20 days ago
नई दिल्ली:

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 17वां दिन है. जंग कब खत्म होगी इसपर कोई फैसला न हुआ है और न लिए जाने के आसार हैं. ट्रंप कभी इसे जल्द खत्म करना चाहते हैं पर पीएम नेतन्याहू के लिए अभी जल्दबाजी जैसा है. इस बीच ईरान की ओर से अमेरिका और इजरायल के कई ठिकानों पर घातक मिसाइल-ड्रोन हमले जारी हैं. भारत के लिए राहत की बात यह है कि शिवालिक और  नंदा देवी ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है और आज रात या कल तक कांडला पोर्ट पहुंच जाएगा. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के पास सोमवार को एक ईरानी ड्रोन ने ईंधन टैंक को निशाना बनाया गया है. हालांकि हताहत होने की खबर नहीं है.  राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक केविन हैसेट ने बताया कि ईरान के साथ जारी युद्ध पर अमेरिका अब तक लगभग 12 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च कर चुका है.

Mar 16, 2026 23:22 (IST)

ट्रंप बोले- हमें किसी की जरूरत नहीं है

होर्मुज स्ट्रेट 28 फरवरी से बंद है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों से अपील की थी कि वह होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने के लिए अपने जहाज भेजें. हालांकि, ट्रंप की इस अपील पर अब तक किसी का साथ मिला नहीं है. अब खुद ट्रंप ने कहा कि 'जिन देशों की हमने कई सालों तक मदद की. उन्हें बाहर के भयानक खतरों से बचाकर रखा लेकिन वे इसे लेकर उत्साहित नहीं हैं.' इसके बाद ट्रंप ने आगे कहा, 'हमें किसी की जरूरत नहीं है. हम दुनिया के सबसे ताकतवर देश हैं. हमारे पास सबसे ताकतवर सेना है.'

Mar 16, 2026 19:29 (IST)

ईरान के नए सुप्रीम लीडर को नया दावा

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को लेकर एक नया दावा किया गया है. कुवैती आउटलेट अल-जरीदा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को गंभीर रूप से घायल होने के बाद सर्जरी के लिए गुपचुप तरीके से मॉस्को ले जाया गया. एक ईरानी सूत्र के मुताबिक, पुतिन ने इलाज का प्रस्ताव दिया था, जिसके बाद 12 मार्च को उन्हें एक रूसी सैन्य विमान से मॉस्को ले जाया गया. बताया जा रहा है कि सर्जरी सफल रही और अब वे मॉस्को में राष्ट्रपति परिसर (क्रेमलिन) के अंदर स्थित एक अस्पताल में ठीक हो रहे हैं.

Mar 16, 2026 16:49 (IST)

ईरानी विदेश मंत्री बोले- US-इजरायल को सबक मिल गया

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग जब तक जरूरी होगी, तब तक लड़ी जाएगी. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अब तक उन्हें एक अच्छा सबक मिल गया है और वे समझ गए हैं कि वे किस तरह के देश से निपट रहे हैं. एक ऐसा देश जो अपनी रक्षा करने में जरा भी नहीं हिचकिचाता और जंगह को चाहे वह कहीं भी ले जाएं, जारी रखने को तैयार है और उसे जितनी जरूरी हो, उतनी दूर तक ले जाने को भी तैयार है.'

Mar 16, 2026 15:11 (IST)

Iran-Israel War Live: ईरान-इजरायल से जुड़े ये अपडेट्स पढ़िए

1. अमेरिका‑इज़राइल के ईरान पर जारी हमलों में अब तक कम से कम 202 बच्चों और 223 महिलाओं की मौत हुई है,जिनमें तीन गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं.यह जानकारी ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है.

2. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायल की ओर से 1 मार्च से हमले बढ़ाने के बाद अब तक कम से कम 850 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,105 लोग घायल हुए हैं.

