ईरान ने UAE, कतर, बहरीन और जॉर्डन में US ठिकानों पर दागीं मिसाइलें; खामेनेई के जनाजे के बाद एक्शन में तेहरान

बहरीन, कतर और यूएई ने कहा है कि वह ईरान के हमलों का रोकने के लिए पूरी ताकत से लड़ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों से सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ईरान ने युद्ध के दौरान पहले भी इन देशों में अमेरिका सैन्य ठिकानों का निशाना बनाया है. (फाइल फोटो)
AFP

ईरान ने कतर, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन पर हमले किए हैं. ये हमले अमेरिका हमले के जवाब में किए गए हैं. इससे पहले अमेरिका ने ईरान के बुशहर, बंदर अब्बास, सिरिक और चाबहार में हमले किए थे. अमेरिका और ईरान के हमलों के ताजा दौर होर्मुज में हमले को लेकर है. ईरान की आईआरजीसी ने होर्मुज को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है. 

खाड़ी देशों पर ताजा हमले को लेकर ईरान ने बयान जारी किया है. ईरान ने कहा है कि उसने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों पर ड्रोन से हमले किए हैं. IRGC ने एक नया बयान जारी कर कहा है कि उसने कतर के अल उदीद स्थित एयरबेस को भी बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया है.

ईरान का ये हमला सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे और सुपुर्द-ए-खाक की रस्म के बाद की जा रही है. बीते दिन ईरान के मौजूदा सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि वह अमेरिका से खून का बदला लेंगे. 

लोगों से की जा रही अपील

संयुक्त अरब अमीरात का कहना है कि उसके एयर डिफेंस ईरान से आने वाली मिसाइलों और ड्रोन हमलों से पूरी ताकत से लड़ रहे हैं. देश के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि देश भर में सुनाई देने वाले धमाके उसके डिफेंस सिस्टम की तरह से मिसाइलों और ड्रोन को रोकने की आवाज है. 

Advertisement

वहीं कतर के गृह मंत्रालय का कहना है कि देश में सुरक्षा को खतरा बहुत ज्यादा है और सभी से अपने घरों के अंदर या सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील है. मंत्रालय ने लोगों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और गैर-जरूरी आने-जाने से बचने को कहा है.

बहरीन के गृह मंत्रालय ने एयर रेड सायरन चालू कर दिए हैं. लोगों से कहा गया, "नागरिकों और निवासियों से शांत रहने और सबसे पास की सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की जाती है."

Advertisement

IRGC ने क्या कहा?

IRGC ने पड़ोसी देशों पर हमले से पहले ही चेतावनी दी थी कि अमेरिका के हमलों का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा. होर्मुज में जहाज पर हमले के बाद  IRGC की नेवी ने एक बयान में कहा, "एक जहाज जिसने अपने सिस्टम बंद करके समुद्री सुरक्षा को खतरे में डाला था, उस पर हमला हुआ और उसे रोक दिया गया. इस घटना पर किसी भी बदले की कार्रवाई का कड़ा जवाब दिया जाएगा."

यह भी पढ़ें: ईरान के कई शहरों में US की बमबारी, बुशहर से लेकर बंदर अब्बास तक धमाके; सिरिक में भी विस्फोट की आवाजें

Featured Video Of The Day
800 साल पुरानी परंपरा जीवंत! उडुपी के पुत्तगे मठ में पढ़ाई जा रही है भगवद्गीता