20 days ago

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 22वां दिन है. ये जंग कम खत्म होगी ये कोई नहीं जानता. इस बीच अमेरिका ने ईरान के प्रमुख परमाणु केंद्र नतांज पर हमला कर दिया है. ईरानी मीडिया में यह दावा किया गया है. उधर ईद के मौके पर ईरान की एक मिसाइल पवित्र यरूशलम में आकर गिरी. इजराइली विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ये मिसाइल अल-अक्सा मस्जिद से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर गिरी. इस बीच इजरायल ने अगले हफ्ते भीषण हमले करने के संकेत दिए हैं. युद्ध के दौरान मिसाइलें और ड्रोन दागे जाने का सिलसिला लगातार जारी है. सभी पक्षों को नुकसान हो रहा है, लोगों की जानें जा रही हैं, तेल और गैस आने वाला रास्ता बंद हो चुका है, लेकिन फिर भी ये लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही. एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर कयामत बरसा रहे हैं, तो दूसरी तरफ ईरान भी जमकर हमले कर रहा है. वाशिंगटन जर्नल के मुताबिक, ईरान ने डिएगो गार्सिया बेस को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया है. वहीं नाटो ने इराक की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए  अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है. नाटो अरब देश से अपने सलाहकार मिशन को वापस बुलाकर सैकड़ों कर्मियों को यूरोप भेज दिया है. पढ़ें पल-पल का अपडेट.

ये भी पढ़ें- ईरान ने अमेरिका को वियतनाम युद्ध की दिलाई याद, जीत के दावों पर सुबूतों के साथ उड़ाई खिल्ली

ये भी पढ़ें- नेतन्याहू का बयान क्या संकेत दे रहा- अब ईरान युद्ध से निकलना चाहते हैं इजरायल-अमेरिका?

IRAN-ISRAEL AND US WAR LIVE UPDATES...
 

Mar 22, 2026 00:09 (IST)

मिडिल ईस्ट से बाहर हमला कर ईरान ने अमेरिका को कैसे चौंकाया?

Mar 21, 2026 23:37 (IST)

इजरायल के डिमोना शहर पर ईरान का हमला

ईरान ने इजरायल के डिमोना शहर पर मिसाइल हमला किया है. इसमें एक बच्चे सहित कम से कम 20 लोगों के घायल होने की खबर है. इजरायल के सरकारी ब्रॉडकास्टर Kan ने इमरजेंसी मेडिकिल सेवा के हवाले से इसकी पुष्टि की है. 

Mar 21, 2026 21:33 (IST)

ईरान का इज़रायल पर क्लस्टर बम से हमला

Mar 21, 2026 20:43 (IST)

ईद पर यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद के पास ईरान का मिसाइल अटैक

ईद के मौके पर ईरान की एक मिसाइल पवित्र यरूशलम में आकर गिरी. इजराइली विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ये मिसाइल अल-अक्सा मस्जिद से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर गिरी. इसकी वजह से ओल्ड सिटी में ईद पर जुटे सैकड़ों लोगों को नमाज रोकनी पड़ी. ये हमला ऐसे समय हुआ, जब करीब 60 साल में पहली बार मुस्लिमों को ओल्ड सिटी के बंद गेटों के बाहर ईद की नमाज अदा करने के लिए मजबूर होना पड़ा. 

Advertisement
Mar 21, 2026 20:28 (IST)

22 देशों की ईरान से अपील, जहाजों का रास्ता न रोकें

यूएई, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और जापान समेत दुनिया के 22 देशों के नेताओं ने खाड़ी क्षेत्र में निहत्थे कमर्शल जहाजों और तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान के हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है. बयान में ईरानी सेना द्वारा हॉर्मुज स्ट्रेट को बंद किए जाने पर गहरी चिंता जताते हुए कहा गया कि इसकी वजह से दुनिया भर के लोगों खासकर कमजोर वर्ग पर बुरा असर पड़ रहा है. देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2817 का हवाला देते हुए ईरान से तुरंत ड्रोन-मिसाइल हमले बंद करने और जहाजों के रास्ते में बाधा न डालने की आह्वान किया है.