3.युद्ध की वजह से 8,30,000 से अधिक लोग अपने घर छोड़ने पर मजबूर हुए हैं.इजरायली हमलों और धमकियों से बचने के लिए उन्होंने पलायन किया है.

4. ईरान के Khatam al-Anbiya मुख्यालय ने आरोप लगाया है कि अमेरिका और इजरायल,ईरानी Shahed ड्रोन की कॉपी यानी Lucas ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और इन हमलों का झूठा श्रेय ईरान की सेना पर डाल रहे हैं.

5.इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में ईरान के खिलाफ युद्ध के दौरान कम से कम 108 लोग घायल हुए हैं.

6. अमेरिकी ऊर्जा सचिव Chris Wright ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान के खिलाफ युद्ध “अगले कुछ हफ्तों में” खत्म हो सकता है. वहीं,नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल के डायरेक्टर Kevin Hassett ने कहा कि पेंटागन का अनुमान है कि युद्ध 4 से 6 हफ्तों तक चल सकता है.

7.ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने स्पष्ट कहा कि तेहरान ने न तो युद्धविराम की मांग की है और न ही अमेरिका के साथ बातचीत चाही है.उनका कहना है कि ईरान अपनी सुरक्षा करता रहेगा.

Advertisement
Mar 16, 2026 15:02 (IST)

Iran-Israel War Live: भारत ने बढ़ा दी रूसी तेल की खरीद; कॉमर्स सेक्रेटरी का बयान

कॉमर्स सेक्रेटरी ने तेल खरीद पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वर्तमान व्यवधानों की वजह से रूसी तेल की खरीद बढ़ रही है. US ट्रेड डील पर सेक्रेटरी ने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील मार्च में साइन होनी थी.IEEPA टैरिफ अब मौजूद नहीं हैं, क्योंकि US कोर्ट के फैसलों से वे खत्म हो गए हैं.Article 122 के तहत अब वैश्विक स्तर पर 10% टैरिफ लागू है.भारत जब भी डील साइन करेगा, वह इसी नए टैरिफ स्ट्रक्चर के आधार पर होगी.US एक नया ग्लोबल टैरिफ आर्किटेक्चर बनाने की कोशिश कर रहा है.जब यह नया सिस्टम तैयार हो जाएगा,तब डील साइन करना बेहतर होगा.उन्होंने आगे कहा कि डील तैयार है,न कोई गतिरोध है और न इसे रद्द किया गया है. दोनों देशों के वार्ताकार डील पर काम कर रहे हैं.चूंकि भारत ने अभी डील पर साइन नहीं किया है,हम पहले टैरिफ की स्पष्टता का इंतजार करेंगे.

Mar 16, 2026 14:14 (IST)

Iran-Israel War Live: भारत ने बढ़ा दी रूसी तेल की खरीद; कॉमर्स सेक्रेटरी का बयान

कॉमर्स सेक्रेटरी ने तेल खरीद पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वर्तमान व्यवधानों की वजह से रूसी तेल की खरीद बढ़ रही है. US ट्रेड डील पर सेक्रेटरी ने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील मार्च में साइन होनी थी.IEEPA टैरिफ अब मौजूद नहीं हैं, क्योंकि US कोर्ट के फैसलों से वे खत्म हो गए हैं.Article 122 के तहत अब वैश्विक स्तर पर 10% टैरिफ लागू है.भारत जब भी डील साइन करेगा, वह इसी नए टैरिफ स्ट्रक्चर के आधार पर होगी.US एक नया ग्लोबल टैरिफ आर्किटेक्चर बनाने की कोशिश कर रहा है.जब यह नया सिस्टम तैयार हो जाएगा,तब डील साइन करना बेहतर होगा.उन्होंने आगे कहा कि डील तैयार है,न कोई गतिरोध है और न इसे रद्द किया गया है. दोनों देशों के वार्ताकार डील पर काम कर रहे हैं.चूंकि भारत ने अभी डील पर साइन नहीं किया है,हम पहले टैरिफ की स्पष्टता का इंतजार करेंगे.

