अमेरिका से तनाव के बीच ईरान में सेना का हेलीकॉप्टर बीच बाजार हुआ क्रैश, हादसे में दो पायलट समेत 4 की मौत

Iranian Military Helicopter Crashes Into Market: ईरान के सरकारी न्यूज चैनल ने बताया कि सेना का हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग के लिए उड़ान पर था. इसमें कहा गया है कि दुर्घटना में पायलट और सह-पायलट की मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Iranian Military Helicopter Crashes: ईरान में सेना का एक हेलीकॉप्टर बीच बाजार हो गया क्रैश

Iranian Military Helicopter Crashed: ईरान में सेना का एक हेलीकॉप्टर मंगलवार, 24 फरवरी को मध्य ईरान के एक फल और सब्जी बाजार में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में कथित तौर पर कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है. यह रिपोर्ट न्यूज एजेंसी AP ने छापी है. रिपोर्ट के अनुसार ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि दुर्घटना ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 330 किलोमीटर (205 मील) दक्षिण में, देश के इस्फहान प्रांत के दोरचेह शहर में हुई. इस्फहान में ईरान का एक प्रमुख हवाई अड्डे है. साथ ही जून में ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान अमेरिका ने यहां स्थिति एक परमाणु ठिकाने पर हमला भी किया था.

सरकारी टीवी ने बताया कि सेना का हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण उड़ान (ट्रेनिंग के लिए उड़ान भर रहा था) पर था. इसमें कहा गया है कि दुर्घटना में पायलट और सह-पायलट की मौत हो गई. सोशल मीडिया पर सामने आए फुटेज पर बाजार से उठते मलबे और धुएं देखे जा सकते हैं. ईरान की अर्ध-आधिकारिक फार्स न्यूज एजेंसी ने कहा कि दुर्घटना में बाजार में जमीन पर मौजूद दो लोगों की मौत हो गई. यानी कुल मिलाकर 4 लोग मरे हैं.

ईरान में एक सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरी दुर्घटना है. ईरान के पश्चिमी शहर हामेदान के पास एक F-4 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उसके एक पायलट की मौत हो गई. बता दें कि ईरान में घातक दुर्घटनाओं का इतिहास रहा है. पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण ईरान में विमानों के पुर्जों की आपूर्ति कम हो गई है, जो अपनी सरकारी और वाणिज्यिक एयरलाइनों दोनों के लिए पुराने हेलीकॉप्टरों और हवाई जहाजों के बेड़े पर निर्भर है.

(इनपुट- एपी)

यह भी पढ़ें: ईरान पर हमले को लेकर ट्रंप और अमेरिकी आर्मी में पड़ी फूट? US प्रेसिडेंट बोले- जंग तो हम आसानी से जीतेंगे

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Attack Israel | NATO की 'ना' से बौखला उठे ट्रंप | Netanyahu | Khamenei | US
Topics mentioned in this article