Mar 21, 2026 19:45 (IST)

IRGC के बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन केंद्र पर इजरायल का हमला

इजरायल की सेना ने ईरान की राजधानी तेहरान में रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स IRGC की बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन केंद्र पर हमले का दावा किया है. अल जजीरा के मुताबिक, इजरायल ने बीती रात कई ठिकानों पर हमले किए थे, जिनमें मिसाइल प्रोडक्शन कंपोनेंट्स स्टोरेज फैसिलिटी, रक्षा मंत्रालय से संबंधित एक कैंपस और एक बैलिस्टिक मिसाइल कंपोनेंट्स प्रोडक्शन साइट शामिल है. इजरायल का दावा है कि ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन और हमला करने की क्षमता को काफी हद तक नष्ट कर दिया है. 

Advertisement
Mar 21, 2026 18:09 (IST)

ईरान में 1300, लेबनान में 1000 की अब तक मौत

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच यु्द्ध को तीन हफ्ते हो चुके हैं और अभी जंग थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं. इस युद्ध में अब तक ईरान में लगभग 1300 नागरिक और लेबनान में 1000 लोग मारे जा चुके हैं. उधर इजरायल में अब तक 15 लोगों के मारे जाने की खबर है. अमेरिकी सेना के 13 सैनिक भी इस जंग की भेंट चढ़ चुके हैं. इस युद्ध की वजह से ईरान और लेबनान में लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है. 

Mar 21, 2026 17:58 (IST)

अगले हफ्ते ईरान पर और बड़े हमले करेगा इजरायल

ईरान युद्ध के 22वें दिन इजरायल ने दावा किया कि अगले हफ्ते से हमले और तेज किए जाएंगे. टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि ये हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक इजरायल और खाड़ी में अमेरिकी हितों के लिए खतरा खत्म नहीं हो जाता. इजरायल तब तक नहीं रुकेंगा, जब तक युद्ध के सभी मकसद पूरे नहीं हो जाते. 

Mar 21, 2026 17:51 (IST)

ईरान ने मार गिराया इजरायल का अत्याधुनिक F-16 जेट!

ईरान ने शनिवार को इजरायल का अत्याधुनिक F-16 लड़ाकू विमान मार गिराया. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने दावा किया कि ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने तड़के 3:45 बजे ईरान के आसमान में इस विमान को ढेर कर दिया. यह तीसरा लड़ाकू विमान है, जिसे ईरान ने तबाह कर दिया है. IRGC का दावा है कि तीन हफ्ते की जंग में उसने 200 से ज्यादा एयरक्राफ्ट, ड्रोन, क्रूज मिसाइलें, टैंकर और अल्ट्रा एडवांस फाइटर जेट को ढूंढकर तबाह कर दिया है. 

Mar 21, 2026 17:14 (IST)

ईरान से युद्ध खत्म करने पर विचार, बातचीत को तैयारः ट्रंप

Advertisement
Mar 21, 2026 17:12 (IST)

PM मोदी की ईरानी राष्ट्रपति से बात, समुद्री रास्ते खुले रखने पर दिया जोर

ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से शनिवार को फोन पर बात की और ईद-नवरोज की बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि ये मुबारक मौका पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लेकर आए. इस दौरान प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमलों की निंदा की, जो इलाके की स्थिरता के लिए खतरा हैं और ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावट डालते हैं. पीएम ने बताया कि बातचीत में हमने यह सुनिश्चित करने की अहमियत दोहराई कि जहाजों के रास्ते सुरक्षित और खुले रहने चाहिए. पीएम मोदी ने ईरान में भारतीयों  की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए धन्यवाद भी दिया. 

Mar 21, 2026 17:04 (IST)

ईरानी राष्ट्रपति का मिडिल ईस्ट इस्लामी असेंबली बनाने पर जोर

युद्ध के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने शनिवार को 'मिडिल ईस्ट की इस्लामी असेंबली' बनाने का आग्रह किया और कहा कि इस्लामी देशों को "शत्रुओं के बिछाए जाल में नहीं फंसना चाहिए. नवरोज और ईद के मौके पर पेजेशकियान ने कहा कि ईरान इस्लामी देशों से युद्ध नहीं चाहता. देशों के आंतरिक मामलों में दखल देने का उसका कोई इरादा नहीं है. उन्होंने क्षेत्र में "अशांति, अस्थिरता, नरसंहार, आतंकवाद व तोड़फोड़" के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया और पड़ोसी देशों से मतभेद सुलझाने के लिए एकजुट होने का आग्रह किया. 

