बांग्लादेश में बड़ा हादसा, गहरी नदी में गिरी 40 यात्रियों से भरी बस, 23 की मौत, कई लापता

Bangladesh Bus Accident: बस परिवहन नौका पर चढ़ने की कोशिश करते समय नदी में जा गिरी. इस हादसे में 2 महिलाओं और बच्चों समेत 16 लोगों की मौत हो गई. लापता यात्रियों को ढूढने की कोशिश जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बांग्लादेश में बुधवार को एक बड़ा हादसा.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बांग्लादेश में पद्मा नदी में एक बस गिरने से 20 से ज्यादा यात्रियों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं
  • 40 यात्रियों से भरी बस ईद की छुट्टियां मनाकर ढाका वापस लौट रही थी तभी हादसा हो गया
  • सेना, पुलिस, फायर ब्रिगेड और तटरक्षक बल मिलकर राहत कार्य कर रहे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ढाका:

बांग्लादेश में एक बड़ा हादसा हो गया. एक बस गहरी नदी में गिरने से 23 यात्रियों की मौत हो गई. ये बस करीब 40 लोगों को लेकर जा रही थी, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे. जानकारी के मुताबिक, बस सवार लोग ईद की छुट्टियां मनाकर ढाका वापस लौट रहे थे. उसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गया. राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है. कई लोग अब तक लापता बताए जा रहे हैं. मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है. ये हादसा बुधवार शाम लगभग 5.15 बजे के आसपास हुआ.

PTI फोटो.

क्रेन की मदद से नदी से निकाली गई बस, रेक्स्यू जारी

हादसे के बाद क्रेन की मदद से बस को नदी से बाहर निकाला गया. हालात बहुत ही मुश्किल थे. खराब मौसम के बीच रेस्क्यू आसान नहीं था. बस को नदी से बाहर निकालने में करीब 6 घंटे लगे. जानकारी के मुताबिक, एक फेरी (नाव) पर चढ़ने की कोशिश करते समय बस संतुलन खोकर पदमा नदी में जा गिरी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सेना, पुलिस, फायर ब्रिगेड, तटरक्षक बल की टीमें मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं.

PTI फोटो.

बस में 40 यात्री सवार थे, अब तक 23 की मौत

दरअसल बस फेरी (नाव) पर चढ़ने की कोशिश करते समय नदी में जा गिरी. लापता यात्रियों को ढूढने की कोशिश जारी है. वहीं मृतकों के शव नदी से बाहर निकाले जा रहे हैं. अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना दक्षिण-पश्चिमी राजबारी में दौलाडिया टर्मिनल पर बुधवार शाम लगभग 5.15 बजे हुई, जब बस पद्मा नदी में जा गिरी. 

PTI फोटो.

नदी में कैसे गिरी यात्रियों से भरी बस?

घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि ढाका जा रही बस में 40 यात्री सवार थे. वह (दौलाडिया) टर्मिनल पर नौका पर चढ़ते समय नदी में गिर गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बताया कि 40 यात्रियों से भरी बस जैसे ही फेरी की ओर बढ़ी, तभी एक छोटी नाव से टकरा गई. इस टक्कर की वजह से बस का बैलेंस बिगड़ गया और सीधे गहरी नदी में जा गिरी. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bangladesh Bus Accident: नदी में गिरी 40 यात्रियों से भरी बस, 23 की मौत, कई लापता | BREAKING NEWS