ईरान का अब क्रूज मिसाइल से USS अब्राहम लिंकन पोत पर हमले का दावा, जानें कादिर मिसाइल कितनी घातक?

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नौसेना ने अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की तरफ क्रूज मिसाइलों से हमला किया है. युद्ध की शुरुआत में भी ईरान ने इस पोत पर बड़ा हमला करने का दावा किया था.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की कोशिशों के बीच एक बड़ी खबर आ रही है. ईरान ने अमेरिका के प्रमुख विमान वाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की तरफ क्रूज मिसाइलें दागने का दावा किया है. ईरानी नौसेना के प्रवक्ता ने दावा किया कि ये हमला कादिर (Qader) क्रूज मिसाइलों से किया गया. अमेरिका की तरफ से इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है. ईरान ने कुछ दिन पहले भी इस पोत पर हमले का दावा किया था. 

USS अब्राहम लिंकन पर हमले का दावा

ईरान की नौसेना ने बुधवार को सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि उसकी नौसेना ने अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की तरफ क्रूज मिसाइलों  से हमला किया है. ईरान के सरकारी टीवी पर जारी बयान में उन्होंने दावा किया कि ये हमला कादिर (Qader) क्रूज मिसाइल से किया गया. ये एक एंटी शिप क्रूज मिसाइल है.  सेना के प्रवक्ता ने दावा किया कि हमले के बाद अमेरिकी कैरियर को अपनी पोजीशन बदलने पर मजबूर होना पड़ा.  ईरान के नेवी चीफ शहरम ईरानी के हवाले से टीवी पर बताया गया कि अमेरिकी स्ट्राइक ग्रुप की गतिविधियों पर उनकी लगातार नजर है. जैसे ही यह दुश्मन का बेड़ा ईरानी मिसाइलों की जद में आएगा, उस पर ताकतवर हमला किया जाएगा. 

ट्रंप ने माना, पहले ईरान ने 101 मिसाइलें दागी थीं

कुछ दिन पहले भी ईरान ने यूएसएस अब्राहम लिंकन पर मिसाइलों से हमला किया था और दावा किया था कि इन हमलों के वजह से अमेरिकी पोत को पीछे हटना पड़ा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पहली बार माना है कि ईरान ने अब्राहम लिंकन पर 2-4 नहीं बल्कि 101 मिसाइलें दागी थीं. लेकिन सारी मिसाइलों को एक-एक करके समुद्र में ही मार गिराया गया. 

देखें- USS अब्राहम लिंकन पर 101 मिसाइलों से ईरान ने किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप के कबूलनामे के पीछे क्या रणनीति?

Advertisement

USS अब्राहम लिंकन क्यों इतना खास है ?

यूएसएस अब्राहम लिंकन के बारे में बताएं तो यह दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोतों में से एक है. करीब तीन दशकों से यह अमेरिकी सैन्य ताकत के केंद्र में रहा है. यह पोत करीब 333 मीटर लंबा है और 1 लाख टन से अधिक वजनी है. निमित्ज क्लास का यह पोत परमाणु ऊर्जा से चलता है. इस पर दो परमाणु रिएक्टर लगे हैं, जो करीब 20 साल तक बिना फ्यूल भरे चल सकते हैं. यह पोत 90 से अधिक अलग अलग तरह के विमान ले जाने में सक्षम है. इनमें F-35, F-18 सुपर हॉर्नेट जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान शामिल हैं. इसके साथ पूरा कैरियर बैटल ग्रुप चलता है, जिसमें गाइडेड मिसाइल क्रूजर, डेस्ट्रॉयर और पनडुब्बियां शामिल होती हैं. इस पोत पर हमला बड़ी घटना माना जाता है.

क्या कादिर मिसाइल अब्राहम लिंकन को डुबो सकती है?

यूएसएस अब्राहम लिंकन को निशाना बनाना इतना आसान नहीं है. हालांकि कादिर मिसाइल के खतरे की जद से बाहर भी नहीं है. इसकी वजह ये है कि ये पोत मल्टी-लेयर डिफेंस सिस्टम से लैस है. अब्राहम लिंकन अकेला नहीं चलता. उसके साथ एजिस रडार सिस्टम वाले विध्वंसक जहाज होते हैं, जो दूर से ही मिसाइल को देखकर नष्ट कर देते हैं. इस पोत पर तैनात सी स्पैरो मिसाइलें और फैलेंक्स CIWS जैसे गन सिस्टम आने वाली मिसाइल को हवा में ही उड़ाने की क्षमता रखती हैं. इसके अलावा अमेरिका  जैमर्स और धोखा देने में माहिर डिकॉय  का इस्तेमाल करता है, जो मिसाइल को भटका सकते हैं.

Advertisement

ये भी देखें- 

"हमारा इम्तिहान न लें... शिकार हो जाएंगे", सैनिकों की तैनाती की ट्रंप की तैयारी पर ईरान ने दे दी नई धमकी

तेहरान के ग्राउंड जीरो से NDTV पर पहली रिपोर्ट: जंग, जुनून और शांति प्रयासों की इनसाइड स्टोरी

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: Bengal में ओवैसी और हुमायूं कबीर ने मिलाया हाथ! | Sawaal India Ka