कनाडा से अमेरिका आया टूरिस्ट, 40 बीयर पीकर जानवर के साथ की ऐसी हरकत, CCTV में कैद हो गया कांड

अमेरिका के लास वेगास शहर घूमने आए कनाडा के टूरिस्ट मिशेल फेयरबार्न अपनी हरकतों की वजह से दोषी करार दिया गया है. उसे पांच साल की सजा हो सकती है. मार्च में अपनी गिरफ्तारी के बाद से फेयरबार्न अमेरिका से बाहर नहीं जा पाया है. वह लास वेगास में नजरबंद (हाउस अरेस्ट) है, और दिसंबर में उसे सजा सुनाए जाने की सुनवाई होनी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लास वेगास में फ्लेमिंगो चुराने के बाद पर्यटक दोषी पाया गया (फोटो- सीसीटीवी फुटेज)

Viral Video: शराब के नशे में इंसान कुछ भी करने लगता है या असल में उसका असली चेहरा सामने आ जाता है? अमेरिका में आए एक मामले ने इस सवाल को फिर से खड़ा कर दिया है. अमेरिका घूमने आए कनाडा के एक टूरिस्ट को जानवरों के प्रति क्रूरता का दोषी पाया गया है. उसने शराब के नशे में धुत होकर लास वेगास में एक फ्लेमिंगो को उसके बाड़े से निकाला और अपने होटल के कमरे में ले आया. इसका वीडियो वायरल है और सब यही सवाल कर रहे हैं कि इस इंसान में इंसानियत नाम की चीज है भी या नहीं.

क्या है पूरा मामला?

अमेरिका के इस शहर को इंटरटेनमेंट कैपिटल ऑफ वर्ल्ड कहते हैं. लोग अमूमन यहां पार्टी करने की हाते हैं. लेकिन यहां आए कनाडा के टूरिस्ट मिशेल फेयरबार्न ने कुछ और ही करने की ठानी. मार्च में उसने 'फ्लेमिंगो लास वेगास होटल एंड कैसीनो' से 'पीची' नाम के एक चिली फ्लेमिंगो को उठा लिया था.

अब उसके मुकदमे के दौरान इस पूरे कांड का वीडियो दिखाया गया. इसमें मिशेल फेयरबार्न मुस्कुराते हुए पक्षी की गर्दन पकड़े हुए लिफ्ट से अपने कमरे की ओर जाते दिख रहे हैं. उन्होंने गवाही दी कि इस घटना से पहले उन्होंने 30 से 40 बीयर पी रखी थीं. उन्होंने कहा कि उनका मकसद जानवर को नुकसान पहुंचाना नहीं था. लेकिन अब उनकी हरकत के लिए उन्हें लगभग पांच साल की जेल हो सकती है.

Advertisement

दर्द में कराह रहा था फ्लेमिंगो

जानवरों के विशेषज्ञों ने गवाही दी कि फेयरबार्न की इस हरकत की वजह से फ्लेमिंगो के पंख उखड़ गए थे और उसका काफी खून बह गया था. फेयरबार्न के वकील ने कहा कि उनका मकसद सिर्फ एक प्रैंक करना था, और उन्होंने गलत फैसलों के लिए शराब के नशे को जिम्मेदार ठहराया. फेयरबार्न के वकील जोश टॉमशेक ने कहा, "उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था, बाड़े के अंदर नहीं जाना चाहिए था, पक्षी को छूना नहीं चाहिए था और पीची को अपने साथ अंदर नहीं ले जाना चाहिए था... सच तो यह है कि मिच नशे में थे. मिच ने बेवकूफी की. उन्होंने गलत फैसले लिए."

अमेरिका छोड़ने की इजाजत नहीं

अपने बचाव में गवाही देते हुए, 34 साल के फेयरबार्न ने कहा कि उसे पक्षी को ले जाना फनी लगा. उसने बताया कि वह पूरी रात जागकर शराब पीता रहा था और अभी-अभी एक दोस्त से फोन पर बात खत्म की थी, तभी उसने उस पक्षी को लेकर भाग जाने का फैसला किया. कोर्ट की जूरी को उसे जानवरों के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर और कम गंभीर अपराधों का दोषी ठहराने में लगभग पांच घंटे लगे. अपनी गिरफ्तारी के बाद से फेयरबार्न अमेरिका से बाहर नहीं जा पाया है. वह लास वेगास में नजरबंद (हाउस अरेस्ट) है, और दिसंबर में उसे सजा सुनाए जाने की सुनवाई होनी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: स्वर्ग जाने के नाम पर बच्चों को भूखा मारने वाला धर्मगुरु, जंगल में मिली 400 लाशें, कहानी झकझोर देगी

Featured Video Of The Day
टाइगर पर फायरिंग केस में दिल्ली से 4 लोगों को पुलिस ने पकड़ा

Topics mentioned in this article
Flamingo
Viral Video
Viral News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं