PM मोदी ने तारिक रहमान से की बात, बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर दी बधाई

बांग्लादेश में लगभग दो दशक बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की सत्ता में वापसी होने जा रही है. तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है. पीएम मोदी ने भी तारिक रहमान को इस जीत के लिए बधाई दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तारिक रहमान और पीएम मोदी.
PTI
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बांग्लादेश की नेशनलिस्ट पार्टी BNP ने चुनाव में बहुमत हासिल कर लगभग दो दशक बाद सत्ता में वापसी की है
  • BNP के नेता तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने की संभावना बढ़ गई है और उन्हें पीएम मोदी ने बधाई दी है
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान से बातचीत कर बांग्लादेश चुनाव में उनकी शानदार जीत पर शुभकामनाएं दीं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) बड़ी जीत हासिल करने जा रही है. अब तक के रुझानों में BNP ने बहुमत हासिल कर लिया है. इसके साथ ही खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना भी लगभग तय हो गया है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को इस जीत के लिए बधाई दी है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि उन्होंने तारिक रहमान से बात कर उन्हें जीत की बधाई दी है.

पीएम मोदी ने X पर पोस्ट किया, 'तारिक रहमान से बात करके बहुत खुशी हुई. मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी. मैंने बांग्लादेश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की उनकी कोशिश के लिए अपनी शुभकामनाएं और समर्थन दिया.'

पीएम मोदी ने आगे लिखा, 'दो करीबी पड़ोसियों के तौर पर, जिनके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ते बहुत गहरे हैं, मैंने दोनों देशों के लोगों की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए भारत के लगातार कमिटमेंट को पक्का किया.'

सीएम ममता ने भी दी बधाई

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी तारिक रहमान को जीत की बधाई दी. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'शुभोनंदन. बांग्लादेश में मेरे सभी भाइयों और बहनों, सभी लोगों को मेरी हार्दिक बधाई. सभी को रमजान मुबारक. इस बड़ी जीत के लिए तारिक भाई और उनकी पार्टी को मेरी बधाई. दुआ है, आप सभी अच्छे और खुश रहें.'

Advertisement

ममता बनर्जी ने उम्मीद जताई कि भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते अच्छे बने रहेंगे. उन्होंने कहा, 'दुआ है कि बांग्लादेश के साथ हमारे रिश्ते हमेशा अच्छे रहें.'

दो दशक बाद BNP की सत्ता में वापसी

BNP लगभग दो दशकों बाद बांग्लादेश की सत्ता में वापसी करने जा रही है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 299 सीटों में से BNP ने अब तक 151 से ज्यादा सीटें जीत ली हैं. उसकी और भी सीटें बढ़ने की उम्मीद है. पाकिस्तान की करीबी माने जाने वाली कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी लगभग 75 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगा दी गई थी. BNP आखिरी बार 2001 से 2006 तक सत्ता में रही थी. तब खालिदा जिया प्रधानमंत्री थीं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
USHA Silai School | सिलाई मशीन से बदली जिंदगी, राज्य-राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान!