धमाकों की आवाजें, धुएं का गुबार... दुबई में ईरान का हमला

संयुक्‍त अरब अमीरात के दुबई पर एक बार फिर ईरान ने अपनी मिसाइलों से हमला बोला है. दुबई का सेंट्रल इलाका धमाकों से गूंज उठा. हमले के बाद धुएं का गुबार उठता देखा गया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान लगातार दुबई को निशाना बना रहा है. शुक्रवार को एक बार फिर ईरान ने दुबई को निशाना बनाया.
  • दुबई का सेंट्रल इलाका धमाकों से गूंज उठा. साथ ही इलाके से धुएं का गुबार उठता देखा गया है.
  • दुबई मीडिया ऑफिस ने बताया कि इंटरसेप्‍शन के दौरान गिरे मलबे से एक इमारत को मामूली नुकसान हुआ है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान और इजरायल का युद्ध हर गुजरते वक्‍त के साथ तेज होता जा रहा है. ईरान, इजरायल के साथ ही मिडिल ईस्‍ट के देशों को लगातार निशाना बना रहा है. खासतौर पर संयुक्‍त अरब अमीरात के दुबई पर एक बार फिर ईरान ने हमला बोला है. इसके बाद दुबई का सेंट्रल इलाका धमाकों से गूंज उठा. हमले के बाद इलाके से धुएं का गुबार उठता देखा गया है.  

न्‍यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, शुक्रवार को दुबई में भीषण धमाके सुने गए. इसके कारण इमारतें हिल उठी और मिडिल ईस्‍ट के इस फाइनेंशियल हब के एक केंद्रीय इलाके में धुएं का एक बड़ा गुबार देखने को मिला. 

किसी के घायल होने की खबर नहीं: दुबई मीडिया ऑफिस

दुबई मीडिया ऑफिस ने बताया कि इंटरसेप्‍शन के दौरान गिरे मलबे के कारण मध्य दुबई में एक इमारत के बाहरी हिस्से को मामूली नुकसान हुआ है. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस दौरान कोई भी घायल नहीं हुआ है.  

Advertisement

एक्‍स पर एक पोस्ट में लिखा, "अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सफल इंटरसेप्‍शन के दौरान गिरे मलबे के कारण मध्य दुबई में एक इमारत के बाहरी हिस्से में मामूली नुकसान हुआ है. किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है."

Advertisement

शेख जायद रोड की ओर से सुने गए सायरन

एएफपी संवाददाता ने इमारत को हिलते हुए महसूस किया और एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई. साथ ही शहर की मुख्य सड़क शेख जायद रोड की ओर से सायरन की आवाजें भी सुनी गई.  

दुबई को लगातार निशाना बना रहा ईरान

इससे पहले, ईरान द्वारा आर्थिक संस्थानों पर हमला करने की धमकी के बाद गुरुवार को दुबई के वित्तीय जिले के पास एक ड्रोन गिर गया, जिसके चलते कुछ कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. 

मिडिल ईस्‍ट में छिड़े युद्ध के दौरान संयुक्त अरब अमीरात ईरान के लगातार हमलों का शिकार रहा है. दुनिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट में से एक दुबई के एयरपोर्ट सहित बंदरगाह और पाम जुमेराह सहित लग्‍जरी रियल एस्‍टेट को बार-बार निशाना बनाया गया है. 

Featured Video Of The Day
Vikramjit Sahni Quits AAP: AAP छोड़ BJP में शामिल होने वाले विक्रमजीत सिंह का बड़ा बयान | BJP | NDTV
Topics mentioned in this article