21 days ago

Iran-Israel US War Live: ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध आज 19वें दिन में प्रवेश कर गया है. लेकिन शांति की उम्मीद कहीं भी नजर नहीं आ रही. जमकर मिसाइलें और ड्रोन हमले हो रहे हैं. बुधवार को इजरायली रक्षा मंत्री ने ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खातिब के मारे जाने का दावा किया. उधर ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर भी हमले हुए. इसे दुनिया में सबसे बड़ा गैस फील्ड माना जाता है. इसके बाद ईरान ने खाड़ी देशों के तेल व गैस ठिकानों पर हमले की धमकी दे दी है. देर रात सऊदी अरब पर मिसाइलों से हमले की कोशिश हुई. AFP के मुताबिक, रियाद में दो बड़े धमाके सुने गए. इधर, तेहरान में बुधवार को सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी और बासिज बलों के प्रमुख गुलाम रजा सुलेमानी का जनाजा निकाला गया. ईरान ने लारिजानी की शहादत का बदला लेने की कसम खाते हुए इजरायल के खिलाफ मिसाइल हमलों की 61वीं लहर का ऐलान कर दिया है. यहां पढ़ें जंग से जुड़ा पल-पल का अपडेट.

ये भी पढ़ें - ईरान के सबसे बड़े गैस भंडार पर हमला, दुनिया की धड़कनें बढ़ीं; क्या अब होगी एनर्जी वॉर?

ये भी पढ़ें - IDF के हमले में ईरानी इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब की मौत, जानें कैसे कर रखा था US-इजरायल की नाक में दम

ये भी पढ़ें- NATO देशों की मदद की न तो कोई जरूरत है और न ही कोई इच्छा...जंग के दौर में साथ की आस में खफा ट्रंप का बयान

Iran-Israel and US War Live Updates...

Mar 19, 2026 00:03 (IST)

रियाद पर मिसाइल हमला: ईरान के हमले से दहला सऊदी अरब

Mar 18, 2026 23:57 (IST)

रूस-चीन से मदद मांग रहा ईरान, CIA चीफ का दावा

अमेरिका-इजरायल के साथ युद्ध में उलझा ईरान अब रूस और चीन जैसे देशों से मदद मांग रहा है. अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के डायरेक्टर जॉन रेटक्लिफ ने सीनेट की इंटेलिजेंस कमिटी के सामने यह दावा किया है. रेटक्लिफ ने कहा कि ईरान रूस, चीन समेत अमेरिका के विरोधी देशों से खुफिया मदद देने की गुहार लगा रहा है. 

Mar 18, 2026 23:45 (IST)

ईरान पर दागा 5000 पाउंड का GBU‑72 बंकर बस्टर बम

Mar 18, 2026 23:44 (IST)

कतर एयरवेज के जरिए 2600 भारतीयों की वतन वापसी

म‍िड‍िल ईस्‍ट संघर्ष के बीच कतर से बड़ी संख्या में भारतीय देश लौटे. कतर स्‍थ‍ित‍ भारतीय दूतावास ने बताया कि कतर एयरवेज ने बुधवार को भारत के अलग-अलग शहरों के लिए नौ उड़ानें संचालित कीं. इस दौरान लगभग 2600 भारतीय नागरिकों ने यात्रा की. भारतीय दूतावास ने बताया कि लोगों के सवालों और चिंताओं को दूर करने के लिए कंट्रोल रूम हेल्पलाइन और ईमेल के जरिए चौबीसों घंटे सक्रिय है. 

Advertisement
Mar 18, 2026 23:31 (IST)

ईरानी गैस भंडार पर हमले से भड़का UAE, बताया खतरनाक

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने बुधवार को ईरान के सबसे बड़े गैस भंडार साउथ पार्स पर हमले की कड़ी निंदा की. यूएई के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इसे "खतरनाक उकसावा" करार दिया. यूएई ने चेतावनी दी कि एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना न सिर्फ वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है बल्कि इससे पर्यावरण पर भी गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं. इस तरह के हमले नागरिकों, समुद्री सुरक्षा और महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों को सीधे जोखिम में डालते हैं, जिससे इलाके में अस्थिरता और बढ़ सकती है. 

