25 days ago

Iran-Israel and US War: ईरान और इजरायल-अमेरिका युद्ध अब 11वें दिन में प्रवेश कर गया है. ये देश एक दूसरे पर जमकर मिसाइलें और ड्रोन दाग रहे हैं. हालांकि जंग को जल्द ही खत्म करने के संकेत ट्रंप ने दिए हैं. वहीं ईरानी राष्ट्रपति ने ये बात कही जरूर थी कि वह खाड़ी देशों पर हमला नहीं करेंगे लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा. इन देशों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. वहीं ईरान के प्रोक्सी देश भी एक्टिव हैं. हिज्बुल्लाह ने कहा है कि वे इजरायल पर अपनी पूरी क्षमता के साथ हमले करने से पीछे नहीं हटेंगे. दुश्मन से वे तब तक डटकर लड़ेंगे जब तक कि उनको अपनी जमीन से खदेड़ न दिया जाए. वहीं ट्रंप का कहना है कि एक नए ईरान के निर्माण की शुरुआत हो चुकी है. अब उनके पास नौसेना औकर वायुसेना नहीं बची. सब हथियार भी नष्ट हो चुके हैं. उस का बड़ा खतरा तीन दिनों में ही टल गया, क्यों कि पहले दो दिन में ही ईरानी सेना को खत्म कर दिया गया. पढ़ें जंग से जुड़ा पल-पल का हर अपडेट.

ये भी पढ़ें- 11 दिन 11 देश... जानें खामेनेई की हत्या के बदले में कहां-कहां बम बरसा चुका है ईरान

Iran-Israel and US War LIVE UPDATES: 

Mar 11, 2026 00:08 (IST)

ईरान के लिए आज की रात भारी?

अमेरिका के वॉर सेक्रेटरी (रक्षा मंत्री) पीट हेगसेथ ने कहा कि मंगलवार ईरान के अंदर अमेरिकी हमलों का अब तक का सबसे जोरदार दिन होगा. उन्होंने कहा, 'ईरानी सरकार परमाणु बम बनाने की कोशिश कर रही है लेकिन प्रेसिडेंट ट्रंप ऐसा नहीं होने देंगे.'

Mar 10, 2026 20:05 (IST)

ट्रंप गुमराह राष्ट्रपति हैंः ईरान

ईरान की आर्म्ड फोर्सेस के प्रवक्ता जनरल शेखरची ने ट्रंप को गुमराह राष्ट्रपति बताया है. उन्होंने कहा, 'ट्रंप, अमेरिका के गुमराह प्रेसिडेंट, जिन्होंने बच्चों को मारने वाले इजराइली शासन को बचाने के मकसद से और ईरान के लोगों की रक्षा के बहाने, हमारे प्यारे देश के खिलाफ क्रूर हमला किया.'

Mar 10, 2026 16:48 (IST)

ईरान ने अब्राहम लिंकन युद्धपोत पर किया बड़ा दावा

जंग शुरू होने के बाद ईरान ने अमेरिका के जंगी जहाज 'अब्राहम लिंकन' पर 4 मिसाइल दागने का दावा किया था. हालांकि, अमेरिका ने इसे झूठ बताया था. अब ईरानी सेना ने दावा किया है कि 4 मिसाइलें दागने के बाद अमेरिकी नौसेना का युद्धपोत अब्राहम लिंकन ईरान से एक हजार किलोमीटर दूर चला गया है.

Mar 10, 2026 16:35 (IST)

बहरीन पर ईरानी हमले जारी

बहरीन पर ईरान के हमले जारी हैं. इस बीच बहरीन डिफेंस फोर्स के जरनल कमांड ने कहा कि उसने 105 मिसाइलें और 176 ड्रोन इंटरसेप्ट करके नष्ट कर दिए हैं. बहरीन का कहना है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान के घिनौने हमलों का जवाब दे रहे हैं.

Advertisement
Mar 10, 2026 14:59 (IST)

अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरान को हुआ कितना नुकसान, जानें

ईरान सरकार ने अमेरिका-इजरायल के हमलों में हुए नुकसान का आंकड़ा जारी किया है. मृतकों में से 190 लोग 18 साल के कम आयु के हैं, जिनमें पांच वर्ष से कम आयु के 7 बच्चे शामिल हैं. 29 अस्पताल, 41 स्वास्थ्य केंद्र, 18 आपातकालीन केंद्र और 15 एम्बुलेंस को भी नकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा कि खतरे के बावजूद, मेडिकल टीम चौबीसों घंटे घायलों की सेवा कर रही है.