Advertisement
Mar 21, 2026 16:32 (IST)

अमेरिका ने ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर गिराए बम

अमेरिका ने ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर भीषण हमला किया है. ईरान की सरकारी मीडिया तस्नीम न्यूज एजेंसी ने यह दावा किया है. अमेरिका ने पिछले साल भी इस फैसिलिटी पर बंकर बस्टर बम से हमला किया था. उस वक्त ईरान के तीनों परमाणु केंद्रों पर अमेरिका ने एक दर्जन से ज्यादा GBU-57 मैसिव पेनिट्रेटर बम गिराए थे. ताजा हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने बताया है कि ईरान से मिली जानकारी के मुताबिक, अभी इलाके में रेडिएशन का स्तर बढ़ने की कोई सूचना नहीं है. जांच की जा रही है. 

Mar 21, 2026 14:44 (IST)

Iran-Israel War Live: इज़रायल ने ईरान के अंडरग्राउंड ठिकानों के एंट्री गेट्स पर किए हमले

 अमेरिका और इज़रायल ने ईरान के मिसाइल लॉन्चरों समेत बड़ी संख्या में गोला-बारूद को निष्क्रिय करने के लिए उनके अंडरग्राउंड ठिकानों के एंट्री गेट्स पर हमले किए हैं. ज्यादतर ठिकाने पहाड़ों के अंदर बने हैं. ये सभी हमलों की चपेट में आ गए.

Mar 21, 2026 14:41 (IST)

Iran-Israel War Live: होर्मुज को फिर से खोले जाने की कोशिशों में साथ देगा दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया ने संकेत दिया है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और बिना बाधा आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय कोशिशों में शामिल होने को तैयार है. यह जानकारी उसके विदेश मंत्रालय ने दी है. हॉर्मुज बंद होने से दक्षिण कोरिया की ऊर्जा आपूर्ति और अर्थव्यवस्था सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है. जिसकी वजह से देश ने ईधन की कीमतों पर कैपिंग कर दी है और कोयला एवं परमाणु ऊर्जा की ओर रुख कर रहा है.

Mar 21, 2026 14:07 (IST)

Iran-Israel War Live: US ने हटाया ईरान के 140 मिलियन बैरल तेल पर लगा प्रतिबंध

ट्रंप ने ईरान के 140 मिलियन बैरल तेल पर लगा प्रतिबंध हटाया, गैस की कीमतें कम करने की दिशा में बड़ी कोशिश 

Mar 21, 2026 12:27 (IST)

Iran-Israel War Live: हम भी सीजफायर स्वीकार नहीं करेंगे, ट्रंप को ईरान की दो टूक

ट्रंप के सीजफायर न करने वाले बयान के बाद ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि हम भी युद्धविराम स्वीकार नहीं करते क्योंकि पिछले साल जैसी स्थिति दोबारा नहीं दोहराना चाहते. ईरान सिर्फ युद्ध को पूरी तरह खत्म करने वाली पहल का ही स्वागत करेगा. प्रस्तावों को सुनने और उन पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं.

Mar 21, 2026 11:20 (IST)

Iran-Israel War Live: बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का हमला

 इजरायली सेना बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर भी लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले कर रही है.

Mar 21, 2026 11:18 (IST)

Iran-Israel War Live: होर्मुज को खोलना आसान, सिर्फ मदद चाहिए-ट्रंप

मिडिल ईस्ट जंग की वजह से होर्मुज संकट पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इस समुद्री रास्ते को खोलना आसान है, बस मदद चाहिए.

Mar 21, 2026 09:02 (IST)

Iran-Israel War Live: ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डे पर दागीं दो बैलिस्टिक मिसाइलें

ईरान ने डिएगो गार्सिया स्थित अमेरिकी-ब्रिटिश सैन्य अड्डे पर दो बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया. एक टारगेट  बीच रास्ते में ही विफल हो गया.  दूसरी को एक अमेरिकी युद्धपोत ने रोक लिया. यह जानकारी वाशिंगटन जर्नल (डब्ल्यूएस जर्नल) ने दी है

Mar 21, 2026 07:41 (IST)

Iran-Israel War Live: ईरान के खिलाफ लड़ाई तेज़ी से जीत रहे -अमेरिकी वित्त सचिव

अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने ईरान को वैश्विक आतंकवाद का मूल स्रोत बताते हुए कहा कि ट्रंप के 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के जरिए हम इस लड़ाई को अनुमान से भी कहीं ज्यादा तेज़ी से जीत रहे हैं.