Mar 18, 2026 22:33 (IST)

ईरान पर एकजुट मुस्लिम वर्ल्ड? रिश्तों की जंग में फंसा अमेरिका!

Advertisement
Mar 18, 2026 22:29 (IST)

सऊदी अरब की राजधानी में दो बड़े धमाके

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में बुधवार को दो बड़े धमाके सुने गए. AFP के मुताबिक, सऊदी अरब ने कई मिसाइल हमलों को नाकाम कर दिया. नागरिकों को फोन पर हवाई हमलों की चेतावनियां भी भेजी गईं. सऊदी डिफेंस मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने बताया कि रियाद में  बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले के कोशिश हुई, जिनसे निपटा जा रहा है. 

Mar 18, 2026 22:20 (IST)

ओमान की खाड़ी के पास भारतीय नौसेना ने बढ़ाए वॉरशिप

पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच होर्मुज से आने वाले जहाजों को भारतीय नौसेना एस्कॉर्ट करके ला रही है. हालात को देखते हुए भारतीय नौसेना ने ओमान की खाड़ी के पास अपने युद्धपोतों की संख्या बढ़ा दी है. ओमान की खाड़ी के पास भारतीय नौसेना के मिशन बेस्ड डिप्लॉयमेंट के तहत 2019 से एक वॉरशिप हमेशा तैनात रहता है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पहले इसकी संख्या 1 से बढ़ाकर 3 की गई थी. अब संख्या और बढ़ा दी गई है. इन वॉरशिप का काम भारतीय झंडे वाले जहाजों को एस्कॉर्ट कर सुरक्षित इलाके तक पहुंचाना है. 

Mar 18, 2026 22:17 (IST)

गैस कीमतों में उछाल अस्थायी, जेडी वेंस को भरोसा

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने गैस की बढ़ती कीमतों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे "अस्थायी उतार-चढ़ाव" बताया है. उन्होंने पिछले जो बाइडन प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि उनके चार साल के कार्यकाल के दौरान गैस की कीमतें ऊंची रही थीं और इस वक्त कीमतें अभी उस स्तर तक नहीं पहुंची हैं. वेंस ने ये भी कहा कि दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो ग्रीन एनर्जी घोटालों पर फोकस करते हैं, वो अमेरिका की तुलना में कहीं अधिक नुकसान झेल रहे हैं.

Mar 18, 2026 22:13 (IST)

ट्रंप के खास अफ़सर ने ईरान युद्ध पर किया विद्रोह

Advertisement
Mar 18, 2026 21:49 (IST)

इजराइल पर ईरान के हमलों में तीन निजी विमान क्षतिग्रस्त

इजराइल पर ईरान द्वारा किये जा रहे मिसाइल हमलों की चपेट में आने से निजी विमानन कंपनियों के तीन विमान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. इजराइल के हवाई अड्डा प्राधिकरण के मुताबिक, हाल के दिनों में ईरान से दागी गई मिसाइलों को निष्क्रिय कर दिया गया, लेकिन उनके मलबे की चपेट में आने से बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन निजी विमान क्षतिग्रस्त हो गए. 

Mar 18, 2026 19:46 (IST)

ईरान में लारिजानी के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी और बासिज बलों के प्रमुख मेजर जनरल गुलाम रजा सुलेमानी का बुधवार को तेहरान में जनाजा निकला. इस दौरान हजारों की संख्या में लोग उमड़े और मातम मनाया. 

Advertisement
Mar 18, 2026 19:38 (IST)

कतर ने गैस फील्ड पर हमले के लिए इजरायल की आलोचना की

ईरानी गैस फील्ड पर हमले के लिए कतर ने इजरायल को दोषी ठहराते हुए आलोचना की है. कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस हमले को बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना करार देते हुए कहा कि ऊर्जा भंडार पर हमले दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा ही नहीं बल्कि लोगों, क्षेत्रों और पर्यावरण के लिए भी एक बड़ा खतरा है. हम बार-बार कहते रहे हैं कि महत्वपूर्ण फैसिलिटीज पर हमले से बचना चाहिए. 

