पहले दोस्ती, फिर अश्वील फोटो-वीडियो... अमेरिका में बच्चों का यौन शोषण करने वाला बांग्लादेशी चढ़ा FBI के हत्थे

बांग्लादेशी नागरिक पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी बनाने और फैलाने की साजिश, साइबर स्टॉकिंग, पहचान चोरी और वायर फ्रॉड समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. अगर अदालत में दोष साबित हो जाता है तो उसे 20 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बच्चों का यौन शोषण करने वाला गिरफ्तार.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिका की FBI ने मलेशिया से बांग्लादेशी नागरिक ज़ोबैदुल अमीन को ऑनलाइन बाल यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया
  • ज़ोबैदुल अमीन ने इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के माध्यम से नाबालिगों को दोस्त बनाकर अश्लील फोटो और वीडियो बनवाए
  • आरोपी पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी, साइबर स्टॉकिंग, पहचान चोरी और वायर फ्रॉड जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वॉशिंगटन:

अमेरिका में सैकड़ों बच्चों का यौन शोषण करने वाला बांग्लादेशी नागरिक अब FBI के हत्थे चढ़ गया है. अमेरिकी जांच एजेंसी ने आरोपी शख्स को मलेशिया से धर दबोचा है. अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सेक्सटॉर्शन मामले में बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर अमेरिका लाया गया है. उस पर दुनिया भर में सैकड़ों नाबालिगों का यौन शोषण करने का आरोप है.

ये भी पढ़ें- ईरान के मिसाइल हमलों से दहला इजरायल, कुर्द लड़ाकों को मिला ट्रंप का सपोर्ट- जंग के 10 बड़े अपडेट

ऐसे नाबालिगों को बनाता था निशाना

अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक 28 साल के ज़ोबैदुल अमीन को Anchorage की अदालत में पेश किया जाना है. उस पर साल 2022 में ही अमेरिका में मामला दर्ज किया गया था. जांच में सामने आया कि अमीन Instagram और Snapchat जैसे सोशल मीडिया ऐप का इस्तेमाल करके नाबालिगों को निशाना बनाता था. वह पहले उनसे दोस्ती करता था और फिर दबाव बनाकर उनसे अश्लील फोटो और वीडियो बनवाता था.

ऑनलाइन कर रहा था नाबालिगों का यौन शोषण

अमेरिकी एजेंसियों के मुताबिक यह मामला बेहद बड़ा है. इसे अमेरिका में अब तक सामने आए सबसे बड़े ऑनलाइन बाल यौन शोषण मामलों में से एक माना जा रहा है. दरअसल आरोपी पिछले कुछ सालों से मलेशिया में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था. 2022 में मलेशिया में उस पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े 13 मामले दर्ज किए गए थे. इसके बाद से अमेरिकी एजेंसियां और मलेशियाई पुलिस मिलकर इस केस पर काम कर रही थीं. आखिरकार 4 मार्च 2026 को एफबीआई उसे मलेशिया से अमेरिका लेकर पहुंची.

Advertisement

बच्चों संग अपराध करने वाले कानून से नहीं बच सकते

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पामेला बोंडी ने कहा कि यह कार्रवाई दिखाती है कि बच्चों के साथ अपराध करने वाले लोग चाहे दुनिया में कहीं भी छिपे हों, कानून से बच नहीं सकते. आरोपी पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी बनाने और फैलाने की साजिश, साइबर स्टॉकिंग, पहचान चोरी और वायर फ्रॉड समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. अगर अदालत में दोष साबित हो जाता है तो उसे 20 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है. इस पूरे मामले की जांच U.S. Department of Justice और एफबीआई की चाइल्ड एक्सप्लॉइटेशन टास्क फोर्स कर रही है, जिसमें अमेरिका और मलेशिया की कई एजेंसियां भी शामिल हैं.

Featured Video Of The Day
LPG Cylinder News: तेल-गैस पर बहस के बीच Anurag Bhadauria ने क्यों मांगी माफी? | Sawaal India Ka