- पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मौलाना सलमान अजहर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है
- सलमान अजहर की मौत बहावलपुर में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है
- सलमान अजहर को बहावलपुर के मर्कज सुभानअल्लाह में दफनाया जाएगा, जो जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था
पाकिस्तान में एक और आतंकी की संदिग्ध मौत हो गई है. मारे गए आतंकी का नाम मौलाना सलमान अजहर है, जो जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर था. इसकी मौत कैसे हुई? इसके बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, दावा किया जा रहा है कि सलमान को किसी अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मारी थी, जिसमें उसकी मौत हो गई.
किया जा रहा है कि बहावलपुर में एक अज्ञात गाड़ी की टक्कर में सलमान की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, बहावलपुर के मर्कज सुभानअल्लाह में सलमान को दफनाया जाएगा.
मौलाना सलमान अजहर ग्लोबल टेररिस्ट मसूद अजहर के संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ था. वह जैश का टॉप कमांडर था.
सलमान अजहर की मौत तब हुई है, जब दो दिन पहले ही 27 अप्रैल को लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर शेख युसूफ अफरीदी की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी. शेख यूसुफ अफरीदी, खैबर पख्तूनख्वाह में लश्कर का ब्रांच हेड था और वहीं उसको गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. शेख यूसुफ अफरीदी की हत्या 'धुरंधर' स्टाइल में हुई. शेख यूसुफ अफरीदी को कई गोलियां लगी, जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इसके बाद हमलावर पहाड़ी इलाके में गायब हो गए.
पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने शेख यूसुफ अफरीदी की हत्या को 'टारगेट किलिंग' बताया था.
यह भी पढ़ेंः कौन था मौलाना शेख यूसुफ अफरीदी? लश्कर आतंकी जिसका 'धुरंधर' स्टाइल में हुआ मर्डर
यह भी पढ़ेंः मुंबई में कलमा न पढ़ने पर दो गार्ड को चाकू मारने वाला ज़ुबैर है साइंस ग्रेजुएट, घर में मिली ISIS से जुड़ी सामग्री













