- ईरान के निर्वासित राजकुमार रजा पहलवरी ने जर्मनी के बर्लिन में बुलेट प्रूफ केबिन से संबोधन किया.
- रजा पहलवरी पर बर्लिन में एक लाल तरल पदार्थ से हमला हुआ था, जिसमें सुरक्षाकर्मी ने हमलावर को पकड़ा.
- हमला करते समय लाल तरल पदार्थ उनके सिर के पिछले हिस्से, गर्दन और ब्लेजर पर फैल गया था.
ईरान के निर्वासित राजकुमार रजा पहलवरी जर्मनी के बर्लिन में बुलेट प्रूफ केबिन से संबोधित करते नजर आए. इसका वीडियो भी सामने आया है. जिसमें उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मी ने बेहद मुस्तैद नजर आ रहे हैं. रजा पहलवी पर हाल ही में बर्लिन में रेड लिक्विड से हमला किया गया था. जिसके बाद उनकी सुरक्षा की व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है. बूलेट प्रूफ केबिन से उनके संबोधन को इसी कड़ी से जोड़ कर देखा जा रहा है.
बर्लिन में रजा पहलवी पर हुआ था रेड लिक्विड अटैक
मालूम हो कि ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी पर गुरुवार को बर्लिन में एक इमारत से बाहर निकलते समय एक लाल तरल पदार्थ से हमला किया गया था. उन पर यह हमला कैमरे में भी कैद हुआ. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
सिर के पिछले हिस्से, गर्दन और ब्लेजर पर फैला था लाल तरल पदार्थ
वायरल वीडियो ने नजर आता है कि पहलवी अपनी सुरक्षा टीम के साथ फुटपाथ पर चल रहे थे, तभी उनके पीछे चल रहे एक व्यक्ति ने उन पर लाल रंग का एक तरल पदार्थ फेंक दिया. माना जा रहा है कि यह टमाटर का जूस था. वह लाल तरल पदार्थ उनके सिर के पिछले हिस्से, गर्दन और ब्लेजर पर फैल गया.
इसके बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत आगे बढ़कर हमलावर को पकड़ लिया. इस हमले के बाद बाद अब रजा पहलवी को बूलेट प्रूफ केबिन के पीछे से संबोधन का वीडियो भी सामने आया है.
1979 के इस्लामिक क्रांति के बाद से निर्वासित हैं रजा पहलवी
ईरान में 1979 के बाद से रजा पहलवी निर्वासित जीवन जी रहे हैं. इस इस्लामिक क्रांति से पहले ईरान की जिम्मेदारी पहलवी राजवंश के अंतिम शाह मोहम्मद रजा पहलवी के पास थी. रजा पहलवी उन्हीं के बेटे हैं. अमेरिका कई बार रजा पहलवी की पैरवी करता नजर आया है.
यह भी पढ़ें - ईरान के निर्वासित युवराज रजा पहलवी पर बर्लिन में हमला, आरोपी हिरासत में