Mar 18, 2026 19:36 (IST)

दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला, भड़का ईरान

ईरान से जंग के बीच अमेरिका-इजरायल ने पहली बार ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड को निशाना बनाया. ये हमले ईरान के दक्षिणी बुशहर प्रांत के असालुयेह में गैस फैसिलिटीज को निशाना बनाकर किए गए. साउथ पार्स को दुनिया का सबसे बड़ा गैस फील्ड कहा जाता है. इस हमले के बाद ईरान ने सऊदी अरब, कतर और यूएई के तेल व गैस ठिकानों को सीधा निशाना बनाने की खुली धमकी दे दी है. 

Mar 18, 2026 18:43 (IST)

PM मोदी की कुवैत के प्रिंस से बात, होर्मुज पर भी हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद से फोन पर बात की और ईद की बधाई देने के बाद पश्चिम एशिया के ताजा हालात पर चर्चा की. कुवैत के युवराज से बातचीत में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर चिंता जताई और कुवैत की संप्रभुता पर हमलों की निंदा की. प्रधानमंत्री ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की सुरक्षित और बेरोकटोक आवाजाही सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. 

Mar 18, 2026 18:39 (IST)

रूस ने ईरानी नेताओं की मौत पर जताया खेद, कहा- ये अस्वीकार्य

रूस ने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों की निंदा की है. ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारीजानी की एयरस्ट्राइक में मौत के बाद क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि ये मौत नहीं शीर्ष नेताओं की "हत्या" है जिसकी हम निंदा करते हैं. पेस्कोव ने कहा कि किसी संप्रभु देश के नेताओं को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवीय मूल्यों के खिलाफ है. ऐसे हमले “अस्वीकार्य” हैं. उन्होंने तत्काल संघर्ष रोकने और बातचीत शुरू करने की अपील की. 

Mar 18, 2026 18:21 (IST)

ईरान युद्ध में समर्थन न मिलने से ट्रंप नाराज़, फ्रांस और ब्रिटेन पर भड़के

Mar 18, 2026 18:20 (IST)

UAE ने मार गिराईं ईरान की 13 मिसाइलें और 27 ड्रोन

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान से दागी गई 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 27 ड्रोन को मार गिराया. ये भी बताया कि ईरानी हमले शुरू होने के बाद  से अब तक कुल 327 बैलिस्टिक मिसाइलों और 1,699 ड्रोन हमलों को नाकाम किया जा चुका है. इन हमलों में सशस्त्र बलों के दो जवानों सहित 8 लोग मारे गए है, जिनमें पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और फिलिस्तीन के नागरिक शामिल हैं. इस संघर्ष में भारत, श्रीलंका और मिस्र समेत कई देशों के 158 लोग घायल हुए हैं.

Mar 18, 2026 18:04 (IST)

ट्रंप ने ईरान को बताया नंबर-1 आतंकी देश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को दुनिया में 'आतंकवाद का नंबर वन प्रायोजक देश' करार दिया है. सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने उन लोगों को "मूर्ख" करार दिया, जो ईरान की 'असलियत' नहीं समझते. अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि वह ईरान को तेजी से बर्बाद कर रहे हैं.

Mar 18, 2026 18:00 (IST)

युद्ध के बावजूद तेल बेच रहा ईरान, होर्मुज से गुजरे करीब 90 जहाज

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग शुरू होने के बाद से बंद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही बढ़ रही है. समुद्री व्यापार पर नजर रखने वाले  मंचों का दावा है कि होर्मुज के बंद होने के बावजूद ईरानी तेल टैंकरों समेत लगभग 90 जहाज इस संकरे जलमार्ग से गुजर चुके हैं और तेहरान अब भी लाखों बैरल तेल का निर्यात कर रहा है. 

Mar 18, 2026 17:56 (IST)

ख़तरे के साये में दुबई? ईरानी हमलों के बीच NDTV की EXCLUSIVE रिपोर्ट

Mar 18, 2026 17:53 (IST)

क्या होगा अगर हम बचे-खुचे ईरान को खत्म कर दें? ट्रंप का सवाल

इजरायल-ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट में कहा है, "मैं सोचता हूं कि क्या होगा अगर हम बचे-खुचे 'आतंकी देश ईरान' का पूरी तरह सफाया कर दें. उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की तरफ इशारा करते हुए कहा कि क्या हो अगर हम इस तथाकथित स्ट्रेट को उन्हीं को सौंप दें, जो इसका इस्तेमाल करते हैं और उन्हें ही इसकी जिम्मेदारी सौंप दें? इससे हमारे कुछ सुस्त 'सहयोगी' तुरंत हरकत में आ जाएंगे, और तेजी से काम करने लगेंगे!

