इटली में पाकिस्तानियों को कार में बंद करके कौन जला रहा? 4 लोगों की मौत के बाद जांच जारी

इटली की पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटे हैं. 4 मजदूरों की मौत से जुड़ी घटना में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें कुछ लोग कार के भीतर लिक्विड फेंकते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर
Pixabay

इटली की पुलिस ने दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनपर आरोप है कि इन्होंने चार पाकिस्तानी मजदूरों की हत्या इटली में कर दी है. इन मजदूरों का शव जली हुई एक मिनीवैन में मिली. इतालवी अखबार कोरिएरे डेला सेरा डेली ने बताया कि जली हुई गाड़ी कैलाब्रिया इलाके बड़े खेतिहर इलाके में अमेंडोलारा गांव के पास एक पेट्रोल स्टेशन पर मिली.

पेट्रोल स्टेशन की CCTV तस्वीरों में दो लोग वैन के दरवाजे बाहर से बंद करके अंदर लिक्विड फेंकते हुए दिख रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि तस्वीरों में आग लगती हुई और दो लोग भागते हुए दिख रहे हैं.

एशिया के कई लोग इस इलाके के खेती-बाड़ी के सेक्टर में कम सैलरी और मुश्किल हालात में काम करते हैं. जिस पेट्रोल स्टेशन पर ये घटना हुई वह समुद्र से सटे मेन रोड पर है. पुलिस ने इस जगह को सील कर दिया है.

आग बुझाने के बाद फायरफाइटर्स को अंदर से मिली लाशें

जब वैन में लगी आग को फायरफाइटर्स बुझाने की कोशिश कर रहे थे तब उन्हें मजदूरों के शव मिले. लोकल पुलिस चीफ एंटोनियो बोरेली ने, "यह पक्का हत्या है, हमें बस डिटेल्स का पता लगाना है."

अखबार ने कहा कि हाल के महीनों में इस इलाके में पाकिस्तानियों को ले जा रही कारों और मिनीवैन में आग लगाने के कम से कम 14 मामले सामने आए हैं. इस इलाके में खेती के काम के बंटवारे और रहने के कागजात और रहने की जगह को लेकर प्रवासियों के बीच तनाव है. हालांकि ये साफ नहीं हो सका है कि ये 14 मामले प्रवासियों को तनाव से जुड़े थे या नहीं.

Advertisement

पुलिस ने अपनी जांच में कहा है कि वह इस बात की पता नहीं लगा सकी है. लेकिन पुलिस से इस ओर इशारा किया है हाल के महीनों में प्रवासी श्रमिकों से जुड़ी गाड़ियों आगजनी की कई घटनाएं हुई हैं. ये घटनाएं फार्मिंग से जुड़ी होने की आशंकाएं हैं.

यह भी पढ़ें: क्या अमर होना चाहते हैं पुतिन? रूस की लैब में तैयार हो रहे हरदम जवान रखने वाले इंसानी अंग

Advertisement
Featured Video Of The Day
यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का बड़ा ऐलान, किसके साथ लड़ेंगे चुनाव?
Topics mentioned in this article