20 days ago

Bangladesh PM Oath Ceremony LIVE Updates: बांग्लादेश के आम चुनावों में अपनी पार्टी BNP को शानदार जीत दिलाने के बाद आज तारिक रहमान ने देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में  शपथ ली. भारतीय समयानुसार शाम के 4.30 बजे उन्हें पीएम पद की शपथ दिलाई गई. उनकी कैबिनेट में कुल 25 मंत्री होंगे, जिनमें से दो अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं. इसके अलावा सरकार में 24 राज्य मंत्री भी होंगे. तारिक रहमान और उनकी कैबिनेट बांग्लादेश के संसद परिसर के साउथ प्लाजा में शपथ ले रही है.

13वें आम चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी सांसदों ने समयानुसार सुबह 10 बजे जातीय संसद भवन के शपथ कक्ष में शपथ ली. इसमें तारिक रहमान भी एक सांसद के रूप में शपथ लेने वालों में शामिल थे.

बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कर रहे हैं और वो इसके लिए ढाका आज ही पहुंचे. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के सचिव (द्विपक्षीय) डॉ. मोहम्मद नजरूल इस्लाम और भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्ला ने उनका ढाका एयरपोर्ट पर स्वागत किया. ह

Feb 17, 2026 20:49 (IST)

तारिक रहमान को नये चेहरों पर भरोसा

बांग्लादेश सरकार के नये मंत्रिमंडल में सभी 24 राज्य मंत्री नए नियुक्त किए गए हैं, और 25 पूर्ण मंत्रियों में से 16 पहली बार इस पद पर आसीन हैं.

Feb 17, 2026 19:45 (IST)

भारत दौरे के लिए तारिक रहमान को पीएम मोदी ने आमंत्रित किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ समारोह में भाग लेने गए हैं. शपथ समारोह के बाद ओम बिरला ने तारिक रहमान को पीएम मोदी का पत्र सौंपा. इस पत्र में बधाई देने के साथ ही पीएम मोदी ने तारिक रहमान को परिवार सहित भारत आने का निमंत्रण भेजा है. 

Feb 17, 2026 19:29 (IST)

सरकार बनते ही लगे आरोप

नेशनल सिटीजन पार्टी के संयोजक और सांसद नाहिद इस्लाम ने आज आरोप लगाया कि खलीलुर रहमान को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से "चुनाव में धांधली, नतीजों में हेरफेर और संवैधानिक सुधारों से जुड़ी जटिलताओं" के आरोप सार्वजनिक हो गए हैं. 

Feb 17, 2026 19:28 (IST)

रहमान के सांसदों ने ड्यूटी फ्री कार और सरकारी प्लॉट्स लेने से किया इनकार

बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (BNP) के नवनिर्वाचित सांसदों ने ड्यूटी फ्री कार और सरकारी प्लॉट्स स्वीकार नहीं करने का निर्णय लिया है. यह निर्णय मंगलवार को सुबह 11:30 बजे के बाद हुई संसदीय दल की बैठक में लिया गया. 

Feb 17, 2026 16:34 (IST)

तारिक रहमान के मंत्रियों की सूची

तारिक रहमान के साथ शपल लेने वाले मंत्रियों में मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, अमीर खसरू महमूद चौधरी, सलाहुद्दीन अहमद, इक़बाल हसन महमूद टुकू, हाफिज उद्दीन अहमद बीर बिक्रम, अबू जफर एमडी जाहिद हुसैन, अब्दुल अवल मिंटू, काजी शाह मोफज्जल हुसैन कैकोबाद, मिजानुर रहमान मीनू, निताई रॉय चौधरी, खंडाकर अब्दुल मुक्तदिर, अरिफुल हक चौधरी, जहीर उद्दीन स्वपन, अफरोजा खानम रीटा, एमडी शाहिद उद्दीन चौधरी एनी, असदुल हबीब दुलु, एमडी असदुज्जमान, जकारिया ताहिर, दीपेन दीवान, एएनएम एहसानुल हक मिलन, सरदार एमडी सकावत हुसैन, फकीर महबूब अनम, शेख रोबिउल आलम, मोहम्मद अमीन उर ​​रशीद, और खलीलुर रहमान का नाम शामिल हैं.