Mar 10, 2026 14:31 (IST)

अमेरिका पड़ोसी देशों के खिलाफ नहीं करें हमारे हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल-इराक

इराक के प्रधानमंत्री अल-सुदानी ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि इराकी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल पड़ोसी देशों के खिलाफ नहीं किया जाना चाहिए. बता दें कि जंग शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर, हर तरफ से लड़ाकू विमानों और मिसाइलों से इराक का हवाई क्षेत्र भर गया है.

Advertisement
Mar 10, 2026 13:28 (IST)

ईरानी सेना IRGC ने दी क्षेत्रीय तेल निर्यात रोकने की धमकी

ईरानी सेना IRGC ने अमेरिकी-इजरायली हमलों के बीच धमकी देते हुए कहा है कि वह क्षेत्रीय तेल निर्यात रोक देगा.

Mar 10, 2026 13:12 (IST)

ईरान ने इराक के कुर्दिस्तान में अमेरिकी सेना के मुख्यालय पर दागीं 5 मिसाइलें

ईरान ने इराक के कुर्दिस्तान के एरबिल में स्थित हरिर हवाई अड्डे पर अमेरिकी सेना के मुख्यालय पर पांच मिसाइलें दाग हमला किया है. ये दावा ईरानी सेना IRGC के जनसंपर्क कार्यालय ने किया है.

Mar 10, 2026 12:31 (IST)

ईरानी शासन के नेतृत्व को निशाना बनाना जारी रखेंगे-इजरायल

इज़रायल ने एक बार फिर ईरानी नेतृत्व को निशाना बनाने की तैयारी में है. UN में इजरायल के दूत डैनी डैननईरान के सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई पर कहा कि हम शासन के नेतृत्व को निशाना बनाना जारी रखेंगे. उसकी परमाणु मिसाइल क्षमताओं को नष्ट करेंगे. जैसे-जैसे तंत्र कमजोर होगा ईरान की जनता को अपने अधिकारों के साथ अपना भविष्य संवारने का अवसर मिलेगा. लेकिन उनको खड़ा होकर विद्रोह करना होगा और अपना नेतृत्व खुद चुनना होगा.

Mar 10, 2026 12:25 (IST)

हिजबुल्ला के ठिकानों पर इजरायली सेना का हमला

इजरायली सेना ने ईरान के सहयोगी हिजबुल्ला पर कड़ा प्रहार किया है.  हिजबुल्लाह से जुड़े अल-कुरद अल-हसन संगठन की संपत्तियों और भंडारण सुविधाओं को निशाना बनाया है. इन जगहों का इस्तेमाल हथियारों की खरीद और आतंकवादियों की सैलरी देने के लिए किया जाता था.  इजरायल रक्षा बलों ने लेबनान में एयर स्ट्राइक की नई लहर शुरू की. यह हिजबुल्लाह की सैन्य क्षमताओं को और कमजोर करने के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है.

Advertisement
Mar 10, 2026 11:48 (IST)

बहरीन की सरकारी तेल कंपनी ने अपनी गतिविधि पर किया 'फोर्स मेज्योर' घोषित

 बहरीन की सरकारी तेल कंपनी बापको एनर्जीज ने अपनी गतिविधि पर 'फोर्स मेज्योर' घोषित किया है. इसका मतलब है कि अगर किसी वजह से तेल की सप्लाई प्रभावित होती है, तो कंपनी की जिम्मेदार नहीं मानी जाएगी क्योंकि हालात उसके नियंत्रण से बाहर हैं.

Mar 10, 2026 11:41 (IST)

मिडिल ईस्ट टेंशन की वजह से बंद 41 फ्लाइट्स आज से फिर शुरू

मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच पश्चिम एशिया से आने-जाने वाली इंडियन एयलाइनंस की बंद फ्लाइट्स आज फिर शुरू हो गई हैं. 41 फ्लाइट्स ऑपरेट हो रही हैं, जिनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की 18, इंडिगो की 14, स्पाइसजेट की 5, एयर इंडिया की 2 और अकासा एयर की 2 उड़ानें शामिल हैं. बता दें कि 28 फरवरी से 9 मार्च तक पश्चिम एशिया से आने-जाने वाली 2,876 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी थी, जबकि विदेशी एयरलाइंस ने 9 मार्च तक 832 उड़ानें रद्द की थीं. हैं.