Mar 18, 2026 16:29 (IST)

ईरान को एक और झटका, अब इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत

अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान को एक और बड़ा झटका लगा है. इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि तेहरान में किए गए एक टारगेटेड हमले में ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खातिब मारे गए हैं. ईरान की तरफ से फिलहाल इस पर कोई बयान नहीं आया है. 

Mar 18, 2026 15:00 (IST)

Iran-israel War Live: सेंट्रल बेरूत में इजरायली हमले में 12 लोगों की मौत

सेंट्रल बेरूत में इजरायली हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है और 41 लोग घायल हुए हैं.

Mar 18, 2026 14:59 (IST)

Iran-israel War Live: दुबई में बुर्ज खलीफ़ा पर भी ईरान के हमलों का असर

ईरान के हमलों का असर दुबई में बुर्ज खलीफ़ा की 141वीं मंज़िल पर भी देखी जा रही. नीचे की सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में काफ़ी कम भीड़ और आवाजाही है, जो पर्यटन और दैनिक गतिविधियों पर पड़ने वाले प्रभाव को दिखाती है. 

Mar 18, 2026 13:48 (IST)

Iran-israel War Live: हम सीजफायर में नहीं बल्कि युद्ध खत्म करने में विश्वास रखते हैं-ईरान

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अल जजीरा को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हम सीजफायर में नहीं बल्कि युद्ध खत्म करने में विश्वास रखते हैं. युद्ध खत्म होने का मतलब है सभी मोर्चों पर समाप्ति. जिसेस जंग का मुद्दा हमेशा के लिए हल हो जाए और पूरे क्षेत्र में शांति दिखाई दे.

Mar 18, 2026 12:58 (IST)

Iran-israel War Live: लारिजानी और उनके बेटे मोर्तेजा के ताबूतों की तस्वीरें

इजरायली हमलों में ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी और उनके बेटे मोर्तेजा दोनों मारे जा चुके हैं. उनके ताबूतों की तस्वीरें सामने आई हैं.

Mar 18, 2026 12:56 (IST)

Iran-israel War Live: ईरान ने इजरायली जासूस को दी फांसी

ईरान के सुप्रीम कोर्ट द्वारा मृत्युदंड सुनाए जाने के बाद इजरायली सरकार के एक जासूस को फांसी दे दी गई. दोषी कुरुश कायवानी ने मोसाद अधिकारियों को ईरान के संवेदनशील स्थलों की तस्वीरें और जानकारी मुहैया कराई थी.

Mar 18, 2026 11:33 (IST)

भारत ने ईरान को भेजी मेडिकल हेल्प

अमेरिका और इजरायल से जंग के बीच ईरान में जमकर नुकसान हो रहा है. भारत ने वहां मेडिकल हेल्प भेजी है. यह मदद ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी को पहुंचा दी गई है, यह जानकारी भारत में ईरान के अधिकारियों ने दी. 

Mar 18, 2026 10:11 (IST)

Iran-israel War Live: लारिजानी का आखिरी वीडियो, अमेरिका और इज़रायल को दी थी चेतावनी

लारिजानी का हत्या से पहले का आखिरी वीडियो सामने आया है. जिसमें उन्होंने अमेरिका और इज़रायल को चेतावनी देते हुए कहा था कि ईरानी नेताओं की हत्या करने से देश और मज़बूत होगा.

Mar 18, 2026 09:28 (IST)

Iran-israel War Live: UAE में ऑस्ट्रेलियाई हवाई अड्डे पर ईरान ने दागी मिसाइल

UAE में ऑस्ट्रेलियाई हवाई अड्डे पर हुए हमले पर ऑस्ट्रेलियी पीएम एंथनी अल्बानीज़ ने कहा कि अल मिन्हाद हवाई अड्डे पर ईरान की ओर से एक मिसाइल गिरी. उनका कोई भी कर्मी घायल नहीं हुआ है. सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं. सड़क पर मामूली आग लग गई, जिससे एक आवासीय भवन और एक चिकित्सा सुविधा केंद्र को हल्का नुकसान पहुंचा है.

