अमेरिका में 26 साल के भारतीय इंजीनियर की बर्थडे पर ही मौत, कुछ महीने पहले ही मिली नौकरी, अब दर्दनाक हादसा

मृतक की पहचान सिंगिरेड्डी साई श्रीहरिकृष्ण के रूप में हुई है, जो आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के निवासी थे. जन्मदिन के दिन झरने पर गए थे जहां यह दुखद हादसा हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Andhra techie dies in US: मृतक की पहचान सिंगिरेड्डी साई श्रीहरिकृष्ण के रूप में हुई है,
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिका के कैलिफोर्निया में आंध्र प्रदेश के सॉफ्टवेयर इंजीनियर सिंगिरेड्डी की झरने में डूबने से मौत
  • मृतक ने अमेरिका में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद हाल ही में सेंट लुइस की एक कंपनी में नौकरी शुरू की थी
  • घटना उनके 26वें जन्मदिन पर हुई जब वे दोस्तों के साथ झरने पर तैरने गए थे और पानी का तेज बहाव था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका में काम करने वाले आंध्र प्रदेश के एक सॉफ्टवेयर इंजिनियर की कैलिफोर्निया में दुखद मौत हो गई है. 26 साल का यह युवक अपने जन्मदिन के दिन, शनिवार 11 अप्रैल को दोस्तों के साथ घूमने गया था लेकिन एक झरने पर हादसे में मौत उसकी मौत हो गई.  अधिकारियों ने इसे एक हादसा बताया है, जो खतरनाक पानी की स्थिति की वजह से हुआ. मृतक की पहचान सिंगिरेड्डी साई श्रीहरिकृष्ण के रूप में हुई है, जो विजयनगरम जिले के पिरिडी गांव के निवासी थे.

अभी तो नौकरी लगी थी

श्रीहरिकृष्ण विजयनगरम जिले के पिरीडी गांव के रहने वाले थे. उन्होंने अमेरिका में अपनी मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद हाल ही में सेंट लुइस में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम शुरू किया था. उनके परिवार ने बताया कि उन्हें कुछ महीने पहले ही नौकरी मिली थी और वे अपने करियर की शुरुआत को लेकर बहुत खुश थे.

यह घटना शनिवार को हुई, जो उनका जन्मदिन भी था. वे अपने दोस्तों के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया में, एक झरने पर जश्न मनाने गए थे. दोस्तों ने बताया कि उन्हें तैरना पसंद था और वे खुशी-खुशी पानी में उतर गए. लेकिन कुछ ही मिनटों में स्थिति बिगड़ गई और वे डूब गए. दोस्तों ने तुरंत उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी के तेज बहाव की वजह से वे उन्हें नहीं बचा सके. बाद में इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची और खोज अभियान चलाकर उनका शव बरामद किया.

इस युवा इंजीनियर की अचानक मौत से उनका परिवार गहरे सदमे में है. परिवार में उनके माता-पिता, सिंगिरेड्डी श्रीनिवास राव और रामादेवी हैं. अब उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने की कोशिशें की जा रही हैं. तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) विधायक आर वी एस के के रंगाराव ने आंध्र प्रदेश के NRI सशक्तीकरण मंत्री कोंडापल्ली श्रीनिवास से बात कर शव को जल्द से जल्द स्वदेश मंगाने का अनुरोध किया है.

यह भी पढ़ें: कैलिफोर्निया में लापता IIT मद्रास के पूर्व छात्र साकेत का शव बरामद, छह दिन से चल रही थी तलाश

Advertisement

Featured Video Of The Day
US Iran Peace Talks Failed in Pakistan, America की Unreasonable Demands से Iran ने किया इनकार?
Topics mentioned in this article