Advertisement
Mar 10, 2026 10:47 (IST)

UAE में ईरान ने फिर किया हमला, नागरिकों से सुरक्षित जगहों पर रहने की अील

ईरान ने UAE में फिर ड्रोन और मिसाइलें दागनी शरू कर दी हैं. हालांकि उनका एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव है. इस बीच उन्होंने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षित जगहों पर रहने की चेतावनी जारी कर दी है. यूएई के रक्षा और आंतरिक मंत्रालयों नेसभी से इसका पालन करने को कहा.  चेतावनी दी है, क्योंकि हवाई रक्षा प्रणालियाँ ईरानी ड्रोनों और मिसाइलों से उत्पन्न खतरों को बेअसर करने के लिए काम कर रही हैं.

Mar 10, 2026 10:41 (IST)

मिडिल ईस्ट टेंशन की वजह से दिल्ली में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत

मिडिल ईस्ट टेंशन की वजह से बेंगलुरु और मुंबई के बाद अब दिल्ली में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलने में दिक्कत आ रही है. दिल्ली NCR में करीब पांच लाख कामार्शियल गैस के कनेक्शन हैं इसमें अकेले 3 लाख से ज्यादा कमार्शियल गैस कनेक्शन दिल्ली में हैं.दिल्ली NCR होटल एसोसिएशन का कहना है कि अगर दो से तीन दिन इसी तरह के हालात रहते हैं तो होटल व्यवसाय पर असर पड़ेगा.

Mar 10, 2026 09:48 (IST)

ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर चाहता है चीन

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने बहरीन के विदेश मंत्री अब्दुललतीफ बिन राशिद अल ज़ायनी से फोन पर बातचीत कर कहा कि संघर्ष को और फैलने से रोकने के लिए युद्ध को तुरंत रोकना सर्वोच्च प्राथमिकता है. शांति बहाल करने के लिए जल्द संवाद और बातचीत पर लौटने में ही सफलता का रास्ता मिलेगा. चीन ने शांति और सीजफायर को बढ़ावा दिया है.

Mar 10, 2026 09:35 (IST)

ईरान-इजरायल जंग की वजह से पाकिस्तान में ये सख्त फैसले

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने ईरान-अमेरिका और इजरायल युद्ध की वजह से पैदा वैश्विक ईंधन संकट को देखते हुए कई बड़े फैसले लिए हैं, जिनमें ऑनलाइन हायर एजुकेशन, दो हफ्ते के लिए स्कूल बंद, और हफ्ते में चार दिन काम शामिल हैं. दो महीनों के लिए सरकारी वाहनों के ईंधन भत्ते में 50% की कटौती की गई है, हालांकि एम्बुलेंस और सार्वजनिक बसों जैसे परिचालन वाहनों को छूट दी गई है.संघीय और प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्यों के वेतन में दो महीनों के लिए 25% की कटौती की जाएगी.

Mar 10, 2026 09:29 (IST)

अमेरिका के साथ बातचीत या समझौता अब एजेंडा में नहीं-ईरान

अमेरिका के साथ बातचीत या समझौता करना अब ईरान के एजेंडा में नहीं है. ये बात ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पीबीएस न्यूज़ से कही. उन्होंने कहा कि बातचीत के पिछले दौरों में प्रगति होने के बावजूद, अमेरिका ने ईरान पर हमला करना ही चुना.

Mar 10, 2026 08:00 (IST)

ईरान, इजरायल और अमेरिका की ओर जमकर दाग रहा ड्रोन

ईरान, इजरायल और अमेरिका पर जमकर ड्रोन दाग रहा है. इसका वीडियो ईरानी सरकारी टीवी ने जारी किया है. इसमें कई ड्रोन उड़ान भरते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि फुटेज के सटीक स्थान और तारीख की पुष्टि नहीं की जा सकी.

Mar 10, 2026 07:52 (IST)

ईरान के हमले में बहरीन के मनामा में एक शख्स की मौत, कई घायल

बहरीन के गृह मंत्रालय ने मंगलवार सुबह कहा कि राजधानी मनामा के एक रिहायशी इलाके पर ईरानी हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.