Advertisement
Mar 16, 2026 13:53 (IST)

Iran-Israel War Live: EU की विदेश नीति प्रमुख- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा करेगा यूरोपीय संघ

EU की विदेश नीति प्रमुख Kaja Kallas ने कहा कि EU सदस्य देश यह चर्चा करेंगे कि यूरोप की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं.उन्होंने ब्रसेल्स में EU विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले पत्रकारों से कहा कि  हमारी रुचि है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला रहे.इसी कारण हम यह भी चर्चा कर रहे हैं कि यूरोपीय पक्ष से हम इस दिशा में क्या कर सकते हैं.

Mar 16, 2026 12:26 (IST)

Iran-Israel War Live Updates:अमेरिका ने चाबहार फ्री ट्रेड जोन के पास दागी मिसाइल,सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

US ने ईरान के चाबहार फ्री ट्रेड जोन के पास ‘सैन्य ठिकानों’ पर हमला किया है.Voice of America के अनुसार,अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने चाबहार फ्री ट्रेड जोन के पास स्थित पहाड़ पर मौजूद सैन्य सुविधाओं को निशाना बनाया है.रिपोर्ट में कहा गया कि जोन के पीछे वाले क्षेत्र से तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं हैं. चाबहार फ्री ट्रेड जोन ईरान के दक्षिण‑पूर्वी सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में स्थित है और यह पाकिस्तान की सीमा के पास आता है. 

Mar 16, 2026 12:06 (IST)

Iran-Israel War Live Updates:स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए बंद...ईरान के विदेश मंत्री ने फिर क्लियर कर दिया

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरघाची ने फिर एक बार साफ किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है.यह सिर्फ उन टैंकरों और जहाजों के लिए बंद है जो हमारे दुश्मनों के हैं.जो हम पर हमला कर रहे हैं और उनके सहयोगियों के जहाजों को एंट्री नहीं है.बाकियों को गुजरने की पूरी आजादी है.

Mar 16, 2026 11:31 (IST)

Iran-Israel War Live Updates:मिसाइलों और ड्रोन खतरों का दे रहे जवाब...अपने ऊपर हो रहे ईरानी हमले पर बोला UAE

ईरान-इजरायल वॉर के बीच यूएई भी पिस रहा है. ईरान उसे लगातार निशाना बना रहा है. अब वहां के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ईरान से आने वाली मिसाइल और ड्रोन खतरों पर एयर डिफेंस सक्रिय है. UAE के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी एयर डिफेंस सिस्टम इस समय ईरान से आने वाली मिसाइलों और ड्रोन खतरों का जवाब दे रही है. मंत्रालय के बयान में कहा गया कि देश के कुछ हिस्सों में सुनाई देने वाली आवाजें एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा आने वाले प्रोजेक्टाइल्स (मिसाइल/ड्रोन) को इंटरसेप्ट करने की वजह से थीं. मंत्रालय ने अभी नुकसान या हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

Advertisement
Mar 16, 2026 11:12 (IST)

Iran-Israel War Live Updates:स्ट्रेट ऑफ होर्मुज शिपिंग के लिए सुरक्षित नहीं- अमेरिका

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अमेरिका ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज शिपिंग के लिए सुरक्षित नहीं है. एक चैनल में एंकर ने सवाल पूछा कि क्या इस समय स्ट्रेट ऑफ होर्मुज शिपिंग के लिए सुरक्षित है? तो इसपर अमेरिका सरकार के सचिव का कहना था कि नहीं, यह सुरक्षित नहीं है. उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के अंत में हमारे मुख्य लक्ष्यों में से एक है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को दुबारा खोला जाए.लेकिन नहीं,संघर्ष शुरू होने के बाद से ईरान ने होर्मुज के रास्ते को बाधित किया हुआ है और आज भी ऐसा ही है.

