India US Trade Deal: अमेरिका से ट्रेड डील के बाद फायदे में भारत
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
- भारत ने पिछले 6 महीनों में 5 महत्वपूर्ण व्यापार समझौते किए हैं जिनमें अमेरिका, यूके और यूरोपीय संघ शामिल हैं
- भारत-UK डील के तहत लगभग सभी भारतीय निर्यातों पर जीरो टैरिफ लागू किया गया है जिससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा
- अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में अमेरिकी टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने की सहमति हुई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।भारत सरकार इस समय व्यापार समझौता करने के मामले में फ्रंटफुट पर आकर खेल रही है. भारत ने लगभग पिछले 6 महीने में कुल 5 व्यापार समझौते कर लिए हैं. इसमें सबसे हालिया अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौत है, जिसकी घोषणा सोमवार, 2 फरवरी को की गई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और फिर ऐलान किया कि भारत के साथ व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है. इस समझौते के तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर अपने कुल 50 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा.
पिछले 6 महीने में 5 व्यापार समझौते
- जुलाई 2025 में, भारत ने यूनाइटेड किंगडम के साथ एक व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (CETA) पर हस्ताक्षर किए. यह समझौता कपड़ा, चमड़ा, इंजीनियरिंग सामान और समुद्री उत्पादों सहित यूके में जाने वाले 99 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर जीरो टैरिफ लगाता है. यह समझौता भारत को चरणबद्ध तरीके से ब्रिटिश वस्तुओं की एक विस्तृत श्रृंखला पर टैरिफ को धीरे-धीरे कम करने की भी अनुमति देता है.
- भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) दिसंबर 2025 में संपन्न हुआ. इससे ओमान को होने वाले 98 प्रतिशत से अधिक भारतीय निर्यातों पर टैरिफ जीरो कर दिया गया. इसमें रत्न और आभूषण, कपड़ा, फार्मास्यूटिकल्स और इंजीनियरिंग उत्पाद शामिल हैं. यह समझौता सेवाओं, निवेश और कुशल गतिशीलता में सहयोग को भी बढ़ाता है.
- भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते को दिसंबर 2025 में अंतिम रूप दिया गया. यह समझौता दोनों देशों को लगभग 95 प्रतिशत व्यापारिक वस्तुओं पर टैरिफ कम करने, भारतीय निर्यात और विनिर्माण, सेवाओं और नवाचार क्षेत्रों में दीर्घकालिक निवेश (लंबे समय के निवेश) का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध करता है.
- लगभग दो दशकों की बातचीत के बाद, इस साल 27 जनवरी को भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया गया. इस ऐतिहासिक समझौते से दोनों पक्षों के बीच व्यापार किए जाने वाले लगभग 90 प्रतिशत सामानों पर टैरिफ को खत्म करने या तेजी से कम करने की उम्मीद है, जिससे कपड़ा, इंजीनियरिंग सामान, समुद्री उत्पाद और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों को लाभ होगा.
- आखिरी व्यापार समझौता अमेरिका के साथ 2 फरवरी को हुआ. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगे कुल टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है.
यह भी पढ़ें: US टैरिफ डील से चीन,पाकिस्तान और बांग्लादेश से कैसे आगे निकला भारत? ऐसे मिलेगा फायदा












