अमेरिका-ईरान में होगी सुलह? हमलों के बीच ईरानी राष्ट्रपति का अहम बयान

Iran War Updates: एक तरफ मध्यस्थता के प्रयास हो रहे हैं तो दूसरी तरफ ईरान ने इजरायल के ऊपर अपनी सुपर हेवी बैलिस्टिक मिसाइल 'खुर्रमशहर-4' का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. अमेरिका भी बी-2 बॉम्बर से पेनिट्रेटर बम बरसा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मध्यस्थता प्रयासों के बीच ईरान ने अपनी सुपर हेवी खुर्रमशहर-4 मिसाइल से इजरायल पर हमले शुरू कर दिए हैं
  • इजरायल ने लेबनान के दक्षिणी सिडोन शहर की रिहाइशी इमारत को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक की है
  • अमेरिका ने ईरान के मिलिट्री और मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाकर सैन्य कार्रवाई तेज करने के संकेत दिए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध को 7 दिन हो चुके हैं और हमलों में कमी आती नहीं दिख रही. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद से मिडिल ईस्ट में हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं. स्थिति गंभीरता को देखते हुए कई देश बीचबचाव कराने के लिए आगे आए हैं. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भी शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की और बताया कि कई देशों ने संघर्ष को सुलझाने के लिए मध्यस्थता की कोशिशें शुरू की हैं. 

कई देश मध्यस्थता कराने में जुटे

ईरान के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि कई देशों ने मध्यस्थता के लिए प्रयास शुरू किए हैं. हम एक बात साफ कर देना चाहते हैं कि हम क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन अपने देश की गरिमा और संप्रभुता की रक्षा करने में कोई संकोच नहीं करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि मध्यस्थता के प्रयास उन लोगों की तरफ होने चाहिए जिन्होंने ईरान के लोगों को कम करके आंका और युद्ध की आग को भड़काया.

ईरान ने निकाली खतरनाक खुर्रमशहर-4 मिसाइल 

एक तरफ शांति के प्रयास हो रहे हैं तो दूसरी तरफ युद्ध में विनाशकारी हमले जारी हैं. ईरान ने इजरायल पर अपनी सुपर हेवी मिसाइल से हमले शुरू कर दिए हैं. ईरानी मीडिया ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के हवाले से बताया कि ईरान ने इजरायल के खिलाफ 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत हमले का 22वां दौर शुरू किया है. इस दौरान ईरान अपनी सबसे आधुनिक और भारी बैलिस्टिक मिसाइल 'खुर्रमशहर-4' का इस्तेमाल कर रहा है. इन्हें सीधे इजरायली क्षेत्रों को निशाना बनाकर दागा गया है.

देखें- 50 फाइटर प्लेन से गिरा बम और खामेनेई का बंकर हो गया खाक... इजरायली सेना ने जारी किया वीडियो

Advertisement

एपिक फ्यूरी का अगला चरण शुरू करेगा अमेरिका

अमेरिका ने भी ईरान के खिलाफ अपने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी को तेज करने का संकेत दिए हैं. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि आने वाले दिनों में अमेरिका और इजरायल की फौजें अपने हमले तेज करने जा रही हैं, जिनके निशाने पर तेहरान के मिलिट्री और मिसाइल ठिकाने होंगे. अमेरिकी सेना ने ईरान की सैन्य क्षमता को अंदर तक पहुंचकर तगड़ी चोट दी है. ईरानी नौसेना को लगभग खत्म कर दिया गया है. इस तरह आसमान और समुद्र अब हमारे अधिकार में हैं. उन्होंने बताया कि इस मिशन में 50 हजार से अधिक अमेरिकी सैनिक शामिल हैं. 

ईरानी नौसेना, स्पेस कमांड नष्ट करने का दावा

उन्होंने बताया कि पिछले एक घंटे के अंदर ही अमेरिका के बी-2 बॉम्बर्स ने जमीन के नीचे बने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर ठिकानों को 2000 पाउंड के पैनिट्रेटर बम बरसाकर तबाह कर दिया है. ईरान की स्पेस कमांड को भी नष्ट कर दिया गया है. इसके बाद ईरान की मिसाइल और ड्रोन हमले करने की क्षमता में काफी कमी आई है. उन्होंने बताया कि अब तक हम समुद्र में ईरान के 30 जहाजों पर हमले करके डुबो चुके हैं. पिछले कुछ घंटों में ईरान के ड्रोन कैरियर शिप पर हमला किया गया है. अब हमारा फोकस ईरान के मिसाइल निर्माण केंद्रों को टारगेट करने का है. 

Advertisement

लेबनान की रिहाइशी बिल्डिंग पर इजरायली  अटैक

इजरायल भी हमला करने में पीछे नहीं है. शुक्रवार की दोपहर उसने लेबनान के दक्षिणी सिडोन शहर की एक रिहाइशी इमारत को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक की. शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ये बिल्डिंग अल सिद्दीक मस्जिद के करीब है. इजरायल की तरफ के लेबनान में किए जा रहे हमलों की कड़ी में ये नया अटैक है. 

देखें- ईरान से युद्ध के पहले 100 घंटों में ही अमेरिका के 3.7 अरब डॉलर स्वाहा, ट्रंप की टेंशन बढ़ाने वाली रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Nepal Election 2026 Results | नेपाल में नई सरकार! Balen Shah बनेंगे प्रधानमंत्री | RSP को बहुमत