'ईरान हमें एक ऑफर दे रहा है...', इस्लामाबाद वार्ता से पहले ट्रंप का बड़ा दावा

ट्रंप ने कहा कि ईरान की ओर से एक प्रस्ताव आया है, जिस पर अमेरिका विचार कर रहा है. ट्रंप ने कहा कि जब तक ठोस समझौता नहीं होगा, अमेरिकी सेना ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी जारी रखेगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Us Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता से पहले ट्रंप ने नया बयान दिया है. उन्होंने दावा किया है कि ईरान की ओर से एक प्रस्ताव आया जिसपर अमेरिका सोच विचार कर रहा है. रॉयटर्स के साथ एक फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने साफ किया कि ईरान की ओर से बातचीत की मेज पर कुछ बड़ा आने वाला है. उन्होंने कहा, "वे एक प्रस्ताव दे रहे हैं और हमें देखना होगा कि वह क्या है."

ट्रंप ने गुरुवार को ईरान के नेतृत्व को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी. अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि ईरान का वर्तमान नेतृत्व बिखरा हुआ है और वहां सत्ता के केंद्रों को लेकर असमंजस की स्थिति है.

जब ट्रंप से पूछा गया कि आखिर अमेरिका बातचीत किससे कर रहा है, तो उन्होंने नाम बताने से इनकार कर दिया.

ईरान में ट्रंप ने किससे बात की है?

ट्रंप ने सिर्फ इतना कहा, "मैं नाम नहीं बताना चाहता, लेकिन हम उन्हीं लोगों से डील कर रहे हैं जो इस वक्त सत्ता की कमान संभाल रहे हैं."

भले ही बातचीत का रास्ता खुला दिख रहा हो, लेकिन ट्रंप ने अपना सख्त रुख बरकरार रखा है. उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक कोई ठोस समझौता नहीं हो जाता, अमेरिकी सेना ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी जारी रखेगी. अमेरिका का यह दबाव ईरान को आर्थिक रूप से घेरने की रणनीति का हिस्सा है. जब ट्रंप से सवाल किया गया कि इस नाकेबंदी को हटाने के लिए ईरान को क्या करना होगा, तो उन्होंने कहा, "इस सवाल का जवाब मैं बाद में दे पाऊंगा. पहले मुझे यह देखना है कि वे (ईरान) हमें क्या ऑफर कर रहे हैं."

Advertisement

जंग खत्म करने की कोई जल्दबाजी नहीं: ट्रंप

इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि  अमेरिका को ईरान के साथ जंग खत्म करने की कोई जल्दी नहीं है, लेकिन इस्लामिक रिपब्लिक के लिए वक्त रेत की तरह फिसलता जा रहा है, क्योंकि मिडिल ईस्ट में तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान की शांति वार्ता, पाकिस्तान बनेगा 'डाकिया'; क्या है आगे की राह?

Featured Video Of The Day
IRS Daughter Murder Case: घरेलू नौकर का कांड, IRS की बेटी के साथ दरिंदगी का सच सामने आया
Topics mentioned in this article