दुनिया भर में गैस और पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच इस मुस्लिम देश को मिला ईंधन का खजाना

Middle East War and Oil Crisis: मिडिल ईस्ट में जंग शुरू होने और होर्मुज के बंद होने के बाद से दुनिया के देशों पर बढ़ती वैश्विक ऊर्जा कीमतों का दबाव पड़ा है. इस बीच दक्षिण-पूर्व एशिया के एक देश के लिए खुशखबरी सामने आई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच इस मुस्लिम देश को मिला ईंधन का खजाना
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इंडोनेशिया के तट के पास इटली की कंपनी एनी ने विशाल प्राकृतिक गैस और कंडेनसेट का नया भंडार खोजा है
  • यह खोज 2028 तक एनी की गैस उत्पादन क्षमता को तीन गुना बढ़ाकर 3000 एमएमएससीएफडी तक ले जाने में मदद करेगी
  • इंडोनेशिया वर्तमान में जितनी गैस उपयोग करता है उससे अधिक गैस उत्पादन करता है और मांग लगातार बढ़ रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

जब मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान की जंग के कारण दुनिया भर में गैस और पेट्रोल-डीजल की किल्लत मची हुई है, तब एक बड़ी खबर सामने आई है. दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश में गैस का खजाना मिला है. हम बात कर रहे हैं इंडोनेशिया की. AFP की रिपोर्ट के अनुसार इटली की ऊर्जा कंपनी एनी ने इंडोनेशिया के तट के पास प्राकृतिक गैस का एक "बहुत बड़ा" नया भंडार मिलने की घोषणा की है. इंडोनेशियाई सरकार ने कहा कि इससे 2028 तक उस यूरोपीय कंपनी का देश में उत्पादन तीन गुना हो जाएगा.

बता दें कि दक्षिण-पूर्व एशिया का यह द्वीपीय देश पहले से ही खुद जितनी गैस इस्तेमाल करता है उससे ज्यादा गैस पैदा करता है. इस गैस की मांग लगातार बढ़ रही है, क्योंकि इसका इस्तेमाल खाना बनाने, घर गर्म करने और बिजली बनाने में होता है.

इतना गैस की भारत के दो सालों की डिमांड पूरी हो जाए

सोमवार देर रात जारी एक बयान में एनी ने कहा कि शुरुआती अनुमान के अनुसार, इंडोनेशिया पूर्वी कालिमंतन प्रांत के तट से करीब 70 किलोमीटर दूर इस जगह में लगभग 5.0 ट्रिलियन क्यूबिक फीट गैस और 300 मिलियन बैरल कंडेनसेट (एक तरह का तरल हाइड्रोकार्बन) मौजूद है. 2023-2024 तक भारत की नेचुरल गैस की खपत लगभग 2.3 से 2.5 ट्रिलियन क्यूबिक फीट हर साल की थी.

कंपनी ने कहा कि यह नई खोज "घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए बड़ी मात्रा में गैस उपलब्ध कराएगी." वहीं इंडोनेशियाई सरकार ने कहा कि इस खोज से 2028 तक एनी का अधिकतम उत्पादन बढ़कर 2,000 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट प्रति दिन हो सकता है, और दो साल बाद यह 3,000 एमएमएससीएफडी तक पहुंच सकता है. अभी यह उत्पादन 600 से 700 एमएमएससीएफडी के बीच है.

इंडोनेशिया के ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्री बहलिल लहदालिया ने कहा, "यह एक बहुत बड़ी खोज है. गैस के अलावा, 2028 तक हम करीब 90,000 बैरल कंडेनसेट भी बनाएंगे. और 2029–2030 में यह बढ़कर 1,50,000 बैरल तक हो सकता है." उन्होंने कहा कि कंडेनसेट का ज्यादा उत्पादन होने से तेल के आयात में कमी आएगी. बता दें कि दुनिया के कई देशों की तरह, मध्य पूर्व में युद्ध शुरू होने के बाद से इंडोनेशिया पर भी बढ़ती वैश्विक ऊर्जा कीमतों का दबाव पड़ा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जहां दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट चल रहा, वहां पाकिस्तान बेचना चाहता था 14 हजार करोड़ के हथियार

Featured Video Of The Day
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण पर सड़कों पर योगी, लखनऊ में विपक्ष के खिलाफ जन आक्रोश
Topics mentioned in this article