चीन में क्या चरम पर है भ्रष्टाचार? फिर टॉप जनरल जांच के घेरे में, क्या 'अपनों' को ही निपटा रहे शी?

2024 में भी चीन के पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू को रिश्वतखोरी सहित कई अपराधों के आरोप में पद से हटाए जाने के बाद कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • झांग यूक्सिया चीन के शीर्ष रैंक वाले जनरल हैं और कम्युनिस्ट पार्टी के शक्तिशाली पोलित ब्यूरो के सदस्य भी हैं
  • लियू जेनली कम्युनिस्ट पार्टी के संयुक्त स्टाफ विभाग के चीफ ऑफ स्टाफ हैं, जो युद्ध योजना की देखरेख करते हैं
  • शी जिनपिंग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है, जिसमें कई उच्च सैन्य अधिकारियों की जांच हो रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

चीन ने शनिवार को घोषणा की कि उसके शक्तिशाली केंद्रीय सैन्य आयोग (CMC) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और एक अन्य उच्च पदस्थ अधिकारी पर अनुशासन के गंभीर उल्लंघन के संदेह में जांच चल रही है. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सत्ता में आने के बाद से पार्टी और राज्य के सभी स्तरों पर भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के व्यापक अभियान की दिशा में ये सबसे नई कार्रवाई है.

कौन हैं जनरल

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "समीक्षा के बाद... झांग यूक्सिया और लियू जेनली के खिलाफ जांच शुरू करने का निर्णय लिया गया है." मंत्रालय ने कहा कि दोनों व्यक्तियों पर अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन का संदेह है.

75 वर्षीय झांग यूक्सिया, चीन के सर्वोच्च रैंक वाले जनरल हैं और वे कम्युनिस्ट कमेटी (सीएमसी) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं. वे शक्तिशाली पोलित ब्यूरो के भी सदस्य हैं, जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का 24 सदस्यीय कार्यकारी निकाय है. वे उपाध्यक्ष का पद झांग शेंगमिन के साथ साझा करते हैं, जो बीजिंग के गुप्त रॉकेट बल में जनरल हैं.

झांग यूक्सिया

झांग शेंगमिन को अक्टूबर में इस पद पर पदोन्नत किया गया था, जब बीजिंग ने एक और व्यापक भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में उनके पूर्ववर्ती को निष्कासित कर दिया था. दोनों जनरल शी जिनपिंग से नीचे रैंक के हैं, जो 2012 से सीएमसी के अध्यक्ष हैं.

लियू कौन हैं

61 वर्षीय लियू, कम्युनिस्ट पार्टी (सीएमसी) के संयुक्त स्टाफ विभाग के चीफ ऑफ स्टाफ हैं, जो युद्ध योजना की देखरेख करता है.  इस सप्ताह उस समय जांच की अफवाहें फैलने लगीं जब झांग यूक्सिया और लियू राष्ट्रपति शी की अध्यक्षता में आयोजित एक आधिकारिक बैठक में अनुपस्थित दिखे. वहीं इस बैठक में सीएमसी के दूसरे सबसे वरिष्ठ उपाध्यक्ष झांग शेंगमिन उपस्थित थे.

क्या कुर्सी बचा रहे शी

शी ने भ्रष्टाचार को कम्युनिस्ट पार्टी के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है और कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई गंभीर और जटिल बनी हुई है. इस नीति के समर्थकों का कहना है कि यह स्वच्छ शासन को बढ़ावा देती है, जबकि अन्य का कहना है कि यह शी के लिए राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को हटाने का एक जरिया भी है.  अक्टूबर में, चीन ने नौ सैन्य अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच शुरू करने की घोषणा की थी. इन जांचों के तहत, रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने दो शीर्ष जनरलों को सेना से निष्कासित कर दिया है.

Advertisement

इनमें हे वेइडोंग भी एक थे, जो पूर्व में कम्युनिस्ट पार्टी के दूसरे सबसे बड़े उपाध्यक्ष थे. वहीं दूसरे मियाओ हुआ थे, जो सेना के राजनीतिक कार्य विभाग के पूर्व प्रमुख थे. 2024 में भी चीन के पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू को रिश्वतखोरी सहित कई अपराधों के आरोप में पद से हटाए जाने के बाद कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था.  ली के पूर्ववर्ती, वेई फेंगहे को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था और उन पर भ्रष्टाचार के आरोप में अभियोजकों को सौंप दिया गया था.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Did Iran trap Donald Trump? | Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon