Iran-Israel Attack: अटैक पर अटैक,सब धुआं-धुआं; अमेरिकी सेना ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO

USA Airstrikes On Iran: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अमेरिकी सेना ने एयरस्ट्राइक का वीडियो जारी किया है. अमेरिकी सेना ने कहा कि जैसा कि राष्ट्रपति ने कहा, हमारा उद्देश्य ईरानी शासन से आने वाले अंस्ख्य खतरों को खत्म करके अमेरिकी लोगों की रक्षा करना है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिकी सेना ने ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अपने एयरस्ट्राइक का वीडियो सार्वजनिक किया
  • अमेरिकी सेना ने बताया कि उनका उद्देश्य ईरानी शासन से आने वाले खतरों को समाप्त करना है
  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सुरक्षा के लिए साहसिक कदम उठाने का आदेश दिया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अमेरिकी सेना ने एयरस्ट्राइक का वीडियो जारी किया है. अमेरिकी सेना ने कहा कि जैसा कि राष्ट्रपति ने कहा, हमारा उद्देश्य ईरानी शासन से आने वाले अंस्ख्य खतरों को खत्म करके अमेरिकी लोगों की रक्षा करना है.राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साहसिक कदम उठाने का आदेश दिया था. सेंटकॉम की सेनाएं जबरदस्त और लगातार हमला कर रही हैं.

अमेरिका ने जारी किया वीडियो 

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कड़े कदम उठाने का आदेश दिया था और अमेरिकी सेनाओं का उद्देश्य ईरान से आने वाले खतरों को खत्म करके अमेरिकियों की रक्षा करना है. एक वीडियो साझा करते हुए, जिसमें ईरान में किए गए हवाई हमलों की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं, सेंट्रल कमांड ने X पर लिखा कि जैसा कि राष्ट्रपति ने कहा है, हमारा लक्ष्य ईरानी शासन से आने वाले आसन्न खतरों को खत्म करके अमेरिकी लोगों की सुरक्षा करना है. राष्ट्रपति ने साहसिक कार्रवाई का आदेश दिया. सेंटकॉम की सेनाएं बेहद जोरदार और लगातार हमला कर रही हैं.
 


ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत 

ईरान के सुप्रीम लीडर (1989 से), अयातुल्लाह अली खामेनेई की इन हमलों में मौत हो गई.ईरानी सरकारी टीवी ने रविवार सुबह उनकी मौत की पुष्टि की, कुछ ही घंटे बाद जब ट्रम्प ने 86 वर्षीय धार्मिक नेता को ‘इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक' बताते हुए उनके मारे जाने की घोषणा की थी.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ट्रंप के 'गुरुर' पर सबसे बड़ा हमला | War News | Iran | Bharat Ki Baat Batata Hoon