Feb 17, 2026 15:47 (IST)

25 मंत्रियों और 24 राज्य मंत्रियों को मनोनीत किया

द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बीएनपी ने पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल के लिए 25 मंत्रियों और 24 राज्य मंत्रियों को मनोनीत किया है.

Advertisement
Feb 17, 2026 15:46 (IST)

तारिक रहमाने पीएम पद की शपथ ली

बांग्लादेश में तारिक रहमान ने पीएम पद की शपथ ली.

Feb 17, 2026 14:41 (IST)

Bangladesh PM Oath Ceremony LIVE Updates: रहमान सरकार में 24 राज्य मंत्री होंगे

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार तारिक रहमान सरकार में राज्य मंत्री के लिए 24 नामांकित व्यक्ति हैं: एम रशीदुज्जमां मिल्लत, अनिंद्य इस्लाम अमित, एमडी शरीफुल आलम, शमा ओबैद इस्लाम, सुल्तान सलाहुद्दीन टुकू, बैरिस्टर कैसर कमाल, फरहाद हुसैन आजाद, एमडी अमीनुल हक (टेक्नोक्रेट), मीर मोहम्मद हेलाल उद्दीन, हबीबुर रशीद, एमडी राजीब अहसन, एमडी अब्दुल बारी, मीर शाहे आलम, जोनायद अब्दुर रहीम साकी, इशराक़ हुसैन, फ़रज़ाना शर्मिन, शेख फ़रीदुल इस्लाम, नुरुल हक नूर, यासर खान चौधरी, एम इकबाल हुसैन, एमए मुहिथ, अहमद सोहेल मंजूर, बॉबी हज्जाज और अली नेवाज़ महमूद खैयाम 

Advertisement
Feb 17, 2026 14:38 (IST)

Bangladesh PM Oath Ceremony LIVE Updates: रहमान की कैबिनेट में दो अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं को जगह

बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने वाले तारिक रहमान की कैबिनेट में दो अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं को जगह दी गई है. 25 सांसद मंत्री पद की शपथ लेंगे. इनमें निताई रॉय चौधरी का नाम भी शामिल है. हालांकि पहले चर्चा थी कि चौधरी के समधी और अहम महकमों के मंत्री रह चुके गोयेश्वर चंद्र रॉय को जगह मिलेगी. वहीं दूसरे अल्पसंख्यक नेता का नाम दीपेन दीवान है. दीपेन दीवान बौद्ध बहुल चकमा जातीय अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं. हालांकि, उनकी धार्मिक पहचान को लेकर स्थिति साफ नहीं है और कई लोग उन्हें हिंदू बताते हैं.

Feb 17, 2026 14:27 (IST)

Bangladesh PM Oath Ceremony LIVE Updates: तारिक रहमान की सरकार में मंत्री बनेंगे यह 25 चेहरे

तारिक रहमान की कैबिनेट में मंत्री पद के लिए 25 उम्मीदवार हैं: मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, अमीर खोशरू महमूद चौधरी, सलाहुद्दीन अहमद, इकबाल हसन महमूद, मेजर (सेवानिवृत्त) हाफिज उद्दीन अहमद बीर बिक्रम, अबू जाफर एमडी जाहिद हुसैन, डॉ. खलीलुर रहमान (टेक्नोक्रेट), अब्दुल अवल मिंटू, काजी शाह मोफज्जल हुसैन कैकोबाद, मिजानुर रहमान मीनू, निताई रॉय चौधरी, खंडाकर अब्दुल मुक्तदिर, अरिफुल हक चौधरी, जहीर उद्दीन स्वपोन, मोहम्मद अमीन उर ​​राशिद (टेक्नोक्रेट), अफरोजा खानम रीता, शाहिद उद्दीन चौधरी एनी, असदुल हबीब डुलु, मोहम्मद असदुज्जमान, जकारिया ताहेर, दीपेन दीवान, एएनएम एहसानुल हक मिलन, सरदार मोहम्मद सखावत हुसैन, फकीर महबूब अनम और शेख रबीउल आलम.

मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डॉ. खलीलुर्रहमान भी तारिक रहमान के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेंगे.

Advertisement
Feb 17, 2026 13:15 (IST)

Bangladesh PM Oath Ceremony LIVE Updates: ओम बिरला ढाका पहुंचे

लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला तारिक रहमान की सरकार के शपथग्रहण में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए ढाका पहुंच गए हैं. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के सचिव (द्विपक्षीय) डॉ. मोहम्मद नजरूल इस्लाम और भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्ला ने उनका स्वागत किया.

Feb 17, 2026 12:38 (IST)

Bangladesh PM Oath Ceremony LIVE Updates: नए मंत्रियों के लिए तैयार 47 चमचमाती कार

बांग्लादेश की नई सरकार की कैबिनेट के सदस्यों के लिए सचिवालय में कुल 47 गाड़ियां तैयार रखी गयी हैं. डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार कैबिनेट डिवीजन के अधिकारियों ने कहा कि ड्राइवरों सहित 47 कारों को तैयार रखा गया है. निर्देश के मुताबिक नए मंत्रियों के लिए गाड़ियां भेजी जाएंगी. ड्राइवरों ने कहा कि कारों को सुबह सरकारी परिवहन पूल से लोक प्रशासन मंत्रालय के सामने लाया गया था.

Advertisement
Feb 17, 2026 12:34 (IST)

Bangladesh PM Oath Ceremony LIVE Updates: तारिक रहमान BNP संसदीय दल के नेता चुने गए

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के अध्यक्ष तारिक रहमान को पार्टी ने सर्वसम्मति से संसदीय दल का नेता चुन लिया है. डेली स्टार न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार चुनाव आज दोपहर 12:00 बजे जातीय संसद भवन में नवनिर्वाचित बीएनपी सांसदों की बैठक में हुआ.

Feb 17, 2026 11:58 (IST)

Bangladesh PM Oath Ceremony LIVE Updates: BNP ने ‘संविधान सुधार परिषद’ के सदस्य के रूप में दूसरी शपथ नहीं ली है

बीएनपी ने आम चुनाव के साथ कराए गए जनमत-संग्रह के तहत ‘संविधान सुधार परिषद’ के सदस्य के रूप में दूसरी शपथ लेने से इनकार कर दिया है. यह दूसरी शपथ तथाकथित ‘जुलाई चार्टर’ को लागू करने की प्रतिबद्धता से जुड़ी है, जिसमें संविधान में व्यापक संशोधन का प्रस्ताव रखा गया है. निर्वाचन आयोग के अनुसार, जनमत-संग्रह में 60 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने ‘हां’ में मतदान किया.

बीएनपी की नीति-निर्धारण स्थायी समिति के सदस्य और नवनिर्वाचित सांसद सलाहुद्दीन अहमद ने शपथ ग्रहण से पहले पार्टी सांसदों से कहा कि उन्हें संविधान सुधार परिषद के सदस्य के रूप में निर्वाचित नहीं किया गया है और अभी तक परिषद से संबंधित कोई प्रावधान संविधान में शामिल नहीं किया गया है. पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान की मौजूदगी में उन्होंने कहा, “हममें से कोई भी दूसरी शपथ नहीं लेगा.”

Feb 17, 2026 10:52 (IST)

Bangladesh PM Oath Ceremony LIVE Updates: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में कौन-कौन शामिल होगा?