Mar 21, 2026 07:36 (IST)

Iran-Israel War Live: US ने मिडिल ईस्ट में मजबूत की अपनी सैन्य मौजूदगी

ईरान और इजरायल के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी और मजबूत करते हुए तीन और युद्धपोत व करीब 2,500 अतिरिक्त मरीन तैनात किए हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने इस तैनाती की पुष्टि की है.

Mar 21, 2026 07:34 (IST)

Iran-Israel War Live: ईरान ने अब तक UAE में किए 334 बैलिस्टिक मिसाइलें और 1,714 ड्रोन हमले

अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में UAE को सबसे ज्यादा निशाना बनाया जा रहा है. अब तक यूएई पर कथित तौर पर 1,714 ड्रोन हमले, 334 बैलिस्टिक मिसाइलें और 13 क्रूज़ मिसाइलें दागी जा चुकी हैं.  इन हमलों से होटल, रिफाइनरी, हवाई अड्डे और प्रमुख वाणिज्यिक क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है. 

Mar 21, 2026 07:30 (IST)

Iran-Israel War Live: ईरान की सेना पूरी तरह खत्म हो चुकी-ट्रंप का दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सेना पूरी तरह खत्म हो चुकी है, जबकि जमीनी स्तर पर लड़ाई जारी है और तेल आपूर्ति मार्गों व क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर दुनिया भर में चिंता बनी हुई है. व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में पत्रकारों से बात करते हुए और एक विस्तृत बयान में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपनी सैन्य कार्रवाई को समाप्त करने के करीब पहुंच गया है.

Mar 21, 2026 06:50 (IST)

Iran-Israel War Live: हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर मिसाइलें दाग रहा इजरायल

ईरान और उसके सहयोगियों पर इजरायल के हमले लगातार जारी हैं. IDF  बेरूत में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला कर रहा है. 

Mar 21, 2026 06:48 (IST)

Iran War Live: ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों की एनर्जी साइट्स पर किए हमले

ईरान ने इज़रायल और पड़ोसी खाड़ी अरब देशों में एनर्जी साइट्स पर हमले किए. इसके जवाब में नवरोज़ के मौके पर इजरायल ने भी तेहरान में हवाई हमले शुरू कर दिए.

Mar 21, 2026 06:46 (IST)

Iran War Live: समुद्र में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटाएगा हटाएगा US

 ट्रंप प्रशासन एक महीने के लिए समुद्र में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटाएगा.ये ऐलान अमेरिकी अधिकारियो ने किया. दरअसल व्हाइट हाउस तेल की बढ़ती कीमतों को कम करने की कोशिश कर रहा है. यह प्रतिबंध शुक्रवार से जहाजों पर लदे ईरानी तेल पर लागू होगा और 19 अप्रैल को खत्म हो जाएगा.

Mar 21, 2026 06:43 (IST)

Iran War Live: ईरान सेना के नेताओं की जानकारी देने पर US देगा 10 मिलियन डॉलर का इनाम

अमेरिका ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के नेताओं के बारे में जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर तक का इनाम देने का ऐलान किया है. अमेरिकी विदेश विभाग के 'रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस' कार्यक्रम ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कई सीनियर अधिकारियों के बारे में जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की है. उन्होंने एक्स पर कहा कि जानकारी देने के लिए आपके पास पांच और मौके हैं. इन ईरानी आतंकवादी नेताओं के बारे में हमें जानकारी भेजें, इससे आर इनाम पा सकते हैं. 

Mar 21, 2026 06:40 (IST)

Iran War Live: ट्रंप ने सीजफायर से किया इनकार

अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान जंग पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम बातचीत कर सकते हैं, लेकिन मैं सीजफायर करना नहीं चाहता. जब आप दूसरे पक्ष को पूरी तरह से नष्ट कर रहे हों, तब युद्धविराम नहीं किया जा सकता.

Mar 21, 2026 06:37 (IST)

Iran War Live: ईरान ने दी मनोरंजन और पर्यटन स्थलों पर हमले की धमकी

ईरान ने शुक्रवार को दुनिया भर के मनोरंजन और पर्यटन स्थलों को अपने जवाबी हमलों में शामिल करने की धमकी दी, जबकि अमेरिका ने क्षेत्र में और ज्यादा अधिक युद्धपोत और मरीन सैनिकों को भेजने का ऐलान किया. 

Featured Video Of The Day
महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग, अब फरमान का क्या होगा?