पहले गोलियों की आवाजें, फिर जोरदार धमाका... इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में सुसाइड अटैक की एक-एक डिटेल, 65 से ज्यादा मौतें

इस्लामाबाद के तरलाई क्षेत्र स्थित इमामबारगाह में शुक्रवार की नमाज के दौरान आत्मघाती विस्फोट में 69 लोगों की मौत और 169 घायल हुए. DAWN के अनुसार हमलावर ISIS से जुड़ा था. चश्मदीदों ने पहले गोलीबारी और फिर धमाका सुना. हमले में IGP इस्लामाबाद का चचेरा भाई भी मारा गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इस्लामाबाद में इमामबारगाह क़स्र-ए-खदीजातुल कुबरा में आत्मघाती हमले में 69 लोगों की मौत हुई.
  • विस्फोट नमाज के तुरंत बाद हुआ जिसमें एक हमलावर को मुख्य गेट पर ही रोका गया था और उसने धमाका कर दिया.
  • चश्मदीदों ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनाई दी और एक हमलावर सुरक्षा गार्डों को निशाना बनाकर अंदर पहुंचा था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के बाहरी इलाके तरलाई में स्थित इमामबारगाह क़स्र-ए-खदीजातुल कुबरा में शुक्रवार की नमाज़ के दौरान हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 69 लोग मारे गए, जबकि 169 से ज़्यादा घायल हो गए.

पाकिस्तानी अखबार DAWN के अनुसार, विस्फोट नमाज के तुरंत बाद हुआ और मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई गई है.

यह भी पढ़ें- इस्लामाबाद की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका, हमलावर ने खुद को उड़ाया, 69 लोगों की मौत, 169 घायल

हमलावर गेट पर ही हुआ था बेनकाब 

DAWN की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर को इमामबारगाह के मुख्य गेट पर रोक लिया गया था, जिसके बाद उसने वहीं विस्फोट कर दिया. धमाके के बाद मस्जिद के अंदर और गेट के पास कई शव पड़े दिखाई दिए, जबकि घायलों को आसपास के लोग अपनी गाड़ियों में अस्पताल लेकर गए. बताया गया कि रेस्क्यू की पहली गाड़ी करीब 40 मिनट बाद पहुंची.

Advertisement

इस्लामाबाद बम ब्लास्ट के चश्मदीद.
Photo Credit: AP

चश्मदीदों ने बताया- नमाज के दौरान गोलियों की आवाज आई

DAWN से बात करते हुए एक चश्मदीद मुहम्मद काजिम (52) ने कहा कि पहली रकअत के सज्दे के दौरान ही गोलियों की आवाज सुनाई दी और कुछ ही सेकंड बाद तेज धमाका हुआ. एक अन्य चश्मदीद सैयद अश्फाक ने बताया कि उन्होंने 6-7 गोलियां चलने की आवाज सुनी. उनके अनुसार, हमलावरों ने पहले सुरक्षा गार्डों को निशाना बनाया और फिर एक आत्मघाती हमलावर मुख्य हॉल तक पहुंच गया. उन्होंने बताया कि अंदर मौजूद 22 वर्षीय औन अब्बास ने हमलावर को रोकने की कोशिश की, लेकिन धमाके में उनकी भी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- पाक में शियाओं पर हमले का खूनी है इतिहास, देखें: कब-कब बने निशाना

हमलावर की पहचान, ISIS से संबंध का शक

DAWN के सूत्रों के मुताबिक, घटना स्थल से मिला हमलावर का सिर जांचकर्ताओं को मिला है, जिसके आधार पर उसकी पहचान पेशावर के गंज इलाके के निवासी के रूप में हुई है. जांच एजेंसियों ने बताया कि हमलावर के आतंकी संगठन ISIS से जुड़े होने और कई बार अफगानिस्तान आने‑जाने के प्रमाण मिले हैं.

Advertisement

पेशावर पुलिस को उसके परिवार से पूछताछ करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि इलाके की जियो‑फेंसिंग भी की जा रही है. कई संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापे भी जारी हैं.

IGP इस्लामाबाद का चचेरा भाई भी मारा गया

हमले में इस्लामाबाद के आईजीपी सैयद अली नासिर रिजवी का 33 वर्षीय चचेरा भाई सैयद हसन अली भी मारा गया. उनके पिता, रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर सैयद महमूद अली, घायल हुए हैं. उनके दोस्त इकरामुल्लाह ने बताया कि हसन अली अपने पिता को बचाने की कोशिश में मारे गए. 

Featured Video Of The Day
VIDEO: पत्नी के फोन में क्या दिखा कि दहशत में आ गया पति, तुरंत छोड़ दी बीवी