समारोह में कई जानी-मानी अंतरराष्ट्रीय हस्तियां मौजूद रहेंगी. जिन लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, उनमें भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, भारतीय लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल शामिल हैं. इसके साथ ही नेपाल के विदेश मंत्री बाला नंद शर्मा, श्रीलंका की स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिसा, ब्रिटेन की इंडो-पैसिफिक की अवर सचिव सीमा मल्होत्रा और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइजू भी समारोह में शामिल हो सकते हैं.

Feb 17, 2026 10:44 (IST)

Bangladesh PM Oath Ceremony LIVE Updates: जातीय संसद भवन में सभी सांसदों ने एक साथ ली पद की शपथ

बांग्लादेश के नवनिर्वाचित सांसदों ने आज सुबह 10 बजे (स्थानीय समयानुसार)जातीय संसद भवन में अपने पद की शपथ ली.  शपथ ग्रहण समारोह जातीय संसद भवन के शपथ कक्ष में हुआ और मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने सभी सांसदों को एक साथ पद की शपथ दिलाई.

Feb 17, 2026 10:40 (IST)

Bangladesh PM Oath Ceremony LIVE Updates: बांग्लादेश में शैडो कैबिनेट बनाएगा विपक्ष

एक तरफ तो तारिक रहमान की कैबिनेट शपथ लेने वाली है तो वहीं दूसरी तरफ जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाली विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ने एक शैडो कैबिनेट बनाने का ऐलान कर दिया है. यह समझने के लिए कि आखिर शैडो कैबिनेट क्या होती है, नीचे दिए आर्टिकल लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में तारिक रहमान के हर मंत्री पर नजर, जानें क्या है हार से बौखलाए जमात का 'शैडो कैबिनेट' वाला प्लान

Feb 17, 2026 10:20 (IST)

Bangladesh PM Oath Ceremony LIVE Updates:शपथ लेने के लिए जातीय संसद भवन पहुंचे विजेता उम्मीदवार

नवनिर्वाचित सांसद आज सुबह 9 बजे (स्थानीय समयानुसार) शपथ लेने के लिए जातीय संसद भवन पहुंच गए हैं. शपथ ग्रहण समारोह जातीय संसद भवन के शपथ कक्ष में 10 बजे से शुरू होगा (भारत के हिसाब से 10.30 बजे से). मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन शपथ दिलाएंगे.

Feb 17, 2026 09:01 (IST)

Bangladesh PM Oath Ceremony LIVE Updates: शपथग्रहण में भारत की ओर से शामिल होंगे ओम बिरला

रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे. विदेश सचिव विक्रम मिसरी और लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह के भी बिरला के साथ उपस्थित रहने की संभावना है.

Feb 17, 2026 07:43 (IST)

Bangladesh PM Oath Ceremony LIVE Updates: तारिक रहमान आज बांग्लादेश के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे

बांग्लादेश में आम चुनावों में अपनी पार्टी बीएनपी को शानदार जीत दिलाने के बाद तारिक रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में मंगलवार को पद की शपथ लेंगे. रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने 297 में से 209 सीट जीती, जबकि कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी ने 13वें संसदीय चुनाव में 68 सीट हासिल की हैं. अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था. लंबे समय से चली आ रही एक परंपरा को तोड़ते हुए बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान (60) का शपथ ग्रहण समारोह बंगभवन के बजाय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा.

सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन मंगलवार दोपहर को जातीय संसद (देश का संसद) के साउथ प्लाजा में नये मंत्रिमंडल सदस्यों को शपथ दिलाएंगे. जातीय संसद सचिवालय की सचिव कनीज मौला ने कहा, ‘‘संसद सचिवालय में कल शाम चार बजे नये मंत्रिमंडल सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा.’’

Featured Video Of The Day
US South Korea Military Drill: ईरान के बाद अब नॉर्थ कोरिया के तानाशाह Kim Jong Un की बारी?
Topics mentioned in this article