- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला और ईरान को लेकर एक बार फिर वही पुराने तेवर दिखाए हैं
- ट्रंप ने अपने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वेनेजुएला एक घंटे और ईरान एक सप्ताह में समाप्त हो गया
- ट्रंप ने ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होने की बात दोहराई और होर्मुज खुलने के लिए अपनी पीठ थपथपाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से सख्त तेवर दिखाए हैं. ट्रंप ने अपनी पीठ थपथपाते हुए कहा कि 1 घंटे में वेनेजुएला खत्म हो गया और एक हफ्ते में ईरान खत्म हो गया. ट्रंप के वही पुराने तेवर ऐसे समय में देखने को मिले हैं जब ईरान के सर्वोच्च लीडर रहे अयातुल्ला खामेनेई का अंतिम संस्कार होने जा रहा है. बता दें कि अमेरिका और इजरायली हमलों में जान गंवाने वाले अयातुल्लाह अली खामेनेई के पार्थिव शरीर के लिए विदाई समारोह और प्रार्थना सभा तेहरान के ग्रैंड मोसाला में 4 और 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी, और जनाजा जूलुस 6 जुलाई को निकलेगा.
वेनेजुएला रेड्स पर ट्रंप ने थपथपाई अपनी सेना की पीठ
ट्रंप ने वेनेजुएला रेड्स पर अपनी सेना की तारीफ करते हुए कहा कि ये दुनिया के इतिहास की सबसे बेहतरीन मिलिट्री रेड्स में से एक थी. बता दें कि अमेरिकी सेना ने जनवरी 2026 में वेनेजुएला पर ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व चलाकर हवाई हमलों के बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को उनके आवास से बंदी बना लिया था. ट्रंप की सेना उनको मादक पदार्थों की तस्करी के मुकदमे के लिए अमेरिका ले गई थी.
ईरान के पास परमाणु हथियार कभी नहीं होगा
देश के नागरिकों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि हमने पिछले हफ्ते ईरान के साथ टकराव खत्म करने और, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह खोलने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. ऐसा पहले कोई भी राष्ट्रपति नहीं कर सका. उन्होंने ये भी दोहराया कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा.
मीनाब में हमला किसने किया ते साफ नहीं
बुधवार को अमेरिकी नागरिकों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने इस बात पर भी शक जताया कि क्या वाकई ईरान के मीनाब में गर्ल्स स्कूल पर हुए हमले के लिए अमेरिकी सेना जिम्मेदार थी. जबकि ईरान ने इसके लिए अमेरिकी सेना को जिम्मेदार ठहराया था.ट्रंप ने कहा कि ये साफ नहीं है कि मीनाब में हमला किसने किया. उन्होंने कहा कि हर तरफ मिसाइलें उड़ रही थीं. किसी ने कहा कि ये अमेरिकी मिसाइलें थीं. ये हो सकता है कि यह हमारी मिसाइलें न हों. मैंने ऐसा कुछ नहीं देखा जिससे मुझे इस बात पर यकीन हो कि यह हमारी मिसाइल थी.
ये भी पढ़ें-ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को भेजा बुलावा