'जो जंग में न जीत सका, वह बातचीत से मांग रहा था', अमेरिका के साथ पीस टॉक फेल होने पर बोला ईरान

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, "ईरानियों के साथ हमारी कई अहम बातचीत हुई है. यह अच्छी खबर है. बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंचे हैं और मुझे लगता है कि यह अमेरिका से कहीं ज़्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है."

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत असफल रही और ईरान ने अमेरिका की अधिक मांगों को बातचीत विफलता का कारण बताया
  • ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण और वहां से ट्रांजिट शुल्क लेने के अधिकार की मान्यता की मांग की थी
  • अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि बातचीत में कोई समझौता नहीं हुआ और यह ईरान के लिए बुरी खबर है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Iran US Peace Deal: अमेरिका और ईरान में बातचीत असफल हो गई है. ईरान की ओर से वार्ता बेनतीजा होने की वजह अमेरिका को बताया है. ईरान की सरकारी न्यूज प्रेस टीवी ने कहा है कि अमेरिका ने बहुत सारी मांगे और शर्तें रख दी थी इस वजह से बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी.  हालांकि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, "ईरानियों के साथ हमारी कई अहम बातचीत हुई है. यह अच्छी खबर है. बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंचे हैं और मुझे लगता है कि यह अमेरिका से कहीं ज़्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है."

किस मुद्दे पर बात बिगड़ गई?

ईरान का पक्ष है कि अमेरिका ने इतनी मांगे रख दी कि कोई फ्रेमवर्क ही नहीं बन पाया. होर्मुज स्ट्रेट, न्यूक्लियर राइट्स और दूसरे मुद्दों समेत कई मुद्दे बातचीत असफल रहने के कारण हैं.

गौरतलब है कि ईरान ने 10 सूत्रीय शर्तें रखी थी जिसमें कहा गया था कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान के नियंत्रण और वहां से गुजरने वाले जहाजों से 'ट्रांजिट शुल्क' लेने के अधिकार को मान्यता दी जाए. इसके साथ ही शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा के लिए यूरेनियम संवर्धन का अधिकार बना रहे.

'जंग में जो न मिल सका वो सब मांगा'

फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, ईरानी डेलीगेशन के एक करीबी सोर्स का कहना है कि अमेरिका ने बातचीत के ज़रिए वो सब कुछ मांगा जो उन्हें जंग के दौरान नहीं मिल सका." सोर्स ने कहा, “ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट, शांतिपूर्ण न्यूक्लियर एनर्जी और कई दूसरे मुद्दों पर अमेरिका की बड़ी शर्तें नहीं मानीं."

Advertisement

अमेरिका ने क्या कहा?

वार्ता असफल होने पर अमेरिका उपराष्ट्रपति वेंस के बयान में न्यूक्लियर हथियार का जिक्र किया गया. जेडी वेंस ने कहा, "सीधी सी बात यह है कि हमें यह पक्का वादा देखने की जरूरत है कि वे न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाएंगे और वे ऐसे तरीके नहीं अपनाएंगे जिनसे वे जल्दी न्यूक्लियर हथियार बना सकें."

यह भी पढ़ें: बुरी खबर है, ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी, बातचीत रही बेनतीजा : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM Modi Bengal Rally: BJP ने महिलाओं, युवाओं और सरकारी कर्मचारियों के लिए 3 बड़ी गारंटियां दी हैं
Topics mentioned in this article