Mar 10, 2026 07:50 (IST)

ईरान के एक मिसाइल लॉन्चर पर किया हमला-इजरायल

इजरायल ने मंगलवार को कहा कि उसने ईरान के एक मिसाइल लॉन्चर पर हमला किया है. इससे पहले ईरान की ओर से मिसाइल दागे जाने के बाद इजरायल के कई इलाकों में हवाई हमले की चेतावनी जारी करनी पड़ी थी. 

Mar 10, 2026 07:49 (IST)

होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की सप्लाई रोकी तो 20 गुना ज्यादा ताकत से हमले करेंगे- ट्रंप की चेतावनी

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की सप्लाई रोकने की कोशिश की तो अमेरिका उस पर पहले से 20 गुना ज्यादा ताकत से हमला करेगा. उन्होंने कहा कि अमेरिका ऐसे ठिकानों को भी नष्ट कर सकता है जिससे ईरान के लिए फिर से देश को खड़ा करना लगभग असंभव हो जाएगा.

Mar 10, 2026 07:48 (IST)

जंग के हालात पर ट्रंप और पुतिन ने फोन पर की बात

डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि उनकी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बहुत अच्छी फोन बातचीत हुई. ट्रंप ने कहा कि पुतिन ईरान के मुद्दे पर मदद करना चाहते हैं. लेकिन उन्होंने उनसे कहा कि अगर आप रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करवा दें तो वह ज्यादा मददगार होगा.

Mar 10, 2026 07:14 (IST)

युद्ध का अंत अमेरिका नहीं ईरान तय करेगा-ईरानी सेना

ईरानी सेना आईआरजीसी का कहना है कि युद्ध कब खत्म होगा ये अमेरिका नहीं, बल्कि ईरान तय करेगा. 

Mar 10, 2026 07:06 (IST)

अमेरिका के साथ लंबे युद्ध के लिए तैयार-ट्रंप धोखेबाज-ईरान

ट्रंप को करारा जवाब देते हुए ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका के साथ लंबे युद्ध के लिए तैयार है. ईरान की विदेश संबंध संबंधी रणनीतिक परिषद के प्रमुख का कहना है कि अमेरिका ने यह साबित कर दिया कि उसे कूटनीति की भाषा नहीं आती. अब कूटनीति की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही. बातचीत से ये महसूस हुआ है कि ट्रंप दूसरों को धोखा देते हैं और अपने वादे नहीं निभाते. 

Mar 10, 2026 06:47 (IST)

युद्ध का बड़ा खतरा टल गया, कैसे? ट्रंप ने बताया

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के हथियारों पर कहा कि उनके पास न नौसेना है, न वायुसेना और न ही नेतृत्व. इसे उनकी  जबरदस्त सफलता कहा जा सकता है. युद्ध का सबसे बड़ा खतरा टल चुका है. पहले दो दिनों में ही ईरान का सबकुछ नष्ट कर दिया था.

Mar 10, 2026 06:45 (IST)

ईरान का सब कुछ खत्म हो चुका- ट्रंप

ट्रंप ने सीबीएस न्यूज़ से कहा कि उन्हें लगता है कि युद्ध कुछ दिनों या हफ्तों में खत्म हो सकता है, क्यों कि ईरान का सब कुछ खत्म हो चुका है, यहां तक ​​कि उनका नेतृत्व भी.

Mar 10, 2026 06:43 (IST)

कब खत्म होगा ईरान-इजरायल युद्ध, ट्रंप ने बताया

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध जल्द खत्म करने के संकेत दिए हैं. हालांकि मिडिल ईस्ट को हिलाने वाले और वैश्विक अर्थव्यवस्था को डगमगा देने वाले हमले कब तक रुकेंगे, इसे लेकर उन्होंने कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं बताई

Mar 10, 2026 06:42 (IST)

ईरान-इजरायल युद्ध आज 11वां दिन

ईरान-इजरायल युद्ध आज 11वां दिन में प्रवेश कर गया है. जमकर मिसाइलें और डनो बरसाए जा रहे हैं. खाड़ी देश भी मुसीबत में हैं. सभी देशों का बहुत नुकसान हो रहा है. 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | मस्जिद 'तोड़ने' की बात पर Sangeet Som का होश उड़ाने वाला जवाब! Syed Suhail