Trump Dinner Firing: ट्रंप की सिक्योरिटी कैसे होती है? क्यों टूट गया दुनिया का सबसे मजबूत सुरक्षा चक्र

दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के सर्वोच्च पद पर आसीन राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त होती है. इस समय के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सिक्योरिटी और ज्यादा सख्त है, क्योंकि 2024 में चुनाव प्रचार के दौरान उन पर गोली चली थी. जिसके बाद उनकी सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. लेकिन आज की घटना ने ट्रंप की सुरक्षा के अभेद्य घेरे को तोड़ दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Donald Trump Security: ट्रंप की कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान फायरिंग, हमलावर गिरफ्तार.
वाशिंगटन डीसी:

Trump Dinner Firing: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में चूक की बड़ी घटना सामने आई है. राजधानी वॉशिंगटन के हिल्टन होटल व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान फायरिंग की घटना हुई. उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस होटल हिल्टन में मौजूद थे. तभी होटल में फायरिंग हुई. जिससे अफरातफरी मच गई. हालांकि  ट्रंप और उनके साथ मौजूद अन्य लोग सुरक्षित है. इसकी जानकारी ट्रंप ने खुद ट्रूथ सोशल पर किए पोस्ट में दी है. बताया गया कि फायरिंग की घटना डिनर हॉल के ऊपर स्थित लॉबी एरिया में हुई.

हमलावर को किया गया गिरफ्तार

फायरिंग  के तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस के निर्देश पर कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों को टेबल के नीचे झुकने को कहा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारी हथियारों से लैस सुरक्षा कर्मी तुरंत स्टेज पर पहुंच गए और पूरे कार्यक्रम स्थल को सुरक्षित किया. वहां गोली चलाने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ट्रंप की सुरक्षा में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक

शुरुआती जानकारी के अनुसार ट्रंप की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक के पीछे पूरी होटल में उतनी सख्ती नहीं होने को बताया जा रहा है. रिपोर्टस के अनुसार जिस बॉलरूम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मौजूद थे, वहां बेहद कड़ी सुरक्षा थी. लेकिन होटल के बाकी हिस्सों में खासकर लॉबी और पब्लिक एरिया में उतनी सख्ती नहीं थी. सिक्योरिटी का यह गैप इस घटना की सबसे बड़ी वजह बनकर सामने आया.

Advertisement


यह भी पढ़ें - पत्रकारों संग था डिनर, अचानक चलने लगीं ताबड़तोड़ गोलियां, कैसे पत्नी संग सुरक्षित निकले ट्रंप, VIDEO

Advertisement

ट्रंप की सिक्योरिटी कैसे होती है

दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के सर्वोच्च पद पर आसीन राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त होती है. इस समय के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सिक्योरिटी और ज्यादा सख्त है, क्योंकि 2024 में चुनाव प्रचार के दौरान उन पर गोली चली थी. जिसके बाद उनकी सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. 

मल्टी लेयर अभेद्य घेरे में रहते हैं ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप को यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस (USSS) की मल्टी-लेयर सैन्य-ग्रेड सुरक्षा मिलती है. उनकी सुरक्षा के अभेद्य घेरे में 300 से अधिक प्रशिक्षित कमांडो, काउंटर-स्निपर, और खुफिया एजेंसियां शामिल हैं, जो व्हाइट हाउस के अंदर और बाहर उनके हर मूवमेंट को कवर करती हैं. 

ट्रंप की सुरक्षा की मुख्य विशेषताएं

  • यूएस सीक्रेट सर्विस (USSS): राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 7000 से अधिक एजेंटों की टीम, जिसमें विशेष प्रेसिडेंशियल प्रोटेक्टिव डिवीजन शामिल है.
  • मल्टी-लेयर सुरक्षा: इसमें 300+ एजेंट (पास के घेरे में), काउंटर-असाल्ट टीम, और भारी हथियारों से लैस टीम शामिल होती है.
  • विशेष सुरक्षा: पूर्व राष्ट्रपति के रूप में भी, उन्हें सीक्रेट सर्विस द्वारा हाई-लेवल सुरक्षा मिलती है.
  • सुरक्षा तकनीक: राष्ट्रपति के काफिले (Motorcade) के साथ ही उन्नत संचार और डिफेंस सिस्टम हमेशा अलर्ट पर रहता है.

ट्रंप की सुरक्षा में चूक की घटनाएं

  1. 13 जुलाई 2024 (पेंसिल्वेनिया): ट्रंप की सुरक्षा में चूक की पहली घटना13 जुलाई 2024 को हुई थी. हालांकि तब वो अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं थे. उस समय वो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और तब के राष्ट्रपति चुनाव के प्रबल उम्मीदवार थे. तब उनकी एक चुनावी रैली में गोली चली थी. बटलर में एक रैली में थॉमस मैथ्यू क्रुक्स नामक एक हमलावर ने उन पर गोली चलाई. इसमें ट्रंप घायल हुए, एक दर्शक की मौत हो गई, और सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को मार गिराया.
  2. 15 सितंबर 2024 (फ्लोरिडा): वेस्ट पाम बीच में ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में खेल रहे थे, तब पास की झाड़ियों से गोलीबारी हुई. सुरक्षाबलों ने रयान वेस्ले राउत को पकड़ा, जो कथित तौर पर उन पर हमला करने की योजना बना रहा था.
  3. 26 अप्रैल 2026, (वाशिंगटन): ट्रंप की सुरक्षा में चूक की दूसरी घटना आज हुई है. जब वो वाशिंगटन DC के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान कथित तौर पर अंधाधुंध गोलीबारी हुई है. इसके बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने वहां मौजूद डोनाल्ड ट्रंप को तुरंत स्टेज से उतार दिया. इसके अलावा वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस और ट्रंप के कैबिनेट के सदस्य भी वहां मौजूद थे. 

ट्रंप का पोस्ट- 'सभी लोग सुरक्षित, आधे घंटे में करूंगा प्रेस कॉफ्रेंस'

वाशिंगटन  के होटल में फायरिंग की घटना के बाद ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा- "कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने प्रोटोकॉल के अनुसार हमसे परिसर छोड़ने का अनुरोध किया है, जिसका हम तुरंत पालन करेंगे. मैं 30 मिनट में व्हाइट हाउस के प्रेस ब्रीफिंग रूम से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा. फर्स्ट लेडी, उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं. हम आधे घंटे में आपसे बात करेंगे. मैंने इस कार्यक्रम के प्रभारी सभी प्रतिनिधियों से बात कर ली है, और हम 30 दिनों के भीतर इसे फिर से निर्धारित करेंगे."

यह भी पढ़ें - वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में अंधाधुंध फायरिंग, ट्रंप को सुरक्षित निकाला गया ; हिरासत में हमलावर

Featured Video Of The Day
NDTV Yuva 2026 | 'मैं रहूं या कोई और...' वर्ल्ड नम्बर-1 बनने पर रेसलर Sujeet Kalkal ने क्या कहा?