Mar 16, 2026 10:56 (IST)

Iran-Israel War Live Updates: IRGC प्रवक्ता का बयान-ईरान का हथियार भंडार अभी भी सुरक्षित

IRGC के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नाएनी ने कहा है कि ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के पास मौजूद हथियारों का ज्यादातर भंडार सुरक्षित है और और भी उन्नत हथियार अभी रिजर्व में रखे गए हैं.नाएनी ने IRIB प्रसारक को बताया कि ईरान ने 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के बाद से लगभग 700 मिसाइलें और 3,600 ड्रोन अमेरिकी और इस्राइली लक्ष्यों पर दागे हैं. नाएनी ने कहा,“अभी जो मिसाइलें इस्तेमाल की जा रही हैं,वे 10 साल पुरानी हैं.” उन्होंने आगे कहा,“12‑day war से लेकर Ramadan war तक हमने जो नई मिसाइलें बनाई हैं,उनमें से कई अभी तक तैनात नहीं की गई हैं.”

Advertisement
Mar 16, 2026 10:31 (IST)

Iran-Israel War Live Updates: युद्ध के बीच फिर बढ़े क्रूड ऑयल के दाम, 106.50 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचा

युद्ध के कारण ग्लोबल ऑयल सप्लाई चेन बुरी तरह से बाधित होने की वजह से सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल बाज़ार में ब्रेंट ऑयल futures की कीमत फिर बढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गईं. शुक्रवार को ट्रेडिंग के दौरान ब्रेंट ऑयल futures की कीमत 106.50 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गयी। यह पिछले करीब चार साल में सबसे ऊंचा स्तर है.पिछले एक महीने में ब्रेंट ऑयल फ्यूचर्स की कीमत करीब 54% तक बढ़ चुकी है.इसकी वजह से कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता बढ़ती जा रही है.(रिपोर्ट- हिमांशु शेखर)

Mar 16, 2026 09:54 (IST)

Iran-Israel War Live Updates: अमेरिका में गहरा सकता है ऊर्जा संकट,तेल कंपनियों ने ट्रंप को चेताया

USA की तेल कंपनियों के CEOs ने ट्रंप प्रशासन को चेताते हुए कहा कि ऊर्जा संकट और बढ़ सकता है. The Wall Street Journal की रिपोर्ट के अनुसार,अमेरिका की तेल कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों (executives) ने व्हाइट हाउस की बैठकों में अधिकारियों को बताया है कि US‑Israel और ईरान के बीच युद्ध से पैदा हुआ ऊर्जा संकट और गंभीर होने वाला है. रिपोर्ट में मामले से जुड़े लोगों के हवाले से कहा गया है कि Exxon, Chevron और ConocoPhillips के CEOs ने ऊर्जा सचिव क्रिस राइट और आंतरिक मामलों के सचिव Doug Burgum को चेताया है कि Strait of Hormuz में ऊर्जा आपूर्ति में हो रही बाधा के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता (volatility) को जारी रखेगी और स्थिति आगे और खराब हो सकती है.

Mar 16, 2026 09:23 (IST)

Iran-Israel War Live Updates: ईरान की धमकी के बीच खाड़ी देशों में मिसाइल एवं ड्रोन हमले

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के दौरान ईरान द्वारा अपने हमलों का दायरा और व्यापक करने की धमकी दिए जाने के बीच अरब खाड़ी देशों ने अपने ऊपर मिसाइल और ड्रोन हमलों की सूचना दी.इजरायल और अमेरिका ने 28 फरवरी को यह कहते हुए ईरान पर हमला किया था कि वे ईरान के परमाणु व सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं और ईरान के लोगों से भी अपने नेताओं के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया था. इसके जवाब में ईरान ने इजरायल और फारस की खाड़ी के आसपास के पड़ोसी देशों पर हमले किए हैं.

Featured Video Of The Day
Iran Captures US Pilot: Iran के हाथ लगा American Pilot? Mojtaba Khamenei ने रख दिया 55 लाख का इनाम!