Mar 18, 2026 09:05 (IST)

Iran-israel War Live: कतर ने भी ईपानी मिसाइल हमलों को किया नाकाम

कतर ने भी उनकी सेनाओं को निशाना बनाकर दागी गई मिसाइल हमलों को नाकाम कर दिया. ये जानकारी कतर रक्षा मंत्रालय के हवाले से सामने आई है.

Mar 18, 2026 09:03 (IST)

Iran-israel War Live: कुवैत ने ईरान के 7 ड्रोनों को मार गिराया

कुवैत पर ईरान के हमले जारी हैं. इस बीच कुवैत ने ईरान के 7 ड्रोनों को मार गिराया. ये जानकारी कुवैत नेशनल गार्ड ने दी है. वहीं संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और बहरीन ने भी हाल के घंटों में मिसाइलों और ड्रोनों को रोकने की जानकारी दी है. 

Mar 18, 2026 08:27 (IST)

Iran-israel War Live: इजरायल ने ईरानी मिसाइलों को हवा में किया इंटरसेप्ट

इजरायल, ईरान के हमलों का मुंबतोड़ जवाब मदे रहा है, इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम इलगातार एक्टिव है, इजरायली ने उनकी तरफ दागी गईं ईरान की मिसाइलों को हवा में ही इंटरसेप्ट कर दिया.

Mar 18, 2026 07:46 (IST)

Iran-israel War Live: इजरायली सेना ने बेरूत पर किए दो हवाई हमले

 इजरायली सेना ने लेबनान के बेरूत पर दो हवाई हमले किए हैं, जिनमें ज़ुक़ाक अल-ब्लात और अल-बस्ता क्षेत्रों में तीन अपार्टमेंट इमारतों को निशाना बनाया गया है. 

Mar 18, 2026 07:44 (IST)

Iran-israel War Live: बेरूत पर इजरायली हमलों में 6 लोगों की मौत, 24 घायल

बेरूत पर इजरायली हमलों में छह लोग मारे गए हैं और 24 लोग घायल हुए हैं. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इजरायली वायु सेना की तरफ से देश की राजधानी पर किए दो हमलों में ये लोग मारे गए और घायल हुए हैं.

Mar 18, 2026 07:38 (IST)

Iran-israel War Live: जंग में साथ न मिलने पर NATO देशों पर भड़के ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच साथ न देने को लेकर NATO देशों पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में अमेरिका को नाटो की मदद की जरूरत नहीं है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि नाटो देश बेवकूफी भरी गलती कर रहे हैं.

Mar 18, 2026 07:35 (IST)

Iran-israel War Live: फ्रांस ने की ट्रंप की अपील दरकिनार, मैक्रों बोले-हम इस जंग का हिस्सा नहीं

हॉर्मुज पर जहाज भेजने वाली ट्रंप की अपील को फ्रांस ने भी दरकिनार कर दिया है.राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा है कि हम इस जंग का हिस्सा नहीं है.

Mar 18, 2026 07:33 (IST)

Iran-israel War Live: ईरानी मिसाइल हमले में दो इजरायलियों की मौके पर मौत

ईरान ने इजरायल में मिसाइल अटैक किया है. तीसरी मंजिल पर हुए मिसाइल हमले में 2 की मौके पर ही मौत हो गई.

Mar 18, 2026 07:27 (IST)

Iran-israel War Live: होर्मुज के पास ईरान के मिसाइल ठिकानों पर किया हमला-अमेरिका

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास मौजूद ईरान के मिसाइल ठिकानों पर अमेरिका के हथियार भंडार के सबसे शक्तिशाली बमों में से कुछ से हमला किया है. 

Mar 18, 2026 07:26 (IST)

Iran War Live: रियाद में आज अरब और इस्लामिक देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच अरब और मुस्लिम देशों के विदेश मंत्री बुधवार को रियाद में एक बैठक करेंगे, जिसमें ईरान द्वारा क्षेत्र पर किए जा रहे हमलों पर चर्चा की जाएगी. 

