पाकिस्तान की 'पंचायत' पर ईरानी विदेश मंत्री ने साफ किया रुख, इजराइल बोला- हमें पाक पर भरोसा नहीं

इजरायल ने पाकिस्तान को मध्यस्थ मानने से इनकार किया और कहा कि वह पाकिस्तान पर भरोसा नहीं करता. इस बीच इजरायल ने पाकिस्तान को मध्यस्थ मानने से इनकार किया और कहा कि वह पाकिस्तान पर भरोसा नहीं करता.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान के विदेश मंत्री ने अमेरिका के साथ बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाने से इनकार की खबरों का स्पष्ट खंडन किया.
  • ईरानी विदेश मंत्री ने अमेरिकी मीडिया पर ईरान के रुख को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया.
  • अमेरिकी और पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया था कि ईरान ने इस्लामाबाद में बातचीत से मना कर दिया था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने उन खबरों का खंडन किया कि ईरान, अमेरिका के साथ भविष्य की बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाने को तैयार नहीं है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तेहरान का रुख किसी भी बातचीत की शर्तों पर निर्भर करता है. इसके साथ ही ईरानी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से शनिवार की देर रात को फोन पर बातचीत की.  पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, "डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री सीनेटर मोहम्मद इशाक डार ने आज रात विदेश मंत्री अब्बास अराघची से बात की. उन्होंने बदलते क्षेत्रीय परिदृश्य पर अपने विचार शेयर किए."

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि इशाक डार ने तनाव कम करने के मकसद से की जा रही सभी कोशिशों के लिए पाकिस्तान का समर्थन दोहराया और बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए मसलों को सुलझाने के महत्व पर जोर दिया. दोनों ने चल रहे डेवलपमेंट को देखते हुए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई.

वहीं इस बातचीत से पहले ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने एक्स पोस्ट में कहा, "अमेरिकी मीडिया ईरान के रुख को गलत तरीके से पेश कर रहा है. हम पाकिस्तान की कोशिशों के लिए उसके बहुत शुक्रगुजार हैं और हमने कभी भी इस्लामाबाद जाने से मना नहीं किया है."

Advertisement

आपकी सफाई के लिए सच में शुक्रिया: पाकिस्तान विदेश मंत्री

बता दें, अब ईरानी विदंश मंत्री की तरफ से सफाई आ रही है, लेकिन पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के 3 अप्रैल 2026 की रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि अमेरिका बात करने के लिए तैयार था, लेकिन ईरान ने आखिरी मौके पर इस्लामाबाद आने से मना कर दिया. इसके अलावा, द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के बाद अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने इसी तरह की खबर पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले से साझा की थी.

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध में 'चीन का दखल', AI से अमेरिकी सेना की मूवमेंट ट्रैक कर रही थीं कंपनियां, ट्रंप ने काटी 'सप्‍लाई'

Advertisement
इसके अलावा, द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ईरान ने इस्लामाबाद में बातचीत में हिस्सा लेने से मना कर दिया है, यह कहते हुए कि उसे अमेरिका की मांगों पर ऐतराज है और पाकिस्तान की कोशिशें रुक गई हैं. अमेरिकी मीडिया की इस खबर के बाद ही ईरानी विदेश मंत्री ने यह पोस्ट किया.

अब इजरायल ने ही पाकिस्तान को मध्यस्थ मानने से किया इनकार

वहीं अराघची के इस पोस्ट पर जवाब देते हुए इशाक डार ने लिखा, “मेरे प्यारे भाई सैयद अब्बास अराघची, आपकी सफाई के लिए सच में शुक्रिया.”

भले ही ईरान ने मध्यस्थता के लिए पाकिस्तान कोशिशों का समर्थन किया है, लेकिन इजरायल साफतौर पर कहता है कि वह पाकिस्तान पर भरोसा नहीं करता है. भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने इस बात पर जोर दिया कि इजरायल का नजरिया उसके अपने आकलन और प्रमुख सहयोगियों के आकलन की ओर से निर्देशित होता है.

पाकिस्तान की मध्यस्थता वाली बात पर उन्होंने कहा, "हम ऐसे देश पर भरोसा नहीं करेंगे, जिसके साथ हमारे राजनयिक संबंध नहीं हैं. हम अपने विवेक और संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के विवेक पर भरोसा करते हैं."

यह भी पढ़ें: ईरान ही नहीं, इन देशों में भी US Army ने किया है खतरनाक रेड और रेस्क्यू ; मौत से खेलनी पड़ी थी आंख मिचौली

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Pilot Rescue in Iran: दुश्मन की जमीन से जिंदा वापसी कैसे हुई, Trump बोले- सबसे Daring Operation
Topics mentioned in this article