जंग से चलेगा ट्रंप परिवार का खर्चा-पानी? लड़ाई लगते बेटों ने सैन्य ड्रोन बनाने वाली कंपनी में पैसा लगाया

US Iran War: एरिक ट्रंप और डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ऑटोनॉमस ड्रोन कंपनी Powerus और सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनीऑरियस ग्रीनवे होल्डिंग्स इंक के विलय में “प्रमुख निवेशक” हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जंग से चलेगा डोनाल्ड ट्रंप परिवार का खर्चा-पानी?
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोनों बेटे सैन्य उपयोग के ऑटोनॉमस ड्रोन बनाने वाली कंपनी में निवेशक बने
  • ऑटोनॉमस ड्रोन कंपनी Powerus का विलय ऑरियस ग्रीनवे होल्डिंग्स इंक के साथ हुआ है
  • Powerus कंपनी उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में सैन्य और व्यावसायिक उपयोग के लिए ड्रोन तकनीक विकसित करेगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

क्या जंग से किसी को फायदा होता है? अमेरिका से एक खबर आने के बाद यह सवाल फिर से पूछा जाने लगा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक तरफ तो ईरान के खिलाफ जंग छेड़ रखी है तो दूसरी तरफ उनके बेटों एरिक ट्रंप और डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने एक ऐसे नए बिजनेस वेंचर में पैसा लगाया है, जिसका उद्देश्य सैन्य इस्तेमाल वाले ऑटोनॉमस ड्रोन बनाना है, जिनमें डिफेंस सिस्टम भी शामिल हैं. इससे हितों के टकराव (कॉनफ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट) को लेकर नए सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि खुद अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में दोनों के पिता, डोनाल्ड ट्रंप ईरान में सैन्य कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे हैं. यह रिपोर्ट न्यूज एजेंसी एएफपी ने छापी है.

इसमें लिखा है कि सोमवार को जारी ऑरियस ग्रीनवे होल्डिंग्स इंक (AGH) के एक प्रेस रिलीज के अनुसार, एरिक ट्रंप और डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ऑटोनॉमस ड्रोन कंपनी Powerus और सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनीऑरियस ग्रीनवे होल्डिंग्स इंक के विलय में “प्रमुख निवेशक” हैं. ऑरियस ग्रीनवे होल्डिंग्स इंक फ्लोरिडा में गोल्फ कोर्स का प्रबंधन (मैनेजमेंट देखना) करती है.

प्रेस रिलीज के अनुसार, विलय के बाद जो नई संयुक्त कंपनी बनेगी, उसका नाम Powerus होगा. यह कंपनी “उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में सैन्य और व्यावसायिक उपयोग” के लिए ऑटोनॉमस ड्रोन बनाएगी. प्रेस रिलीज में यह भी कहा गया कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध इस बात का सबूत है कि यह प्रोजेक्ट कितना जरूरी है.

ऑरियस ग्रीनवे होल्डिंग्स के अंतरिम CEO मैथ्यू सेकर ने कहा, “Powerus जैसी कंपनियों द्वारा बनाई जाने वाली ऑटोनॉमस तकनीकों की आवश्यकता और उनके उपयोग, मिडिल ईस्ट और अन्य जगहों के घटनाक्रमों के कारण आज प्रमुख खबर बने हुए हैं.” उन्होंने कहा, “यह बिजनेस विलय केवल AGH के शेयरधारकों के लिए एक आकर्षक अवसर ही नहीं है, बल्कि मौजूदा भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है.”

क्यों उठ रहे सवाल?

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार गैर-सरकारी संगठन सिटीजन फॉर रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड एथिक्स इन वाशिंगटन के उपाध्यक्ष जॉर्डन लिबोविट्ज ने Powerus वेंचर को ऐसी सरकार में भौंहें उठाने वाला मामला बताया, जो पहले से ही हितों के टकराव से जुड़े कई विवादों से भरी हुई है. लिबोविट्ज ने कहा, “यह ऐसे समय में हो रहा है जब रिपोर्टों के अनुसार युद्ध के कारण ड्रोन की संख्या की बहुत ज़्यादा जरूरत है, और यह युद्ध आंशिक रूप से ट्रंप द्वारा शुरू किया गया था, जो उतने समय तक चलेगा जितना समय राष्ट्रपति चाहेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “इससे चिंता पैदा होती है कि राष्ट्रपति ने अमेरिका को ऐसे युद्ध में शामिल कर दिया है जिससे संभवतः उनके अपने परिवार को आर्थिक फायदा हो सकता है.”

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इससे पहले भी एक अन्य ड्रोन स्टार्टअप Unusual Machines में निवेश कर चुके हैं. AGH के प्रेस रिलीज में इस कंपनी को Powerus वेंचर का समर्थक भी बताया गया है. संगठनसिटीजन फॉर रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड एथिक्स इन वाशिंगटन (CREW) पहले भी कई रिपोर्ट जारी कर चुका है, जिनमें ट्रंप प्रशासन पर हितों के टकराव के आरोप लगाए गए हैं. इन आरोपों में ट्रंप परिवार के क्रिप्टोकरेंसी कारोबार और व्हाइट हाउस द्वारा डिजिटल करेंसी के प्रचार के बीच संबंध भी शामिल हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में ईरान अमेरिका की आंख फोड़ रहा, एयर डिफेंस सिस्टम बन जाएगा लकवा

Featured Video Of The Day
West Asia War में Oil से Water तक पहुंचा भयानक युद्ध, Desalination Plants क्यों बने Targets? | Iran
Topics mentioned in this article