'अमेरिका की जिल्लत और उसके सरेंडर तक जंग जारी रहेगी'... ट्रंप को ईरान की आर्मी का जवाब

ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ खतरनाक हमलों की कसम खाई है।

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व में छिड़ी जंग को लेकर दिए अपने भाषण में कहा कि अमेरिकी सेना आने वाले हफ्तों में ईरान पर इतना जोरदार हमला करेगी कि वह 'पाषाण युग'में पहुंच जाएगा. अब ईरानी सेना ने ट्रंप के बयान पर पलटवार किया है. अब ईरान की सेना ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ पहले से अधिक खतरनाक हमले करने की कसम खाई है. सेना की ऑपरेशनल कमांड 'खातम अल-अंबिया' ने सरकारी टीवी पर जारी एक बयान में कहा, "अल्लाह ताला पर यकीन रखते हुए, यह जंग तब तक जारी रहेगा जब तक आपकी बेइज्जती, बदनामी, नहीं हो जाती है."

बयान में कहा, ये जंग तब तक जारी रहेगी जब तक आपके (ट्रंप) में पछतावा घर नहीं कर जाता है और आप सरेंडर नहीं कर देते हैं."

खातम अल-अंबिया की ओर से जारी बयान में अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा गया, "आप लोग हमारी ओर पहले से भी ज्यादा खतरनाक और विनाशकारी हमलों का इंतजार करें."

आने वाली नस्लों के लिए कर रहा हूं सुरक्षित निवेश: ट्रंप 

ट्रंप ने दावा किया कि 34 दिनों में ही अमेरिकी सेना ने अपनी ताकत के दम पर एक शक्तिशाली देश को घुटनों पर ला दिया है.ट्रंप के मुताबिक, ईरान अब उस स्थिति में नहीं रहा कि वह अमेरिका या दुनिया के लिए कोई बड़ा खतरा बन सके.  

अमेरिकी नागरिकों को संबोधित करते हुए ट्रंप बोले, "हमने महज 32 दिनों में एक बेहद ताकतवर देश की कमर तोड़ दी है.अब वह वाकई में कोई खतरा नहीं रह गया है." 

Advertisement

ट्रंप ने आगे कहा कि इस ऑपरेशन को केवल एक जंग के तौर पर नहीं, बल्कि अपने बच्चों और पोते-पोतियों के सुरक्षित भविष्य के निवेश के तौर पर देखा जाना चाहिए.

इजरायल जंग को लेकर क्या कह रहा है?

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बताया है कि ईरान के खिलाफ जंग फिलहाल खत्म करने के मूड में नहीं है. उन्होंने कहा कि यह युद्ध अपने आधे से ज्यादा लक्ष्यों को हासिल कर चुका है, लेकिन जंग रोक की कोई तय समयसीमा नहीं है. नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायल और अमेरिका मिलकर ईरान की सैन्य क्षमता, मिसाइल सिस्टम और परमाणु ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा चुके हैं.

Advertisement

नेतन्याहू ने यह भी दावा किया कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के हजारों सदस्य मारे गए हैं और उसका औद्योगिक ढांचा कमजोर हो चुका है.

यह भी पढ़ें: ईरान में हो गया तख्तापलट! राष्‍ट्रपति से छीनी सत्ता, IRGC ले रहा सभी बड़े फैसले, मुजतबा खामेनेई पर सस्पेंस

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: बंगाल में 'मिसिंग वोटर' बनेगा मास्टरस्ट्रोक? आखिर SIR का कितना होगा असर?
Topics mentioned in this article