इमरान खान की आंखों में कितना खून भर गया? पाकिस्तान के 'अंधे' हो रहे पूर्व PM की मेडिकल रिपोर्ट क्या बता रही

Imran Khan Eye Test Report: इमरान खान की पार्टी PTI ने इस आई टेस्ट को खारिज कर दिया है क्योंकि जब यह हो रहा था तो न इमरान के परिवार से कोई वहां था और न ही कोई प्राइवेट डॉक्टर था.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान की फाइल फोटो
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पाकिस्तान की अदियाला जेल में इमरान खान की आंखों की जांच के बाद मेडिकल रिपोर्ट जारी की गई
  • जांच में पाया गया कि बिना चश्मे के दाहिनी आंख का विजन छह मीटर से कम था जबकि चश्मा पहनने पर सुधार देखा गया
  • रिपोर्ट में दाहिनी आंख में हल्का रक्तस्राव और मध्यम घनत्व के रक्तस्राव के साथ कुछ धुंधलापन दर्ज किया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

क्या पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार और वहां के आर्मी चीफ आसिम मुनीर मिलकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अंधा करने में लगे हैं. यह सवाल इस समय जोर पकड़ रहा है क्योंकि इमरान खान की पार्टी PTI का दावा है कि जेल में रहते हुए इमरान खान आंख की एक ऐसी बीमारी से पीड़ित हो गए हैं, जिसके कारण उनकी दाहिनी आंख की रोशनी चली गई है. पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को रावलपिंडी की अदियाला जेल में डॉक्टरों की एक टीम ने इमरान खान के आंखों की जांच की और दो पन्नों की मेडिकल रिपोर्ट जारी की. PTI ने इस आई टेस्ट को खारिज कर दिया है क्योंकि जब यह हो रहा था तो न इमरान के परिवार से कोई वहां था और न ही कोई प्राइवेट डॉक्टर था.

इमरान खान के आई टेस्ट में क्या पता चला?

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, जांच में पाया गया कि बिना चश्मे के इमरान खान की दाहिनी आंख का विजन 6/24 (आंशिक) और बाईं आंख का 6/9 था. रिपोर्ट में कहा गया कि चश्मा पहनने पर दाहिनी आंख का विजन 6/9 (आंशिक) और बाईं आंख का 6/6 हो गया. बता दें कि 6/6 विजन का अर्थ है कि व्यक्ति छह मीटर की दूरी से उतना ही साफ देख सकता है, जितना सामान्य दृष्टि (विजन) वाला व्यक्ति देखता है. वहीं 6/9 विजन का मतलब है कि छह मीटर की दूरी पर व्यक्ति वही सब देख पाता है, जिसे सामान्य विजन वाला व्यक्ति नौ मीटर की दूरी से देख सकता है.

डॉन के अनुसार, मेडिकल बोर्ड में रावलपिंडी स्थित अल-शिफ़ा ट्रस्ट आई हॉस्पिटल के विट्रियोरेटिनल विभाग के प्रमुख डॉ. प्रो. नदीम कुरैशी और इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (पीआईएमएस) के नेत्र विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. प्रो. एम. आरिफ शामिल थे. स्लिट लैम्प जांच में पाया गया कि दोनों आंखों की कॉर्निया साफ थी और एंटीरियर चैंबर में कोई कोशिकाएं या सेल नहीं थीं.

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि दाहिनी आंख में विट्रियस साफ था, हालांकि कुछ रेशेदार धुंधलापन दिखाई दिया, लेकिन कोई कोशिकाएं नहीं पाई गईं. साथ ही, 6 बजे की दिशा (ठीक नीचे) में हल्का इंट्राजेल रक्तस्राव (खून बहना) देखा गया. रिपोर्ट के अनुसार, रेटिना के चारों क्वाड्रेंट में मध्यम घनत्व के रक्तस्राव पाए गए. अलग-अलग हिस्सों में चार से पांच कॉटन वूल स्पॉट्स दिखे. मैक्युलर ओडेमा कम हो रहा था, फोवियल संरचना दिखाई दे रही थी और रेटिना जुड़ी हुई थी.

ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी (ओसीटी) जांच के नतीजों में बताया गया कि दाहिनी आंख में मैक्युलर ओडेमा कम हो रहा है. केंद्रीय मैक्युलर मोटाई 550 से घटकर 350 हो गई है. 

PTI को यह जांच स्वीकार नहीं

रिपोर्ट के अनुसार, पीटीआई चेयरमैन बैरिस्टर गोहर खान और सीनेट में विपक्ष के नेता अल्लामा राजा नासिर अब्बास ने रविवार को इस्लामाबाद के पीआईएमएस का दौरा किया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें इमरान खान की स्थिति के बारे में जानकारी दी. इमरान खान के निजी डॉक्टरों को भी फोन पर जानकारी दी गई.

हालांकि इससे पहले, पीटीआई नेता लतीफ़ ख़ोसा ने पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश याह्या अफ़रीदी को औपचारिक पत्र लिखकर इस बात पर गंभीर आपत्ति जताई थी कि जेल में बंद पीटीआई संस्थापक इमरान ख़ान की मेडिकल जांच जिस तरीके से की गई, वह उचित नहीं थी. पत्र में कहा गया कि यह जांच अदियाला जेल में गोपनीय तरीके से की गई, जिसे लेकर गहरी चिंता जताई गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: इमरान खान के बेटे कासिम और सुलेमान पिता की गिरती सेहत से चिंतित

Featured Video Of The Day
US South Korea Military Drill: ईरान के बाद अब नॉर्थ कोरिया के तानाशाह Kim Jong Un की बारी?
Topics mentioned in this article