केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अभिनेता रणवीर सिंह के साथ डांस करते नजर आए

Dubai Expo : अभिनेता की फिल्म बाजीराव मस्तानी का हिट सांग बजा. रणवीर सिंह ने अनुराग ठाकुर से भी उनका साथ देने को कहा, कई बार अनुरोध के बाद केंद्रीय मंत्री भी रणवीर सिंह के साथ स्टेप बाई स्टेप डांस करने लगे.

Advertisement
Read Time: 5 mins

दुबई:

राजनेताओं को अक्सर गंभीर हावभाव में ही देखा जाता है, लेकिन कभी कभार उनका हल्के फुल्के मूड का नजारा भी मिल जाता है. ऐसे ही खुशमिजाज मूड में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिखे, जो एक कार्यक्रम में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ नाचते नजर आए. मौका था दुबई के इंडिया एक्सपो में "द ग्लोबल रीच ऑफ इंडियन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री" की का. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को अभिनेता रणवीर के साथ इस विषय पर संवाद करना था. अभिनेता इस एक्सपो में लाल रंग की पोशाक में नजर आ रहे थे और इसी दौरान अभिनेता की फिल्म बाजीराव मस्तानी का हिट सांग बजा. रणवीर सिंह ने अनुराग ठाकुर से भी उनका साथ देने को कहा, कई बार अनुरोध के बाद केंद्रीय मंत्री भी रणवीर सिंह के साथ स्टेप बाई स्टेप डांस करने लगे. इस दौरान भीड़ ने खूब जमकर उनकी हौसलाअफजाई की. ठाकुर ने एएनआई से बातचीत में कहा, दुबई एक्सपो के इंडिया पवेलियन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे. लोग यहां भारतीय प्रदर्शन, जिसमें योग, आयुर्वेद, पर्यटन, टेक्सटाइल, कास्मिक वर्ल्ड और सिनेमा को लेकर लोगों को खूब दिलचस्पी दिखी. करीब 17 लाख लोगों ने इंडिया पवेलियन को देखा.