Mar 18, 2026 07:24 (IST)

Iran War Live: ईरान ने की जंग के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए 'नई व्यवस्था' की मांग

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर कहा: ईरान के पास स्थित इस जलमार्ग को हम अपने दुश्मनों को उपयोग करने की अनुमति नहीं देंगे. आसपास जंग चल रही है तो ये है स्वाभाविक है कि असुरक्षा की वजह से कई जहाज और देश इस रास्ते का उपयोग नहीं करना चाहेंगे. हमें होर्मुज जलडमरूमध्य और भविष्य में - युद्ध के बाद - जहाजों की आवाजाही के लिए नई व्यवस्था तैयार करने की जरूरत है, ताकि ईरान के हितों और क्षेत्र के हितों को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट नियमों के तहत इस जलमार्ग से शांतिपूर्ण आवागमन स्थायी रूप से बनाए रखा जा सके.

Mar 18, 2026 07:21 (IST)

Iran War Live: ईरान के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर इजरायली मिसाइल हमला, कोई नुकसान नहीं

इंटरनेशनल ऑटोमिक एनर्जी एजेंसी ने कहा है कि ईरान ने उसे सूचित किया है कि मंगलवार शाम को बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र परिसर में एक मिसाइल गिरी. लेकिन इससे इससे पावर प्लांट को कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही कर्मचारियों को कोई चोट आई है.

Mar 18, 2026 07:17 (IST)

Iran-israel War Live: ईरान ने इजरायल पर दागीं माद और खैबरशकान जैसी खतरनाक मिसाइलें

फ़ार्स न्यूज एजेंसी द्वारा जारी एक बयान में, IRGC ने कहा कि इजरायल की बहुस्तरीय और अत्याधुनिक रक्षा प्रणाली के विफल होने की वजह से इन ठिकानों को निशाना बनाया गया. 'बदले' के हमले में उसने खोर्रमशहर 4, क़द्र, इमाद और खैबरशकान मिसाइलों का इस्तेमाल किया. ईरान का दावा है कि इन हमलों में दो इजरायलियों की मौत हो गई.

Mar 18, 2026 07:14 (IST)

Iran-israel War Live: तेल अवीव और रमात गान पर हमले लारिजानी की हत्या का बदला-IRGC

लारिजानी की मौत के बाद ईरान ने इजरायल पर हमले शुरू कर दिए हैं. आईआरजीसी का कहना है कि लारिजानी और उनके साथियों की हत्या के जवाब में उसके मिसाइलों ने इजरायल के मिडिल में स्थित 100 से अधिक सैन्य और सुरक्षा ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है.

Mar 18, 2026 07:12 (IST)

Iran-israel War Live: ईरान ने खाई लारिजानी की शहादत का बदला लेने की कसम

इजरायली हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी भी मारे जा चुके हैं. ईरान ने खुद ये बात कबूल की है. वह इस नुकसान से बुरी तरह भड़का हुआ है और शहादत का बदला लेने की कसम खाई है.

Mar 18, 2026 07:11 (IST)

Iran-israel War Live: भारत आ रहा कच्चे तेल का टैंकर 'जग लाडकी' मुंद्रा पोर्ट के पास पहुंचा

मुंद्रा पोर्ट के अधिकारियों के अनुसार स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्मुज़ के रास्ते से भारत आ रहा कच्चे तेल का टैंकर 'जग लाडकी गल्फ ऑफ़ कच्छ पहुंच गया है और मुंद्रा पोर्ट को रिपोर्ट भी कर दिया है. अधिकारियों के अनुसार डॉकिंग प्रोसेस किया जा रहा है और कुछ ही समय में मुंद्रा पोर्ट से 10 से 12 नॉटिकल माइल्स दूर डॉक कर दिया जाएगा. जिसके बाद ऑयल डिस्चार्ज का प्रोसेस शुरू होगा.

Featured Video Of The Day
Iran-US Ceasefire: हमले मत करना... सीजफायर होते ही अमेरिका ने इजरायल से क्या-क्या मांगें मनवाईं