रेड लाइट तोड़ी और जान ले ली... अमेरिका में एक्सिडेंट के बाद एक और अवैध भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार 

सुखदीप सिंह 2018 में अमेरिका की सीमा पार करते हुए पकड़ा गया था. उस समय वह नाबालिग था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमेरिका में एक और अवैध भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार 
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इंडियाना में 25 वर्षीय भारतीय ट्रक ड्राइवर सुखदीप सिंह की ट्रक से तीन गाड़ियों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत
  • सुखदीप सिंह ने लाल बत्ती के बावजूद ट्रक नहीं रोकी, जिससे यह घातक सड़क हादसा हुआ और वह हिरासत में है
  • आरोपी अवैध रूप से अमेरिका में रह रहा था. उसे 2018 में नाबालिग अवस्था में पकड़ा गया था और बाद में छोड़ा गया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका में 25 साल के एक भारतीय ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसकी ट्रक से तीन गाड़ियों की टक्कर हो गई, जिसमें अमेरिकी राज्य इंडियाना में 64 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई. आरोपी की पहचान सुखदीप सिंह के रूप में हुई है. आरोप है कि उसने लाल बत्ती होने के बावजूद ट्रक नहीं रोकी, जिससे यह घातक हादसा हुआ. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार वह इस समय इमिग्रेशन एजेंसी (US ICE) की हिरासत में है. वह है कि उसने न सिर्फ गलत तरीके से ट्रक चलाकर एक इंसान की जान ली, बल्कि वह अमेरिका में बिना कागज के अवैध रह रहा था.

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सुखदीप सिंह 2018 में अमेरिका की सीमा पार करते हुए पकड़ा गया था. उस समय वह नाबालिग था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया. बताया गया है कि उसे मई 2025 में कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस मिला.

कैसे हुआ यह हादसा

यह घातक हादसा इंडियाना के हेंड्रिक्स काउंटी में हुआ, जो इंडियानापोलिस के ठीक पश्चिम में स्थित है. चश्मदीदों ने फॉक्स59 न्यूज को बताया कि बुधवार को दोपहर के आसपास सुखदीप सिंह ने बड़ी गलती की और अपनी सेमी-ट्रक को एक सफेद पिकअप ट्रक के साइड में जोर से टक्कर मार दी. एक गवाह केट ब्रीडलव ने कहा, “वह रेड लाइट से गुजर गया और उस इलेक्ट्रिक ट्रक को टक्कर मार दी जो वहां से जा रहा था.” उन्होंने बताया कि वह खुद भी बाल-बाल बचीं और तुरंत पिकअप ट्रक में बैठे व्यक्ति की मदद के लिए दौड़ीं.

पिकअप ट्रक के चालक, 64 वर्षीय टेरी शुल्ट्ज की मौके पर ही मौत हो गई.

अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट (DHS) ने कहा कि दो हफ्ते से भी कम समय पहले ही अवैध प्रवासी द्वारा चलाई जा रही सेमी-ट्रक ने इंडियाना में चार निर्दोष लोगों की जान ले ली थी. DHS ने फॉक्स न्यूज को दिए बयान में कहा, “यह बेहद खतरनाक है कि अवैध प्रवासी, जिन्हें अक्सर हमारे ट्रैफिक कानून या अंग्रेजी भाषा की भी जानकारी नहीं होती, अमेरिका की सड़कों पर सेमी-ट्रक चला रहे हैं. ये त्रासदियां 100 प्रतिशत रोकी जा सकती हैं, और हम पीड़ित और उसके परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं.”

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार, सुखदीप सिंह को पहली बार 2018 में हिरासत में लिया गया था, लेकिन उसे 1997 के फ्लोरेस सहमति आदेश के तहत अमेरिका में छोड़ दिया गया. इस आदेश के अनुसार, जो बच्चे अवैध रूप से सीमा पार करते हैं, उन्हें हिरासत में रखने के बजाय माता-पिता या किसी वयस्क रिश्तेदार को सौंप दिया जाता है. डोनाल्ड ट्रंप के पहले प्रशासन ने 2019 में इस क्लिंटन-कालीन नीति को खत्म करने की कोशिश की थी. 

लगातार हुए हैं ऐसे मामले 

करीब दो हफ्ते पहले कजाखस्तान के अवैध प्रवासी और ट्रक चालक बेकझान बेइशेकेएव पर इंडियाना में हुए एक अन्य हादसे में चार लोगों की मौत का आरोप लगा था. एक और चर्चित मामले में, अगस्त 2025 में, एक भारतीय नागरिक हरजिंदर सिंह पर भी आरोप लगा था. वह अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था और उसने कथित तौर पर गलत तरीके से यू-टर्न लिया, जिससे उसका ट्रक मुड़कर पलट गया और हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेरिका में पकड़ा गया भारतीय चाइल्ड रेपिस्ट, 13 साल के बच्चे का यौन उत्पीड़न करने का आरोप

Featured Video Of The Day
POCSO Act का खौफनाक सच! Airforce Jawan को Sali के Fake Dream Case में फंसाया, 7 Years बाद बरी
Topics mentioned in this article