोस्ट में तारीफ के कसीदे 

खामेनेई के एक और एक्स पोस्ट पर लिखा था कि ईमान वालों में ऐसे लोग भी हैं जो अल्लाह से किए अपने वादे के प्रति सच्चे हैं, इसलिए उनमें से कुछ अल्लाह से प्रेम करते हैं और कुछ प्रतीक्षा करते हैं तथा बदले में कुछ भी नहीं बदलते. इससे पहले, एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने भी रॉयटर्स को बताया कि खामेनेई का शव मिल गया है, और ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में इस बात से सहमति जताई है. ट्रम्प ने लिखा, ‘यह सिर्फ ईरान के लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनिया के उन लोगों के लिए भी न्याय है, जिन्हें खामेनेई और उसके खूनी गुंडों ने मार डाला या घायल कर दिया.'

Featured Video Of The Day
Iran Attacks Dubai Airport: दुबई एयरपोर्ट पर Iran का हमला, तस्वीरें आई सामने | Breaking News