मिडिल ईस्ट की जंग में एक और भारतीय की मौत, कुवैत में वाटर प्लांट पर ईरान के हमले में गई जान

Middle East War: कुवैत के बिजली मंत्रालय ने सोमवार, 30 मार्च को कहा कि देश के अंदर एक बिजली स्टेशन पर ईरानी हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई और साइट पर एक इमारत क्षतिग्रस्त हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Middle East war: कुवैत पर ईरानी हमलें में एक भारतीय की मौत

मिडिल ईस्ट की जंग ने एक और भारतीय व्यक्ति की जान ले ली है. कुवैत के बिजली मंत्रालय ने सोमवार, 30 मार्च को कहा कि देश के अंदर एक बिजली स्टेशन पर ईरानी हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई और साइट पर एक इमारत क्षतिग्रस्त हो गई. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार मंत्रालय की प्रवक्ता फातिमा अब्बास जवाहर हयात ने कहा, "कुवैत के खिलाफ ईरानी आक्रामकता के हिस्से के रूप में बिजली और वॉटर डिसेलिनेशन प्लांट में एक सेवा भवन पर हमला किया गया, जिसके कारण एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई और इमारत को महत्वपूर्ण सामग्री क्षति हुई."

भारतीय दूतावास ने जताया दुख

कुवैत में मौजूद भारतीय दूतावास ने इस दुखद मौत पर शोक जताया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दूतावास ने लिखा, "कल कुवैत में डिसेलिनेशन प्लांट पर हुए हमले के कारण एक भारतीय नागरिक की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करता है, दूतावास हर संभव सहायता और सहायता प्रदान करने के लिए कुवैती अधिकारियों के साथ निकटता से कॉर्डिनेट कर रहा है."

ईरान के हमलों के बीच कुवैत ने गंभीर आरोप लगाए हैं. कुवैत के विदेश मंत्री शेख जर्राह जाबेर अल सबा ने रविवार को कहा कि क्षेत्र में जो देखा जा रहा है वह "ईरान के नेतृत्व में क्षेत्रीय स्थिरता को कमजोर करने का व्यवस्थित पैटर्न" है. महीने भर चल रहा यह युद्ध क्षेत्र को अस्थिर किए जा रहा है. कुवैत की सरकारी कुना न्यूज एजेंसी के अनुसार विदेश मंत्री ने एक बयान में कहा कि ईरान "अराजकता और आतंकवाद को प्रभाव के उपकरण के रूप में इस्तेमाल करके" क्षेत्र को अस्थिर कर रहा है.

Advertisement

वहीं कुवैत की सेना ने रविवार को कहा कि ईरानी मिसाइलों के हमलों ने उसके फोर्स के 10 सदस्यों को घायल कर दिया. 

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी सरकार में पड़ गई फूट, ट्रंप ने तुलसी गबार्ड से मतभेद पर खुल कर बोल दिया

Advertisement
Featured Video Of The Day
Strait of Hormuz में Indian Tanker पर Firing: Crew Member का Frightening Distress Audio Leak Viral
Topics mentioned in this article