- ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है कि वार्ता विफल होने पर हर बिजली संयंत्र और पुल को ध्वस्त कर दिया जाएगा
- ट्रंप ने कहा कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में गोलियां चलाईं, जो युद्धविराम समझौते का उल्लंघन है
- पाकिस्तान ने वार्ता के लिए इस्लामाबाद के दो प्रमुख होटलों को खाली कर सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली है
अमेरिका और ईरान के बीच कल पाकिस्तान के इस्लामाबाद में दूसरे राउंड की वार्ता होने वाली है. इसका ऐलान खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है. हालांकि, इस ऐलान के साथ ही ट्रंप ने ईरान को धमकी भी दी है कि अगर कल समझौता नहीं हुआ तो ईरान की हत्यारी मशीन का अंत कर देंगे. साथ ही हर बिजली संयंत्र और पुल को ध्वस्त कर देंगे. ऐसे में समझा जा सकता है कि वार्ता किस माहौल में होने वाली है.
ट्रंप ने कहा डील करो या फिर...
ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल पर लिखा, 'ईरान ने कल होर्मुज जलडमरूमध्य में गोलियां चलाईं - यह हमारे युद्धविराम समझौते का घोर उल्लंघन है! इनमें से कई गोलियां एक फ्रांसीसी जहाज और यूनाइटेड किंगडम के एक मालवाहक जहाज पर चलाई गईं. यह अच्छा नहीं था, है ना? मेरे प्रतिनिधि कल शाम तक बातचीत के लिए इस्लामाबाद, पाकिस्तान जा रहे हैं. ईरान ने हाल ही में घोषणा की है कि वे जलडमरूमध्य को बंद कर रहे हैं, जो अजीब है, क्योंकि हमारी नाकाबंदी ने इसे पहले ही बंद कर दिया है. वे अनजाने में हमारी मदद कर रहे हैं, और इस बंद मार्ग से नुकसान उन्हीं का हो रहा है, प्रतिदिन 5 करोड़ डॉलर का! संयुक्त राज्य अमेरिका को कोई नुकसान नहीं हो रहा है. वास्तव में, कई जहाज अभी अमेरिका के टेक्सास, लुइसियाना और अलास्का की ओर माल लादने के लिए रवाना हो रहे हैं, यह सब आईआरजीसी की मेहरबानी है, जो हमेशा खुद को "कठोर" दिखाना चाहता है! हम एक बहुत ही उचित और तर्कसंगत समझौता पेश कर रहे हैं, और मुझे उम्मीद है कि वे इसे स्वीकार करेंगे क्योंकि, अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान के हर एक बिजली संयंत्र और हर एक पुल को ध्वस्त कर देगा. अब और नहीं... वाह! वे जल्दी और आसानी से मान जाएंगे, और अगर वे समझौता नहीं मानते हैं, तो जो करना जरूरी है, वह करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी, जो पिछले 47 सालों से दूसरे राष्ट्रपतियों को ईरान के खिलाफ करना चाहिए था. अब ईरान की इस हत्यारी मशीन का अंत होना चाहिए!'
पाकिस्तान ने खाली कराए होटल
पाकिस्तान ने भी वार्ता के लिए आने वाले मेहमानों के लिए इस्लामाबाद के कम से कम दो प्रमुख होटलों को खाली करा लिया गया है. इनमें सेरेना होटल भी शामिल है, जहां पिछली बार वार्ता हुई थी. सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है. दो अमेरिकी C17 ग्लोबमास्टर विमानों के उतरने के बाद, हवाई अड्डे से रेड ज़ोन जाने वाली सड़क को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. जिला प्रशासन ने भी एक बयान जारी कर कहा है कि राजधानी में सभी भारी वाहनों और सार्वजनिक बसों के संचालन को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए. पाकिस्तान लगभग 20,000 सुरक्षा बलों के कर्मियों को तैनात करेगा, जिनमें पंजाब प्रांत की पुलिस, अर्धसैनिक रेंजर्स बल, इस्लामाबाद पुलिस और सेना शामिल हैं.
ये भी पढ़ें-












